घर की रसोई में कई तरह के मसाले मौजूद रहते हैं। लेकिन हमें इस बात की जानकारी नहीं होती है कि आखिर कौन-से मसाले का सेवन हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि खाना बनाने के लिए हर दिन इस्तेमाल में आने वाले मसालों का सेवन आपके लिए सेहतमंद साबित हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि ऐसे कौन-से 5 मसाले हैं, जिनको बिना पकाएं भी आप रोज सेवन कर सकती हैं।
कच्चा हल्दी

कच्ची हल्दी के खाने के कई सारे फायदे होते हैं। कच्ची हल्दी को एक तरह से औषधी ही माना जाता है। कच्ची हल्दी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है और वायरल/बैक्टीरियल संक्रमण से बचाती है। जानकारों के अनुसार इसमें मौजूद करक्यूमिन सूजन कम करता है और गठिया, आर्थराइटिस जैसी समस्याओं में राहत देता है। यह भी माना गया है कि कच्ची हल्दी कच्ची हल्दी ब्लड सर्कुलेशन सुधारती है, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करती है और दिल की बीमारियों से बचाती है। यहां तक कि पाचन प्रक्रिया में भी कच्ची हल्दी सेहत को लाभकारी फायदा देती है। त्वचा के लिए भी कच्ची हल्दी का प्रयोग फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में यह कहा गया है कि अगर कच्ची हल्दी का सेवन सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ किया जाए, तो यह सर्दी और कफ से भी राहत देती है।
काली मिर्च

काली मिर्च का आधा चम्मच छिड़काव भी आपकी सेहत को लाभकारी फायदा पहुंचा सकता है। काली मिर्च को आयुर्वेद में मसालों का राजा कहा जाता है। काली मिर्च के सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसके सेवन से पेट की सेहत अच्छी रहती है। कई बार सांस से जुड़ी समस्याओं में भी काली मिर्च लाभकारी फायदा देता है। आयुर्वेद में यह भी माना गया है कि ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मदद करती है, जिससे त्वचा ग्लो करती है और बालों का झड़ना कम हो सकता है।
दालचीनी

दालचीनी को प्राकृतिक खुशबू वाली औषधि माना जाता है। आयुर्वेद में इसके भी कई सारे फायदे बताए गए हैं। माना जाता है कि दालचीनी शरीर को कई तरह के रोगों से बचाता है। दालचीनी के सेवन से गले की समस्या खत्म होती है। साथ ही अगर इसे पानी में उबाल कर पिया जाए, तो सर्दी और कफ में भी फायदा करती है। जानकारों के अनुसार दालचीनी भूख को कंट्रोल करने में मदद करती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाती है, जिससे वजन घटाने में सहूलियत होती है। इसका पाउडर शहद के साथ लगाने से मुंहासे और दाग-धब्बों में सुधार देखा गया है।
अजवाइन

रसोई का सबसे आम मसाला अजवाइन सेहत के लिए सबसे शक्तिशाली माना जाता है। अजवाइन सबसे अधिक पेट की समस्या से राहत देता है। गैस, अपच और पेट दर्द में अजवाइन सबसे अधिक फायदा पहुंचाता है। नानी और दादी अक्सर पेट दर्द की समस्या को मिटाने के लिए भोजन के बाद 1/2 चम्मच अजवाइन चबाने की सलाह देती रहती हैं। इसके अलावा गर्म पानी में अजवाइन मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। इससे वजन को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है। अजवाइन का काढ़ा पीने से पीरियड्स के दौरान पेट दर्द और ऐंठन में आराम मिलता है। रातभर 1 टीस्पून अजवाइन पानी में भिगो दें। सुबह छानकर खाली पेट पिएं।अजवाइन, तुलसी, सौंठ और गुड़ को पानी में उबालें और गर्म-गर्म पिएं, यह सर्दी-जुकाम में काफी लाभकारी साबित होता है।
इलायची और लौंग

भारतीय रसोई के सबसे लोकप्रिय मसालों की बात की जाए, तो इलायची और लौंग का नाम आता है। खाना खाने के बाद इलायची का सेवन करने से पाचन की समस्या दूर होती है। गैस, अपच, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत देती है। यह एक तरह से माउथ फ्रेशनर के रूप में काम करती है और बैक्टीरिया को खत्म करती है। लौंग का उपयोग दांतों और मसूड़ों के लिए लाभकारी। आप इलायची और लौंग का उपयोग कच्चा ही कर सकते हैं। चाय और पानी में पका कर इसे पीने से भी शरीर को लाभ मिलता है।
नोट : ध्यान दें कि इन मसालोंं का कच्चा सेवन डॉक्टर की परामर्श के अनुसार ही करें। साथ ही किसी भी मसाले का सेवन जरूरत से अधिक न करें।