होम प्लांट यानी कि घर पर पौधे लगाना न सिर्फ आपके घर को सकारात्मक ऊर्जा देता है, बल्कि आपकी सेहत के लिए असर करता है। होम प्लांट आपके शरीर और मानसिक शांति के लिए एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे दे सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे होम प्लांट आपकी सेहत के लिए सच्चे साथी बन सकते हैं।
होम प्लांट से घर का वातावरण शुद्ध

कई सारे अध्ययन में यह सामने आया है कि घरों में कुछ गमलों में पौधे हवा की गुणवत्ता में केवल सीमित सुधार करते हैं। घर का वातावरण शुद्ध रखने के लिए अच्छी वेंटिलेशन का होना जरूरी है। हालांकि पौधे वातावरण में नमी बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं, जिससे कमरा अधिक आरामदायक महसूस हो सकता है। अगर आपको अच्छा परिणाम चाहिए, तो इसके लिए साफ-सफाई का होना भी बहुत जरूरी है। घर में और पौधों के आस-पास धूल और फफूंदी जमा होने पर उसकी अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिए। आप पौधों की संख्या बढ़ा सकती हैं, लेकिन बिना साफ-सफाई के आप पौधों के साथ गलत करेंगी। पौधे साफ रहेंगे, तभी आपके घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
मानसिक तौर पर कैसे होम प्लांट देता है सुकून

मनुष्य स्वाभाविक रूप से प्रकृति की ओर आकर्षित होता है। घर में हरियाली देखने से मस्तिष्क को ऐसा संकेत मिलता है कि वातावरण सुरक्षित और शांत है, जिससे तनाव कम महसूस हो सकता है। जब आप किसी पौधे को बढ़ते हुए देखते हैं और उसकी देखभाल करते हैं, तो उपलब्धि और जिम्मेदारी का सकारात्मक अनुभव मिलता है। यह मन को संतोष दे सकता है। हालांकि होम प्लांट मानसिक शांति देते हैं, तो ऐसा नहीं है। फिर भी, घर में थोड़ी हरियाली जोड़ना कई लोगों के लिए सुकून और सकारात्मकता का सरल रास्ता है।
होम प्लांट से बढ़ती है एकाग्रता

होम प्लांट्स एकाग्रता और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को बेहतर बनाता है। साथ ही इससे मानसिक थकान भी कम होती है। ऐसा माना गया है कि घर या कार्यालय में पौधे होने से जगह अधिक आकर्षक और जीवंत लगती है।आसपास हरियाली होने से मस्तिष्क को हल्का मानसिक आराम मिलता है, जिससे दोबारा ध्यान केंद्रित करना आसान हो सकता है। हरियाली मन को सुकून देती है, इसमें कोई दोराय नहीं साथ ही ताजगी भी देती है।
सेहत के लिए जरूरी होम प्लांट

स्नेक प्लांट का नाम इसमें सबसे पहले आता है। यह कम रोशनी में भी बढ़ता है। देखभाल भी इसकी आसान होती है। एलोवेरा जेल भी अच्छा पर्याय है। स्किन केयर के लिए यह काफी काम आता है। घर में इसे आसानी से उगाया जाता है। इसका जेल उपयोगी है। स्पाइडर प्लांट तेजी से बढ़ता है। एरेका पाम यह नेचुरल ह्यूमिडिफायर का काम करता है। हवा में नमी बनाए रखता है। तुलसी भी सेहत के लिए अच्छा पौधा है। इसका उपयोग ठंड और बारिश में काफी होता है। सर्दी के लिए काफी उपयोगी है। अजवाइन का पौधा भी आपके लिए काफी उपयोगी होता है। इसका काढ़ा पेट के लिए काफी उपयोगी होता है। पीस लिली बेहद खूबसूरत होता है और खूबसूरत माहौल बना देता है।
कैसे रखें होम प्लांट का ध्यान

सही मात्रा में पानी देना, गमले में पानी जमा न होने दें, ध्यान दें कि अलग-अलग पौधों के लिए पानी की जरूरत भी अलग है। पौधों को आवश्यकता से अधिक धूप न दें। बहुत अधिक या बहुत कम रोशनी दोनों नुकसान पहुंचा सकती हैं। समय-समय पर गमले की दिशा बदलें ताकि पौधा समान रूप से बढ़े। हर 1–2 महीने में जैविक खाद या उपयुक्त उर्वरक दें। पुरानी या सख्त हो चुकी मिट्टी को समय-समय पर बदलें।