गर्मी का मौसम आने के साथ हम पानी की तलाश अधिक करते हैं और इसमें अगर जूस मिल जाए, तो गर्मी भी कुछ देर के लिए सुकून देने लगती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐसे कौन से जूस हैं, जो कि गर्मी के मौसम में आपके लिए सेहत और स्वाद दोनों लेकर आ सकते हैं। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा, हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रखना बहुत जरूरी होता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि गर्मी स्पेशल 5 सेहतमंद जूस कौन से हैं।
गर्मी के मौसम में आम पन्ना पीने का फायदा विस्तार से

गर्मी का मौसम आम का महीना लेकर आता है। आम केवल स्वाद नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। आम पन्ना को खासतौर पर गर्मी से बचाव के लिए पिया जाता है। जानकारों के अनुसार आम पन्ना शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने के लिए मदद करता है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। साथ ही बाहर की लू यानी कि गर्म हवा का असर शरीर पर कम होता है। इसके साथ ही गर्मी में पसीना ज्यादा निकलता है, जिससे पानी और मिनरल्स की कमी हो जाती है। साथ ही शरीर को हाइड्रेशन भी देता है। आम पन्ना में काला नमक, जीरा और पुदीना मिलाया जाता है, जो कि पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। कच्चे आम में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कि शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। आम पन्ना से थकान और कमजोरी में भी राहत मिलती है। आम पन्ना शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है। खासतौर पर आम पन्ना को दोपहर में 12 से 3 बजे के बीच पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। हालांकि आम पन्ना में शक्कर का इस्तेमाल अधिक नहीं करना चाहिए।
तरबूज जूस गर्मी में पीने का फायदा विस्तार से

गर्मी के मौसम में पानी की शरीर को सबसे अधिक जरूरत होती है। ऐसे में तरबूज का जूस सबसे अधिक फायदेमंद होता है। क्योंकि तरबूज के जूस में 90 प्रतिशत पानी होता है। इस वजह से यह नेचुरल कूलिंग ड्रिंक बन जाता है। गर्मी में पसीना ज्यादा निकलने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और तरबूज इस कमी को पूरा करता है। तरबूज की तासीर ठंडी होती है। यह एक तरह से बॉडी टेम्परेचर को बैलेंस करता है और गर्मी का असर शरीर पर कम पड़ता है। तरबूज दिल की सेहत को भी बेहतर बनाने का काम करता है। तरबूज हल्का और आसानी से पच जाता है साथ ही कब्ज और एसिडिटी में भी राहत देता है। तरबूज में विटामिन सी और ए पाया जाता है। यह संक्रमण से बचाव में मदद करता है। तरबूज जूस स्किन को हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाता है। गर्मी में जल्दी थकान महसूस होती है। तरबूज जूस तुरंत एनर्जी देता है। यह लो-कैलोरी और हाई-वॉटर कंटेंट वाला फल है। हालांकि आपको ताजा जूस बनाकर पीना चाहिए। ज्यादा चीनी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
खीरा-पुदीना जूस गर्मी में पीने का फायदा विस्तार से

गर्मी में बाजार में खीरा और पुदीना की मांग बढ़ जाती है। यह गर्मी का सबसे लोकप्रिय और खास ड्रिंक है। खीरा में लगभग 90 से 95 प्रतिशत पानी होता है और यह शरीर के टेम्परेचर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह जूस शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। किडनी और लिवर को सपोर्ट करता है और शरीर को अंदर से क्लीन भी करता है। रिसर्च में यह भी माना गया है कि खीरा और पुदीना एक तरह से लो-कैलोरी और हाई फाइबर से भरपूर होता है और यह भूख को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। खीरा-पुदीना जूस स्किन को हाइड्रेट और फ्रेश रखता है। ड्राई और डल स्किन में सुधार के साथ चेहरे की त्वचा का ग्लो भी बढ़ाता है।हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना है कि खीरा और पुदीना जूस में अधिक नमक का इस्तेमाल नहीं करना है। हमेशा ताजा बनाकर उसका सेवन करें।
अनानास जूस पीने से शरीर के लिए फायदा विस्तार से

गर्मी के मौसम में पाइनएप्पल जूस स्वाद के साथ पोषक तत्व लेकर आता है। इसमें विटामिन के साथ मिनरल्स भी होते हैं। अनानास एक तरह से पाचन तंत्र को मजबूत करता है। गर्मी में यह जूस शरीर को कूल और फ्रेश रखता है। अनानास में पानी की अच्छी मात्रा होती है। साथ ही अनानास का जूस शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम होते हैं, जो कि दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यह एक तरह से आपकी त्वचा के लिए भी लाभदायक होता है। अनानास जूस स्किन के लिए भी अच्छा होता है। त्वचा को ग्लोइंग और हेल्दी बनाता है और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को डैमेज से बचाते हैं। इसके साथ ही यह वजन घटाने में भी सहायक होता है। मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है और भूख को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। एक रिसर्च में यह भी पाया गया है कि अनानास हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होता है। साथ ही यह सूजन और हल्के दर्द को कम करने में मदद करता है। वर्कआउट के बाद रिकवरी में सहायक माना गया है। हालांकि ज्यादा मात्रा में पीने से एसिडिटी हो सकती है।
नींबू पानी जूस पीने से शरीर को गर्मी में मिलेगा फायदा

यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ कई जरूरी पोषक तत्व भी देता है। इसके साथ ही नींबू पानी गर्मी के मौसम का सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाला प्रोडक्ट है। नींबू पानी शरीर को अंदरूनी तौर पर ठंडक देने का काम करता है। नींबू में विटामिन C भरपूर होता है। इस वजह से यह रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है और साथ ही सर्दी-जुकाम और संक्रमण से भी बचाव करता है। नींबू पानी पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है। यह गैस, अपच और कब्ज में राहत देने के साथ भूख को भी बढ़ाने में मदद करता है। कई रिसर्च में पाया गया है कि सुबह खाली पेट इसका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। नींबू में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह त्वचा को भी साफ और चमकदार बनाने का काम करता है। गर्मी में थकान और कमजोरी महसूस होती है। नींबू पानी तुरंत ताजगी भी देता है। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना है कि ज्यादा मात्रा में पीने से एसिडिटी हो सकती है। दांतों की सुरक्षा के लिए स्ट्रॉ से पीना बेहतर