लीची एक स्वादिष्ट और रसीला फल है। गर्मी और बारिश के मौसम के बीच में यह फल बाजार में दिखाई देता है, जो कि स्वाद से भरा होता है। इसका मूल स्थान दक्षिणी चीन माना जाता है, लेकिन अब यह भारत के साथ बांग्लादेश, थाईलैंड और अन्य देशों में भी बड़े पैमाने पर उगाया जाता है। सेहत के लिए लीची के कई सारे फायदे हैं। यह माना गया है कि लीची विटामिन-सी से भरपूर होता है। फाइबर होने के कारण यह पाचन को भी सुधारता है। दिल के सेहत के लिए भी लाभदायक होता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि लीची का सेहत के लिए क्या फायदा होता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद

जानकारों के अनुसार लीची में विटामिन सी की अधिक मात्रा में होता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलता है और इससे संक्रमण में भी बचाव मिलता है। यह माना गया है कि लीची में कॉपर और पोटेशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इतना ही नहीं लीची रसीला होता है और इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। इस वजह से शरीर हाइड्रेट रहता है। हाइड्रेट शरीर में इम्यून सिस्टम अच्छी तरह से काम करता है।
दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

यह माना गया है कि लीची में विटामिन-सी और पॉलीफेनॉल्स जैसे कई सारे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। लीची में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो कि रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। लीची में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
पाचन में लीची करता है मदद कैसे

लीची पाचन तंत्र को सुधारने में कई तरीकों से मदद करता है। लीची में डायटरी फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो पाचन सुधारने में मदद करता है। लीची पाचन को सुधारने में भी मुख्य भूमिका निभाता है। यह भी माना गया है कि लीची के सेवन से भोजन का पाचन तेजी से और आसान तरीके से होता है। साथ ही लीची अपच, सूजन और भारीपन जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है। हालांकि लीची को अधिक मात्रा में नहीं खाएं। इससे पेट दर्द और डायरिया की समस्या हो सकती है। साथ ही बच्चों को खाली पेट लीची नहीं खिलाना चाहिए। खासतौर पर बच्चे को खाली पेट लीची नहीं खाना चाहिए।
त्वचा और बालों के लिए भी फायदा लीची के फायदे

लीची न केवल आपके शरीर की कई तरह से रक्षा करती है, बल्कि यह आपके बाल और त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। जानकारों के अनुसार लीची में विटामिन-सी के साथ कई जरूरी तत्व होते हैं, जो कि शरीर के साथ बाल और त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद माने गए हैं। माना गया है कि लीची का सेवन आपकी त्वचा को अंदरूनी तौर पर सेहतमंद करता है। लीची में मौजूद विटामिन-सी और पानी की मात्रा त्वचा को ठंडक देती है और धूप से जलन या सनबर्न में राहत देती है।लीची में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया से लड़ते हैं और एक्ने को कम करने में मदद करते हैं।
लीची खाने से पहले इन बातों का ध्यान

आपको यह ध्यान रखना है कि लीची खाने से पहले आपको जरूरी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। यह जान लें कि लीची का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। अधिक मात्रा में लीची खाने से पेट दर्द, दस्त और ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है। खाली पेट लीची खाने से ब्लड शुगर लेवल भी अचानक से गिर सकता है। लीची में नेचुरल शुगर ज्यादा होती है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए। खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।लीची को अच्छी तरह धोकर खाएं, ताकि उस पर लगे कीटनाशक या गंदगी हट सके।