img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / स्वास्थ्य / न्यूट्रिशन

बच्चों के आने वाले हैं दांत ! ये नेचुरल टीथर देंगे सुकून

टीम Her Circle |  अप्रैल 19, 2025

नवजात शिशु का विकास एक-एक चरण को पार करता हुआ जाता है और हर चरण में उनके जीवन में कुछ नए बदलाव होते हैं। जब बच्चा 6 महीने का हो जाता है, तो उसके दांत आने के लक्षण नजर आने लगते हैं, बच्चा हर वक्त अपने मुंह में कुछ न कुछ रखे रहना चाहता है, यूं तो बाजार में कई तरह के टीथर मिल जाते हैं, लेकिन बेहतर यही होगा की कुछ नेचुरल टीथर के बारे में जाना जाए, क्योंकि टीथर उन्हें बहुत सहयोग करते हैं शांत रखने में और उनके दांत निकलने की प्रक्रिया में भी मदद करते हैं। तो आइए कुछ नेचुरल टीथर के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। 

बच्चों को क्यों चाहिए टीथर 

दरअसल, आपको यह जानकारी होनी ही चाहिए कि बच्चे के लिए दांत निकलने की प्रक्रिया एक अहम प्रक्रिया है, जिस समय बच्चा काफी परेशान होता है और उसमें काफी चिड़चिड़ापन भी आ जाता है और हमेशा निराश रहते हैं। ऐसे में माता-पिता भी काफी परेशान रहते हैं, लेकिन कुछ हद तक टीथर उनकी मदद करता है। यह जानकारी होना भी पेरेंट्स के लिए जरूरी होता है कि पहले कुछ महीनों से लेकर पहले साल तक, शिशुओं को दांत निकलने का अनुभव हो सकता है। इस दौरान बच्चे अधिक लार निकालते हैं, तो जब कभी बच्चा काफी चिड़चिड़ा हो जाये, कई वस्तुएं वे अपने दांतों में चाबने लगे तो समजो कि उसके दांत आने शुरू हो चुके हैं। इस दौरान उन्हें कुछ हद तक सुकून यही टीथर देते हैं। इसके कई खिलौने बाजार में हैं। लेकिन नेचुरल तरीका अपनाना अच्छा होता है। इससे बच्चे के मसूड़े में दर्द और सूजन की परेशानी में आराम लगता है। इससे जल्दी है। दरअसल, बच्चे हर चीज को मुंह में डाल कर तलाशते हैं, फिर उन्हें मुंह के अंदर जीभ हिलने में मदद मिल जाती है। साथ ही वे जब कई तरह की आवाजें निकालते हैं, तब भी उनको मदद मिलती है। 

चीजों को चबाने से उनका दर्द कम होता है। टीथर खास तौर पर छोटे बच्चों के लिए बनाए गए हैं। हालांकि आपको यह भी जानना जरूरी है कि कई बार जब बच्चे खिलौने चबा रहे होते हैं, तो इसका कारण और भी हो सकता है। 

नेचुरल टीथर 

नेचुरल टीथर की जाये, तो ये सारी चीजें अच्छी रहती हैं, आइए जानें इनके बारे में 

ठंडी गाजर 

गाजर एक ऐसी चीज है, जो बच्चों के लिए बहुत अच्छा होता है, लेकिन आपको ध्यान देने की जरूरत है कि गाजर टीथर के रूप में तब अच्छी तरह काम करेगा, अगर वह ठंडा रहेगा, क्योंकि अगर आप बच्चे को ठंडी गाजर की स्टिक देती हैं, तो शिशु के मसूड़ों पर आरामदायक प्रभाव पड़ता है और उन्हें आराम मिलता है। गाजर के बारे में आपको यह भी जानकारी होनी चाहिए कि यह एक हेल्दी तरीका है कि किसी बच्चे को कम मात्रा में ही सही विटामिन और मिनरल्स दिया जाये। साथ ही गाजर की स्टिक चबाने की प्रक्रिया शिशुओं में दांत निकलने के दौरान होने वाली समस्या को कम करने में मदद कर सकती है। 

ठंडा तरबूज 

अगर बात ठंडे तरबूज की की जाये, तो उसका छिलका भी उनके दांत के लिए अच्छा होता है, यह दांत को आराम देने में मदद करते हैं, साथ ही बच्चों को नेचुरल शुगर भी अच्छी तरह से मिल जाती है। 

ठंडा खीरा

आपको यह तो पता ही होना चाहिए कि खीरा एक अच्छा टीथर का काम करता है, इसके लिए आपको गाजर के समान, ठंडे खीरे के टुकड़ों को बच्चों को चबाने देना चाहिए, यह आपको ठंडक देता है। खासतौर से खीरे का कुरकुरापन अच्छा होता है और बच्चे में पानी की कमी पूरी हो जाती है, कैलोरी भी नहीं रहती इसमें। 

आम की गुठली

जब आम का मौसम रहे, तो आम की गुठली भी बहुत अच्छा तरीका है बच्चे के लिए लिए जो नेचुरल टीथर का काम करता हो। आम की गुठली पर आप थोड़ा-सा पल्प लगा कर रहने दें और फिर इसे टीथर के रूप में इस्तेमाल करने को बेबी को दें, उसे इसमें काफी मजा आएगा और उनको आराम भी मिलेगा। लेकिन ध्यान रहे कि यह अधिक कड़वा नहीं हो। 

अमरूद भी है अच्छा 

आपको यह भी जानकारी होनी चाहिए कि अमरुद भी टीथर के रूप में बेस्ट होता है। कच्चे या सख्त अमरूद के टूकड़े दांत निकलने वाले बच्चों को काटने के लिए अच्छा होता है। इसमें खास बात यह होती है कि विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। 

लकड़ी का बेबी टीथर

लकड़ी का टीथर भी बहुत अच्छा होता है, खासतौर से ऑर्गेनिक लकड़ी से बने वूडन टीथर अच्छे होते हैं।

सबसे ज्यादा पूछे गए सवाल और जवाब 

टीथर देते हुए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है ?

आपको एक बात का ध्यान हमेशा रखना है कि जब भी शिशुओं को आप टीथर दें, तो हमेशा ध्यान रखें, कई बार कई बच्चे उसे काट कर निगलने की भी कोशिश करने लगते हैं। फिर उस समय उन्हें घुटन जैसी परेशानी हो सकती है। साथ ही शिशुओं को टीथर  अगर नेचुरल तरीके से दे रही हैं, तो उन्हें देते समय उन्हें अच्छी तरह साफ करके और छीलकर दें। और एक महत्वपूर्ण बात जो समझनी जरूरी है कि सब्जी या फल इतना सख्त हो कि बच्चा उसे तोड़ न सकें। एक बात और समझ लें कि शिशु छह महीने का हो गया हो। 

किन मटेरियल के टीथर अच्छे होते हैं ?

सिलिकॉन टीथर को आराम से धोया जाता है और ये BPA या phthalates जैसे हानिकारक रसायनों से मुक्त हैं। इनकी मुलायम, चबाने लायक स्थिरता आपके बच्चे के मसूड़ों को आराम देने के लिए अच्छा होता है। इससे बच्चे को एलर्जी नहीं होती है। 

वॉटर टीथर क्या होता है ?

बच्चों के लिए यह ऐसा टीथर है, जो प्लास्टिक से बना होता है और पानी से भरा होता है। साथ ही साथ मसूड़ों में दर्द को दूर करने के लिए इन्हें फ्रीज या रेफ्रिजरेट किया जा सकता है। यह विशेषता इन्हें मल्टी टास्क बना देता है और अक्सर गर्म महीनों के दौरान उपयोग के लिए पसंदीदा विकल्प बनाती है, यह आपके बच्चे के लिए ताजगी देता है, आप चाहें तो अपने डॉक्टर से राय लेकर इस पर काम कर सकती है और फिर अपने बच्चे को आराम देने की कोशिश करें।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle