img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / स्वास्थ्य / न्यूट्रिशन

खुबानी खाने से सेहत रहेगी अच्छी, जानिए इसके फायदे और नुकसान के बारे में

टीम Her Circle |  अक्टूबर 21, 2022

खुबानी पीले नारंगी रंग के होते हैं और यह एक ऐसा फल है, जिसे बिना छीले भी खाया जा सकता है, यह एक रसदार फल होता है और इस रसदार फल को कई तरह के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। पौष्टिक होने की वजह से इसे हर मौसम में खाने में बड़ा मजा आता है। खुबानी की खूबी यह है कि यह पौष्टिक नाश्ते के रूप में भी खाया जाता है और इसका इस्तेमाल मसालेदार व्यंजनों के साथ भी किया जाता है, खासतौर से इसकी चटनी खूब मजे लेकर खाई जाती है। खुबानी के किस्मों की बात करें तो मुरपार्क, ट्रेवेट, स्टोरी, हंटर और रिवरब्राइट होता है, वहीं ताजा खुबानी के रूप में मूरपार्क, ब्लेनहेम के नाम से जाना जाता है। खुबानी विदेश में ज्यादा मिलता है, लेकिन भारत में भी अब बेहद लोकप्रिय है।

कहां-कहां और किन नामों से जाना जाता है 

खुबानी मुख्य रूप से उत्तर भारत और पाकिस्तान में पाया जाने वाला फल है। इसे आलू बुखारा भी कहते आड़ू भी कहते हैं। यह प्रनूस वनस्पति परिवार के फल के रूप में भी जाना जाता है। अंग्रेजी में इसे एप्रिकॉट कहते हैं और पश्तो में इसे खुबानी कहते हैं। कई जगह इसे जर्द आलू भी कहते हैं। अभी फिलहाल में सबसे ज्यादा खुबानी तुर्की में उगाया जाता  है। खुबानी एक ठंडे प्रदेश का पौधा है और अधिक गर्मी से यह मर भी जाता है। भारत में खुबानी उत्तर के पहाड़ी इलाकों में पैदा की जाती है, जैसे कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उतराखंड में। यह खुश्क मेवा के रूप में जाना जाता है। 

खुबानी के पौष्टिक तत्व 

खुबानी बीटा कैरोटीन और विटामिन ए, सी और ई सहित इसमें कई सारे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह पॉलीफेनोल एंटी ऑक्सीडेंट के एक समूह उच्च हैं, जिन्हें मधुमेह और हृदय रोग सहित बीमारियों से बचाने के लिए फायदेमंद होता है। खुबानी में मुख्य रूप से फ्लेवोनोइड्स क्लोरोजेनिक एसिड, कैटेचिन और क्वेरसेटिन भी होता है। खुबानी में फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। खुबानी में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं। साथ ही इसमें पेक्टिन भी होता है, वहीं अघुलनशील प्रकार पानी में घुलता नहीं हैं और इसमें सेल्यूलोज, हेमिकेलुलोज और लिग्निन शामिल होते हैं। यही वजह है कि यह हेल्दी ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाये रखने के लिए फायेदमंद होता है। इसके अलावा, इसमें पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है, सोडियम के मामले भी यह काफी अच्छा होता है। 

त्वचा के लिए खुबानी के फायदे 

त्वचा के लिए खुबानी काफी अच्छा होता है, यह स्किन को हेल्दी और जवां बनाने में काफी फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट त्वचा को सूर्य की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है और सुरक्षा कवच भी देने का काम करता है। यही नहीं, यह टॉक्सिन चीजों से त्वचा को सुरक्षा देता है। यही वजह है कि खुबानी का इस्तेमाल फेस मास्क, फेस स्क्रबर और फेस पैक के लिए खूब किया जाता है, साथ ही अगर इसे आप अपने डायट में शामिल करेंगे, तब भी यह त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह हमारी त्वचा को डेड सेल्स को भी हटाने में मदद करता है और खासतौर से बैक्टेरिया, जिनके कारण मुंहासे होते हैं, उन बैक्टेरिया को भी साफ कर देता है और इसके उपयोग से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं और त्वचा मुलायम और नरिश होती है। इसमें विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है, जो कोलेजन को भी बढ़ावा देता है और जो कि त्वचा के लिए काफी अच्छा होता है, इससे भी झुर्रियां और फाइन लाइन वाली परेशानी खत्म हो जाती है। इसमें जो एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, वह एलर्जी और इन्फ्लेमेशन से दूर रखते हैं। और चूंकि यह डेड स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट करने में मदद करते हैं, तो त्वचा को पिग्मेंटेशन से भी बचाने का काम करते हैं। 

बीमारियों से भी बचाते हैं खुबानी 

खुबानी में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जो पाचन करने में बेहतर तरीके से काम करता है,  जिन्हें कब्ज की परेशानी होती है, उन्हें यह फल खाने की सलाह दी जाती है। इसके फायदे यह भी हैं कि यह आंखों से जुड़ीं किसी भी परेशानी को कम करने का काम करता है। विटामिन ई से भरपूर यह एक ऐसा फल है, जो आंखों को किसी भी तरह से होने वाले नुकसान से  बचाता है। खुबानी वजन को नियंत्रण करने का भी काम करती है। 

खुबानी में आयरन होता है, तो डायट में इसे शामिल करने से एनीमिया की परेशानी से छुटकारा मिलता है। यह अच्छा एंटी-ऑक्सीडेंट होने की वजह से मधुमेह से बचाता है। खुबानी की गिनती लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स के रूप में फलों में होती है। खुबानी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होता है, जो सूजन को भी कम करने का काम करता है। इसके अलावा इसके बीज के अंदर का हिस्सा भी पेट की सूजन को कम करता है। अगर ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, तब भी इसका सेवन किया जाना चाहिए, लीवर को स्वस्थ बनाने के लिए भी यह अच्छा होता है, इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने का काम करता है। इसमें जो हेपाटोप्रोटेक्टिव गुण होता है, वह लीवर को डैमेज होने से बचा देता है। 

कान से संबंधित बीमारी में राहत

कान के दर्द को ठीक करने में भी खुबानी का मुख्य काम होता है, खुबानी में ऐसे कई गुण होते हैं, जो दर्द के निवारण में करता है। 

हृदय रोग  से कैसे बचाते हैं खुबानी 

खुबानी का काम होता है कि इसमें जो पौष्टिक तत्व  होते हैं, वे कई बीमारियों से बचाने का काम करते हैं, जैसे इसमें विटामिन ए, सी और ई होता है, जो कि एंटी-ऑक्सीडेंट का यह एक बड़ा स्त्रोत है, इसलिए यह हृदय रोग जैसी परेशानियों को दूर भगाने में मदद करता है। 

खुबानी के अन्य फायदे 

 खुबानी का सेवन करने से सांस से जुड़ीं समस्या से निजात मिलता है। अगर डायट में एंटी ऑक्सीडेंट की कमी होती है, तो अस्थमा का जोखिम बढ़ जाता है। खुबानी में लाइकोपीन कम्पाउंड होता है, वह हेल्थ को बेहतर करता है। इसके अलावा, यह हड्डी को स्वस्थ बनाये रखने में खुबानी काफी फायदेमंद साबित होता है। खुबानी में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं और फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने के लिए खास होते हैं। यह हाइड्रेशन की परेशानी को भी दूर करता है। यह सूजन की परेशानी को भी दूर करता है। साथ ही अगर अस्थमा की परेशानी होती है और हड्डियों को  मजबूत बनाने के लिए भी इसका सेवन करना चाहिए। 

खुबानी खाने का सही समय और तरीका 

खुबानी आप कभी भी खा सकते हैं, फिर भले ही आपको सुबह खाना हो या दोपहर, बस आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आपको जरूरत से ज्यादा इसे नहीं खाना है, वरना काफी परेशानी हो सकती है, कब्ज की परेशानी हो सकती हैं। डायटीशियन कहते हैं कि एक दिन में चार खुबानी से अधिक खाना पेट के लिए अच्छा नहीं होता है। खुबानी आप सुबह नाश्ते में दलिया के साथ या दही के साथ भी खाया जा सकता है। इसे शेक के साथ भी मिला कर पिया जा सकता है। इसके  अलावा, इसे चबा कर खाना अच्छा होता है। 

खुबानी खाने के नुकसान 

खुबानी खाने के कई नुकसान हैं, उनमें से एक महत्वपूर्ण बात यह है कि इसके जो टॉक्सिक्स इफेक्ट्स होते हैं, उसके सेवन से बच्चों को परेशानी हो सकती है। साथ ही जिनको एलर्जी की परेशानी है, उनको इसके सेवन से बचना चाहिए। सूखी खुबानी खाने से भी गैस की समस्या होती है। अगर आप गर्भवती हैं, तो उस वक्त इसे खाने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लें। 

तो खुबानी के गुणों को समझते हुए इस बात का ख्याल रखें कि आपको जरूरत से ज्यादा खुबानी नहीं खानी है, यह आपके लिए बड़ी परेशानी बन सकती है। लेकिन खुबानी को खाने में जरूर शामिल करें, क्योंकि यह सेहत से भरपूर है। 

खुबानी को लेकर पूछे गए सवाल 

क्या खुबानी को रात में खा सकते हैं ?

अमूमन कोई भी प्राकृतिक फल को रात में नहीं खाना चाहिए। खुबानी खाने का सबसे अच्छा समय होता ही सुबह और दोपहर में। 

खुबानी भारत के किस हिस्से में खाया जाता है ?

खुबानी भारत के उत्तराखंड इलाके में सबसे अधिक पाया जाता है। 

एक दिन में कितनी खुबानी खानी चाहिए ?

एक दिन में लगभग 50 ग्राम या चार खुबानी खाना अच्छा होता है।

 

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle