img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / स्वास्थ्य / न्यूट्रिशन

प्रेग्नेंसी से लेकर फिटनेस फ्रीक, सभी के लिए है मूंगफली प्रोटीन का भंडार, जानें एक्सपर्ट की राय

रजनी गुप्ता |  जनवरी 30, 2025

भारत में कच्चा बादाम के नाम से मशहूर मूंगफली खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही आपके हेल्थ के लिए फायदेमंद भी होता है। आइए जानते हैं न्यूट्रिशनिस्ट आंचल आर्या से मूंगफली के सेहतमंद फायदे।

फिटनेस के साथ इंस्टंट एनर्जी

ड्राइफ्रूट्स के मुकाबले मूंगफली भले ही सस्ता विकल्प हो, लेकिन पोषण के मामले में किसी से कम भी नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि ड्राईफ्रूट की तरह ही इसका भी इस्तेमाल कई व्यंजनों को बनाने में किया जाता है,  लेकिन आज व्यंजनों की बजाय बात होगी इसके पोषक तत्वों की। आम तौर पर मूंगफली से काफी लोगों को गैस की समस्या होती है, ऐसे में इसके पोषक तत्वों का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए इसे भिगोकर खाना अधिक सुविधाजनक और स्वास्थ्यवर्धक है। विशेष रूप से यदि आप फिटनेस की दीवानी हैं और इंस्टंट एनर्जी के साथ ढ़ेर सारा प्रोटीन चाहती हैं, तो मूंगफली आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इसे सुबह-सुबह आप अपने मनपसंद फ्रूट के साथ स्मूदी बनाकर या स्प्राउट के रूप में खा सकती हैं।  

स्वस्थ दिल के साथ विकसित दिमाग

शरीर को पोषण देने के साथ मूंगफली आपको कई बीमारियों से सुरक्षित रखने में भी मददगार है। कुछ अध्ययनों से ये बात साबित हो चुकी है कि मूंगफली में कार्डियोप्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं। ऐसे में जिन्हें दिल से जुड़ी समस्याएं या बीमारियां हैं, उनके लिए मूंगफली किसी वरदान से कम नहीं है। ये न सिर्फ दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है, बल्कि आपके दिल को स्वस्थ भी रखता है। दिल के साथ ये आपके दिमाग को भी एक्टिव रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। अन्य ड्राइफ्रूट्स की तरह मूंगफली में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो आपके दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। विशेष रूप से यदि आपके बच्चों की याद्दाश्त अच्छी नहीं है या पढ़ाई में उनका मन नहीं लगता है, तो आपको उन्हें सुबह भीगी हुई मूंगफली नाश्ते में खिलाना चाहिए। 

सेहत के साथ दे ग्लोइंग स्किन

आम तौर पर स्किन को शाइनी और हेल्दी रखने के लिए महिलाएं कई तरह की ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं। यदि आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आज से ही केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाय सुबह के नाश्ते में भीगी हुई मूंगफली शामिल कर लें। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मूंगफली आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रखने के साथ आपकी स्किन को भी ताजगी और पोषण देगा और आप नजर आएंगी खिली-खिली। स्किन के अलावा फाइबर से भरपूर मूंगफली आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को भी हेल्दी रखता है। यकीन मानिए मूंगफली को अपनी डाइट में शामिल करके आप कॉन्स्टिपेशन और पेट दर्द के साथ-साथ पेट से जुड़ी अन्य परेशानियों से भी छुटकारा पा सकती हैं। विशेष रूप से यदि आप प्रेग्नेंट हैं, तो आपको हो रही कॉन्स्टिपेशन की परेशानियों के साथ ये आपको एनीमिया से भी दूर रखता है। 

प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए भी

पोलिफेनोल, पॉलीअनसैचुरेटेड फैट, मोनोअनसैचुरेटेड फैट, फाइटोस्टेरॉल, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर मूंगफली प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ, गर्भ में पल रहे बच्चों के मस्तिष्क विकास में भी तेजी लाता है। गौरतलब है कि इतने सारे पोषक तत्वों से भरपूर मूंगफली में फोलेट, कोलीन, कैल्शियम, विटामिन बी6, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और सेलेनियम भी काफी मात्रा में पाया जाता है। आप इसे इस तरह भी समझ सकती हैं कि 100 ग्राम मूंगफली में 567 कैलोरी, 49 ग्राम फैट, 7 ग्राम सैचुरेटेड फैट, 18 मिलीग्राम सोडियम, 705 मिलीग्राम पोटैशियम, 16 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 9 ग्राम फाइबर, 26 ग्राम प्रोटीन और 4 ग्राम शक्कर होता है। ऐसे में प्रोटीन, फाइबर और मैग्नीशियम से भरपूर मूंगफली को आप प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए पोषण तत्वों का सस्ता स्रोत भी कह सकती हैं।

प्रेग्नेंसी में मूंगफली खाएं, लेकिन सोच-समझकर

आपकी गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमागी विकास में तेजी लाने के साथ-साथ मूंगफली आपको न सिर्फ एनीमिया और कॉन्स्टिपेशन से राहत दिलाता है, बल्कि आपकी हड्डियों को मजबूती देने के साथ-साथ आपको बीपी प्रीक्लेम्पसिया से भी छुटकारा दिलाता है। आम तौर पर प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जाता है, जो कई बार बच्चे के स्यास्थ्य के लिए खतरनाक हो जाता है। ऐसे में विटामिन-ई से भरपूर मूंगफली आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हुए, प्रीक्लेम्पसिया के जोखिम को भी कम करता है। हालांकि महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद मूंगफली प्रेग्नेंसी में भी काफी असरदार है, लेकिन शर्त यह है कि आप इसका सेवन सिमित मात्रा में करें। इसके अलावा यदि आपको मूंगफली के साथ किसी नट्स से एलर्जी है, तो आपको मूंगफली नहीं खानी चाहिए।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle