अंकुरित प्याज और हरी प्याज दोनों ही आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। हालांकि आपको एक सही तरीका पता होना चाहिए कि आखिर आपको कैसे इसका सेवन करना है। भारत की रसोई का अहम हिस्सा प्याज है। आपको कोई भी सब्जी बनानी हो या फिर दाल और रायता, प्याज इसका स्वाद चार गुना बढ़ा देती है। बहुत से लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं प्याज की खूबी के बारे में।
जानें क्या होता है अंकुरित प्याज?

आपके घर की रसोई में रखा हुआ प्याज अगर कुछ समय तक रखा जाता है, तो उसमें से हरे अंकुर निकलने लगते हैं। इसे ही अंकुरित प्याज कहा जाता है। कई लोग इसे खराब समझकर फेंक देते हैं, लेकिन ऐसा आपको नहीं करना चाहिए। अंकुरित प्याज के पोषक तत्व और अधिक सक्रिय हो जाते हैं। अंकुरित होने के कारण विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ जाती है। साथ ही पाचन प्रक्रिया के लिए भी यह सही होता है।
हरे प्याज के बारे में विस्तार से

हरी प्याज को स्प्रिंग अनियन यानी कि सलाद वाला प्याज भी कहते हैं। इसमें प्याज का सफेद रंग होता है और ऊपर लंबी हरी पत्तियां होती बैं। यह स्वाद में हल्की और कुरकुरी होती हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन बी6, फोलेट,फाइबर,फ्लेवोनॉयड्स, सल्फर यौगिक भी होते हैं। हरी प्याज में कई सारे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। विटामिन ए आंखों के लिए लाभकारी होता है। विटामिन सी भी होता है, जो कि इम्यूनिटी को बढ़ाता है। विटामिन के भी होता है। इससे हड्डियां भी मजबूत होती हैं। आयरन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। उल्लेखनीय है कि अंकुरित और हरी प्याज दोनों में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C भरपूर मात्रा में होते हैं। ये शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। ठंड के मौसम में इसे खाने का फायदा अधिक होता है। सर्दी-जुकाम से भी बचाव होता है। वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण से सुरक्षा भी मिलती है।
पाचन तंत्र और दिल की सेहत में कैसे मिलता फायदा

अंकुरित प्याज फाइबर से भरपूर होता है। कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है। आंत को भी यह सेहतमंद रखता है। पेट की गैस कम करने में भी मददगार रहता है। साथ ही भूख बढ़ाने में भी मदद मिलती है। दिल की सेहत के लिए भी अंकुरित प्याज काफी फायदेमंद होता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। जानकारों का कहना है कि यह हर तरह की दिल की बीमारी में भी राहत देता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए प्याज बहुत फायदेमंद माना गया है। हरी प्याज ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ने देती है। विटामिन ए होने के कारण आंखों के लिए भी इसे काफी सेहतमंद माना गया है।
जानें इससे अधिक फायदे

हरी प्याज में मौजूद विटामिन के और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए काफी आवश्यक होता है। जोड़ों के दर्द से भी राहत होती है। बच्चों और बुर्जुगों दोनों के लिए लाभकारी होता है। ज्ञात हो कि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो अंकुरित और हरी प्याज को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे कैलोरी कम होती है। फाइबर अधिक होता है। लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है। त्वचा और बालों के लिए भी यह काफी राहत देने वाला होता है। कई मामलों में यह भी देखा गया है कि गंभीर बीमारी में भी प्याज काफी लाभदायक होता है।
कैसे करें अंकुरित और हरी प्याज का सेवन

अंकुरित और हरी प्याज का सेवन आप एक नहीं बल्कि कई तरह से कर सकती हैं। आप हरी प्याज की सब्जी बना सकती हैं। सलाद, सूप और चावल में भी हरी प्याज और अंकुरित प्याज का इस्तेमाल कर सकती हैं। ज्यादा मात्रा में सेवन से गैस या जलन हो सकती है। पेट की गंभीर समस्या वाले लोग सीमित मात्रा में लें। बहुत ज्यादा अंकुरित प्याज कच्चा न खाएं।
हरी प्याज का सलाद कैसे बनाएं
हरी प्याज का सेवन करने का सबसे सही तरीका यह है कि आप इसका सलाद बनाएं। इसे बनाने के लिए एक कप बारीक कटी हुई हरी प्याज, एक बारीक कटा हुआ खीरा, एक मध्यम आकार का टमाटर, एक चम्मच हरा धनिया, नींबू का रस एक से 2 चम्मच, काला नमक स्वादानुसार, सेंधा नमक और सामान्य नमक भी स्वादानुसार इस्तेमाल करें। काली मिर्च का पाउडर भी आधा चम्मच इस्तेमाल करें। इसे बनाने की विधि यह है कि सबसे पहले हरी प्याज को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें। एक बड़े बाउल में हरी प्याज, खीरा और टमाटर डालें। अब इसमें काला नमक, सामान्य नमक और काली मिर्च डालें। ऊपर से नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। अंत में हरा धनिया डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें। इस तरह से आपके लिए हरा प्याज का सलाद तैयार है।
अंकुरित प्याज का सलाद
अंकुरित प्याज का सलाद बनाने के लिए इसे अच्छी तरह से धो लें। यदि स्वाद बहुत तीखा लगे, तो इसे 5–10 मिनट पानी में भिगोकर रखें, फिर छान लें। अब एक बाउल में अंकुरित प्याज, खीरा और टमाटर डालें। उसमें काला नमक, सेंधा नमक, काली मिर्च और भुना जीरा डालें। ऊपर से नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें। अंत में हरा धनिया डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें। आप इस सलाद का स्वाद बढ़ाने के लिए हल्की मिठास के लिए 1 चम्मच अनार दाने डाल सकते हैं। आप इसमें आवश्यकता अनुसार सरसों का तेल या जैतून का तेल डाल सकती हैं। तीखापन कम करने के लिए थोड़ा दही भी मिलाएं। इन दो रेसिपी के अलावा आप और भी कई तरह से अंकुरित प्याज और हरे प्याज का सेवन कर सकती हैं। इन दोनों के सेवन का यह फायदा होता है कि इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। यह इसके साथ पाचन मजबूत करता है। ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करता है और दिल के लिए लाभकारी भी होता है। हालांकि अंकुरित प्याज बहुत अधिक मात्रा में कच्चा न खाएं। पेट में जलन या गैस हो तो दही के साथ लें। गर्भवती महिलाएं सीमित मात्रा में लें। आप हरी प्याज और अंकुरित प्याज से पराठा भी बना सकती हैं और रायता में भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।