एक महिला घर से बाहर जाकर काम कर रही है या फिर घर पर रहकर काम कर रही है और साथ में अपने बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी। इन सबके बीच और खास तौर पर जब एक महिला मां बनती है, तो सबसे पहले अपनी सेहत को अनदेखा करती है। इस वजह से वक्त के साथ वह अपने शरीर के लिए कई सारी बीमारियां और दिक्कतों को न्योता देने लगती है। डायटीशियन अमिता तांबेकर ने इस संबंध में यह कहा है कि महिलाएं कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखते हुए अपनी सेहत के साथ बच्चे की भी देखभाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
सुबह का नाश्ता कभी न छोड़ें

अमिता कहती हैं कि अक्सर कामकाज में महिलाएं नाश्ते को भूल जाती हैं। रिसर्च बताती है कि एक बैलेंस नाश्ता आपकी दिनभर की ऊर्जा और दिमाग को एकाग्र रखने के लिए बेहतर तरह से काम करता है। जिससे दिनभर का काम और बच्चों की देखभाल के लिए शक्ति मिलती है। नाश्ते में प्रोटीन, जैसे कि अंडा, पनीर, दही, मूंग चीला को शामिल करें। फाइबर के लिए ओट्स, पोहा, उपमा, फल और हेल्दी फैट के लिए ड्राय फ्रूट्स, बीज जरूरी है। साथ ही रात में ही अगले दिन के नाश्ते की तैयारी जरूर करें और हर मील में प्रोटीन जरूर लें।
प्रोटीन को न करें अनदेखा

अमिता ने इस बात पर जोर दिया है कि वर्किंग मां में शरीर में कमजोरी समस्या हो सकती है। इसके लिए प्रोटीन को शामिल करना बहुत जरूरी है। आप जब भी कुछ खाती हैं, तो कोशिश करें कि प्रोटीन जरूर होना चाहिए। इसके लिए दाल, राजमा, छोले, मूंग ,दूध, दही, पनीर,अंडा, चिकन, फिश का सेवन जरूर करना चाहिए। प्रोटीन लंबे समय तक पेट भरा रखता है और आपको एनर्जी भी देता है। हीमोग्लोबिन सही रखने में भी प्रोटीन जरुरी होते है .
शरीर में पानी भी जरूरी

अमिता का कहना है कि पानी यानी कि खुद को हाइड्रेट भी रखना चाहिए। थकान, सिरदर्द और चिड़चिड़ेपन यह हाइड्रेशन की कमी से होता है। इसके लिए दिनभर में 2–3 लीटर पानी पिएं अपने काम की जगह पर या बैग में हमेशा पानी की बोतल रखें। नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी भी अच्छे भी बीच में ले सकती हैं।
परफेक्ट नहीं प्रैक्टिकल डाइट अपनाएं

अमिता का कहना है कि हर दिन सब कुछ परफेक्ट करना जरूरी नहीं है। चीजों को आसान रखें ।घर का बना खाना, एक फल हर दिन, चना और मेवे अपने साथ रखें। पौष्टिक का मतलब मीठा खाना ऐसा नहीं है , खाना बैलेंस्ड होना जरुरी होता है उसी से सेहत बनी रहती है , वजन सही रहता है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते है।
अच्छी नींद जरूरी

अंत में अमिता ने यह कहा है कि खान-पान के साथ आराम भी जरूरी है। कम नींद से शरीर में कई तरह की समस्या आती है। बच्चे के सोने के साथ आप भी लेट जाएं। रात में स्क्रीन न देखें। कैफीन देर शाम के बाद न लें। साथ ही एक्सरसाइज और योग भी करें। सीढ़ियाँ इस्तेमाल करना ऐसे छोटे छोटे उपाय भी असरदार होते है अगर लगातार कमजोरी और अन्य तरह की समस्या रहती है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें। दिन में सिर्फ 10–15 मिनट अपने लिए निकालें। आपको जो अच्छा लगता है, वो करें। एक मां को सेहतमंद रहने के लिए यह ध्यान देना जरूरी है कि शरीर और मन की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। छोटे-छोटे सस्टेनेबल आदत आपको लंबा असर दे सकती हैं।