सेहत का रिश्ता आपकी आंत से होकर जाता है। जी हां, यह सच है कि आप क्या खाते हैं इसका सीधा असर आपकी सेहत पर होता है। अगर आंत स्वस्थ है, तो शरीर और मन दोनों अच्छे रहते हैं। हमारी आंत में बहुत  सारे माइक्रो ऑर्गनिजम्स होते हैं, जिनमे कुछ हैल्थी और कुछ हार्मफुल होते है, हमारे सेहत के लिए इन दोनों कही एक सही संतुलन होना आवश्यक होता है। इनके असंतुलन से काफी सारी बीमारिया हो सकती हैं। आइए विस्तार से डायटीशियन अमिता तांबेकर से जानते हैं कि सेहतमंद आंत के लिए कैसा खाना होना चाहिए।
 फाइबर से होगी आंत की सफाई

अमिता तांबेकर कहती हैं कि फाइबर से आंत की सफाई होती है। इसके लिए फल, सब्जियां और साबुत अनाज के साथ दालों का सेवन करना चाहिए। अनाज का सेवन आपके पाचन तंत्र के लिए झाड़ू का काम करते हैं। यह कब्ज को रोकते हैं और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जिस वजह से पाचन क्रिया अच्छी रहती है।
फलों को शामिल करना

हर किसी को अपने खाने में कुछ जरूरी फलों को शामिल करना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि सेब के साथ अमरूद और पपीता को अपने डायट में शामिल करें। इसके साथ हरी पत्तेदार सब्जियां यानी कि पालक, मेथी और मूली को भी अपने खान-पान का हिस्सा बनाएं। यह भी जरूरी है कि सब्जी के साथ ब्राइन राइस के साथ ज्वार और बाजरा को भी अपने खान-पान में शामिल करें।
अच्छे बैक्टीरिया का अपनाएं साथ

खाने के साथ अच्छा बैक्टीरिया भी होना बहुत जरूरी है। अपने खाने की थाली में दही, छाछ या फिर घर का बना हुआ आचार भी शामिल करें।  ये आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाकर पाचन को मज़बूत करते हैं। जरूरी है कि अपने खाने की एक कटोरी में दही या फिर एक गिलास छाछ को जरूर अपने खान-पान का हिस्सा बनाएं। अमिता आगे कहती हैं कि लहसुन, प्याज, केले, चना, राजमा फूड हैं, जो आपके अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देते हैं। कोशिश करें कि इन सभी को अपने खाने की थाली में जरूर शामिल करें।
पानी का सेवन न हो कम
अमिता यह भी कहती हैं कि पानी का सेवन कम नहीं करना चाहिए। पर्याप्त पानी पीना पाचन को आसान बनाता है और फाइबर का असर बढ़ाता है। पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर करता है, जिससे आंत साफ और स्वस्थ रहती है। हर किसी को भी यह भी ध्यान रखना चाहिए कि दिन में कम से कम 7–8 गिलास पानी पीएं। नारियल पानी, सूप, फल और सब्जियां भी अच्छे विकल्प हैं। इन सबके सेवन से भी आपको पानी अच्छी मात्रा में मिल जाता है। 
प्रोसेस्ड और तैलीय भोजन से दूरी

हर किसी को कोशिश करनी चाहिए कि पैकेट के खाने से दूरी रखनी चाहिए। इसलिए जरूरी है कि प्रोसेस्ड और तैलीय खाने से खुद को दूर रखें। ज्यादा तला-भुना, पैक्ड स्नैक्स, मीठे ड्रिंक्स – ये आंत में सूजन और गैस की समस्या बढ़ा सकते हैं। अमिता हर किसी को यह राय देते हैं कि Healthy Gut = Happy You""जब पेट स्वस्थ, तो मन प्रसन्न और शरीर मजबूत" रहता है।