img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / स्वास्थ्य / न्यूट्रिशन

आंवला जूस और नींबू पानी, जानिए सेहत के लिए क्यों हैं ये बेस्ट

टीम Her Circle |  जुलाई 14, 2025

प्राकृतिक तौर पर विटामिन का जरिया आंवला जूस और नींबू पानी को ही माना जाता है। आंवला जूस और नींबू पानी दोनों ही सेहत के लिए लाभकारी माना गया है। इन दोनों का सेवन सेहत को कई तरह से लाभदायक माना गया है। आंवला जूस और नींबू पानी शरीर को डिटॉक्स करने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और पाचन सुधारने में सहायक है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे नींबू पानी और आंवला जूस सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है। 

आंवला जूस का सेहत के लिए फायदा

आंवला में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाते हैं। अगर आप इसका सेवन नियमित करते हैं, तो मौसमी बीमारियों से इसे बचाया जा सकता है। यह माना गया है कि आंवला जूस में विटामिन-सी के साथ आयरन, कैल्शियम, फाइबर और  एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। यह भी जान लें कि त्वचा और बालों के लिए इसे एक तरह से वरदान माना गया है। इसमें कई तरह के कोलेजन उत्पादन होते हैं, जो कि त्वचा को चमकदार बनाता है। इससे बालों की ग्रोथ, मजबूती और रंग बनाए रखने में मदद मिलती है। यह भी जान लें कि आंवला का जूस गैस और पाचन से संबंधी समस्याओं से भी राहत देता है।

आंवला के जूस सेहत के लिए कैसे फायदेमंद

आंवला का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इसमेंं नींबू से काफी अधिक विटामिन-सी होता है। यह शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं को सक्रिय करता है, जो कि संक्रमण से लड़ने में सहायता करता है। साथ ही नियमित सेवन से सर्दी, खांसी, जुकाम और अन्य वायरल संक्रमण से बचाव होता है। आयुर्वेद में भी आंवला के जूस को सबसे अधिक सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। आयुर्वेद की कई सारी दवाइयों को बनाने में भी आंवला सहायक होता है।

नींबू के रस के पोषक तत्व विस्तार से

नींबू का रस शरीर को डिटॉक्स करने में सबसे अधिक सहायक माना गया है। आंवला के जूस की तरह भी नींबू का रस पाचन सुधारने में सहायक होता है। नींबू के रस को प्राकृतिक तौर पर सेहत के लिए सबसे अधिक फायदेमंद माना जाता है। नींबू के रस में न केवल स्वाद से खट्टा होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। इसके सेवन से शरीर को आवश्यक विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट प्राप्त होते हैं।  नींबू एक तरह से एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। यह कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और सूजन कम करते हैं। सिट्रिक एसिड किडनी स्टोन बनने की संभावनाओं को भी घटाता है। नींबू में विटामिन-सी अधिक मात्रा में होता है, जो शरीर में सफेद ब्लड शेल्स के उत्पादन को बढ़ाता है। ये वायरस, बैक्टीरिया और अन्य रोगजनकों (पैथगौंस) से लड़ने का काम करते हैं। यह सर्दी-जुकाम, फ्लू और गले की खराश जैसी समस्याओं से सुरक्षा देता है। नींबू पानी शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक है। जब शरीर साफ और डिटॉक्स होता है, तो प्रतिरक्षा प्रणाली अधिक कुशलता से कार्य करती है।

आंवला का जूस और नींबू के रस में सबसे बेहतर कौन?

आंवला का जूस और नींबू के रस के बीच की तुलना की जाए, तो विटामिन सी की मात्रा आंवला के जूस में नींबू से अधिक होती है। साथ ही साइट्रिक एसिड आंवला का जूस में कम होती है और नींबू का रस अधिक होती है। दूसरी तरफ आंवला के जूस में मिनरल्स नींबू से अधिक होता है। सेहत के लाभ की बात की जाए, तो इम्युनिटी आंवला के जूस में बेहतरीन होती है और नींबू के रस में यह आंवला के जूस की तुलना में कम होता है। आंवला का जूस नींबू की तुलना में त्वचा और बालों के लिए बहुत अधिक लाभकारी होता है। आंवला का जूस नींबू के रस से अधिक पेट के लिए लाभकारी होता है। वजन को नियंत्रित करने का काम आंवला का जूस नींबू के रस से अधिक करता है। जानकारों का कहना है कि डायबिटीज को संभालने में भी आंवला का जूस अच्छी तरह से काम करता है। उल्लेखनीय है कि अगर आपका लक्ष्य वजन घटाना, पाचन सुधारना और पेट को सेहतमंद रखना है, तो नींबू का रस आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

कैसे करें नींबू के पानी का उपयोग स्वास्थ्य के लिए

नींबू के पानी का सेवन डॉक्टर की सलाह से करें। जानकारों का कहना है कि नींबू के पानी का रस  सुबह खाली पेट पीना चाहिए। इसके लिए हल्के गर्म पानी में नींबू का रस निचोड़ कर खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए। खाने से 30 मिनट पहले भूख नियंत्रित करता है और साथ ही पाचन एंजाइम को भी सक्रिय करता है। आप इसे वर्कआउट से पहले भी सेवन कर सकती हैं। यह शरीर को हाइड्रेट और एनर्जाइज भी करता है और साथ ही फैट बर्निंग के लिए भी सहायक माना गया है। नींबू पानी बनाने के लिए एक गिलास गुनगुना पानी लें और आप अपने स्वाद के अनुसार शहद भी इसमें मिला सकती हैं। साथ ही पाचन के लिए एक चुटकी काला नमक भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ आपको सावधानी पर भी ध्यान रखना होगा। दांतों के इनेमल को नुकसान से बचाने के लिए स्ट्रॉ से पिएँ या बाद में कुल्ला करें। अत्यधिक सेवन (3–4 बार से ज्यादा रोज) से एसिडिटी या पेट में जलन हो सकती है।

आंवला का जूस सेहत के लिए कैसे बनाएं

आंवला का जूस घर पर बनाना बेहद आसान है। यह सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। आंवला का जूस घर पर बनाने के लिए ताजा आंवला लें और आवश्यकतानुसार पानी लें। इसके साथ आप अदरक का छोटा टुकड़ा और तुलसी के पत्ते (स्वाद और गुण बढ़ाने के लिए) इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाने की विधि यह है कि आंवला धोकर उसे छोटे टुकड़ों में काट लें। कटे हुए आंवले को मिक्सर में डालें। थोड़ा पानी मिलाएं। अच्छी तरह पीसें जब तक पेस्ट जैसा बन जाए और फिर इसे छान लें। इस तरह से आप अपने लिए आंवला का जूस तैयार करती हैं। आंवले के जूस को आप इसी तरह पी लें या फिर आप इसमें पानी भी मिलाकर पी सकती हैं।



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle