img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / स्वास्थ्य / न्यूट्रिशन

दांतों की सेहत को न करें अनदेखा, फॉलो करें जरूरी नियम

टीम Her Circle |  February 04, 2026

अपने शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हम कई सारे उपाय और उपचार करते हैं। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि दांतों की सेहत को अनदेखा कर देते हैं। क्या आप जानती हैं कि दांतों का ध्यान रखना आपकी संपूर्ण सेहत पर भी असर डालता है। यह आपने सुना होगा कि दांतों का ध्यान रखने के लिए सुबह को उठने पर और रात को सोने से पहले ब्रश जरूर करना चाहिए। हालांकि इसके अलावा भी कई सारे ऐसा कार्य है, जिनका ध्यान आपको अवश्य रखना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से। 

सही तरीके से करें ब्रश

दांतों की सेहत के लिए बुनियादी जरूर सही तरह से ब्रशिंग है। बहुत से लोग या तो दिन में एक बार ब्रश करते हैं या फिर गलत तरीके से ब्रश करते हैं। दंत चिकित्सकों के अनुसार सुबह नाश्ते के बाद और रात को सोने से पहले ब्रश करना आपके लिए बेहद जरूरी होता है। लेकिन इसके लिए आपको हमेशा सॉफ्ट ब्रिसल वाले ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही ब्रश को बहुत जोर से नहीं रगड़ना चाहिए। यह भी याद रखें कि कम से कम 2 मिनट तक ब्रश करना चाहिए। ब्रश को करने का एक तरीका होता है, जहां पर ऊपर-नीचे और गोलाई में हल्के हाथ से ब्रश करना चाहिए। अगर आप गलत तरीके से ब्रश करती हैं, तो इससे दांत भी साफ नहीं होते हैं और इसका असर मसूड़ों पर भी भारी तरह से पड़ता है। 

टूथपेस्ट का चुनाव

बाजार में आपको कई तरह के फैंसी और कई तरह के ऐसे टूथपेस्ट मिलते हैं, जो कि यह दावा करते हैं कि इससे अच्छा कोई दूसरा नहीं है। आपको इस जाल में नहीं फंसना है। साथ ही आपको अपने दांत के हिसाब से टूथपेस्ट का चुनाव करना चाहिए। हर टूथपेस्ट हर किसी के लिए सही नहीं होता है। दांतों की समस्या के अनुसार आपको टूथपेस्ट का चुनाव करना चाहिए। अगर आपके दांतों में झनझनाहट है, तो इसके लिए अलग तरह का टूथपेस्ट आता है, कैविटी या फिर मसूड़ों में खून की समस्या है, तो उसी के अनुसार टूथपेस्ट को चुनना चाहिए। साथ ही अगर आपको कोई अन्य समस्या है और आपको समझ नहीं आ रहा है, तो इसके लिए डॉक्टर से परामर्श करें। 

डेंटल फ्लॉस और माउथवॉश का इस्तेमाल

आपको अपने दांतों को साफ रखने के लिए डेंटल फ्लॉस और माउथवॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। ध्यान दें कि सिर्फ ब्रश करना ही काफी नहीं होता है। बहुत जरूरी है कि दांतों के बीच फंसे हुए खाने के कण को ब्रश से साफ करना चाहिए। इससे कैविटी और बदबू की समस्या नहीं होती है। साथ ही आपको रोजाना डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल करना चाहिए। ब्रश के बाद आपको माउथवॉश से कुल्ला करना चाहिए। इससे आपके मुंह में मौजूद बैक्टीरिया कम होते हैं और सांस भी हमेशा ताजा रहती है। 

खान-पान की आदत में करें सुधार

बहुत जरूरी है कि दांतों की सेहत के लिए आपको अपने खान-पान में भी सुधार करना चाहिए। आप जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर आपके दांतों पर पड़ता है। इसलिए बहुत ज्यादा मीठा, चिपचिपा या फिर प्रोसेस्ड खाना दांतों को अधिक नुकसान पहुंचाता है। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ज्यादा चीनी वाली चीजों का सेवन न करें। एनर्जी ड्रिंक्स या फिर सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना है। बार-बार स्नैक्स नहीं खाना है। दूध,दही और पनीर को अपने खान-पान का हिस्सा बनाएं। हरी सब्जियों के साथ सेब और गाजर का भी सेवन करें। 

पानी अधिक पीना

पानी न सिर्फ आपके शरीर के लिए बल्कि आपके दांतों के लिए भी बहुत जरूरी है। आपको पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। पानी के सेवन से आपकी ओरल सेहत सही रहती है। सबसे प्रमुख बात यह होती है कि पानी का सही तरह से सेवन करने से मुंह में लार का संतुलन बना रहता है। साथ ही बैक्टीरिया भी कम होता है। मुंह सूखने की भी समस्या नहीं होती है। खासतौर पर जब भी आप खाना खाते हैं या फिर नाश्ता करते हैं, तो आपको पानी पीना चाहिए और दांतों की सफाई एक बार पानी से जरूर करनी चाहिए। इससे आपके दांतों में खाना फंसता नहीं है और दांत साफ रहते हैं और जल्दी खराब नहीं होते हैं। 

मजबूत दांत का न करें गलत इस्तेमाल



अक्सर लोग दांतों के नुकीलापन और मजबूती का इस्तेमाल ऐसे कामों के लिए करते हैं, जिसमें अधिक मेहनत लगती है। बहुत से लोग दांतों से बोतल खोलना, पैकेट को फाड़ना या फिर नाखून काटने जैसी गलत आदतें अपनाते हैं। इससे यह होता है कि दांत जल्दी टूट सकता है और साथ ही अगर आप लगातार दांतों से इस तरह के काम करवाती हैं, तो दांत में दरार भी आ सकती हैं और साथ ही दांतों को लंबे समय में गंभीर नुकसान भी हो सकता है। ध्यान रखें कि दांतों का इस्तेमाल केवल खाने के लिए हुआ है। इसका उपयोग अपने निजी औजार के लिए न करें।

डेंटिस्ट से करें मुलाकात

बहुत जरूरी है कि आपको नियमित डेंटिस्ट से मुलाकात करनी चाहिए। अक्सर लोग तभी दंत चिकित्सक के पास जाते हैं जब दर्द असहनीय हो जाता है। जबकि सही तरीका यह है कि आपको हर 6 महीने में एक बार डेंटल चेकअप के लिए जाना चाहिए। साथ ही आपको समय रहते हुए और दांतों में खराबी आने से पहले कैविटी और मसूड़ों की समस्या से दांतों की रक्षा करनी चाहिए। इससे यह होगा कि आप दांतों के महंगे इलाज से भी बच जाती हैं। किसी भी तरह का रूटीन चेकअप आपके दांत और शरीर को लंबे समय तक सेहतमंद रखने का काम करता है। कम लोग जानते हैं कि तनाव और नींद की कमी भी दांतों की सेहत को प्रभावित करती है। तनाव में लोग अक्सर दांत पीसते हैं ,जिससे दांत कमजोर हो सकते हैं। इससे आपके लिए पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है। 

बच्चों को बताएं दांतों की खूबी

बचपन से बच्चों को दांतों की खूबी बतानी चाहिए। यह बताना चाहिए कि दांतों का अगर सही तरीके से ध्यान नहीं दिया, तो दांत कमजोर हो सकते हैं। मीठा खाने के बाद दांतों को ब्रश करना चाहिए। सही तरीके से दांतों को साफ करना चाहिए। 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle