img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / स्वास्थ्य / फ़िटनेस

खाने के साथ हरी मिर्च खाने के फायदे अनेक, लेकिन जरा संभलकर !

टीम Her Circle |  March 20, 2026

खाने में हरी मिर्च का इस्तेमाल आपके सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि आपको कब और कितना हरी मिर्च का इस्तेमाल करना है, यह जानना जरूरी है। आइए विस्तार से समझते हैं कि खाने के साथ हरी मिर्च खाने के फायदे क्या हैं और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

हरी मिर्च में मौजूद पोषक तत्व

हरी मिर्च में एक नहीं बल्कि कई तरह के पोषक तत्व मौजूद रहते हैं, जो कि हरी मिर्च को सेहत के लिए सही बनाते हैं। हरी मिर्च में विटामिन सी, विटामिन ए, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में रहता है और यह सभी मिलकर आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसलिए हरी मिर्च का सेवन आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। 

पाचन और मेटाबॉलिज्म 

हरी मिर्च का स्वाद न सिर्फ आपके खाने में तीखा बैलेंस करने का काम करता है, बल्कि हरी मिर्च खाने से पाचन तंत्र सक्रिय होता है और इसमें मौजूद कैप्साइसिन पेट में एंजाइम के उत्पादन को भी बढ़ाता है। अगर आप भारी खाना खाते हैं, तो थोड़ी-सी हरी मिर्च उसे पचाने में भी आपकी मदद कर सकती है। इसके साथ आप यह भी जान लें कि हरी मिर्च आपके शरीर में मेटाबॉलिज्म को भी संतुलित करके रखती है। जानकारों का मानना है कि हरी मिर्च से कैलोरी तेजी से बर्न होती है और साथ ही इससे वजन भी कंट्रोल रखने में सहायता मिलती है। इसलिए जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उनके लिए सीमित मात्रा में हरी मिर्च फायदेमंद हो सकती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए फायदेमंद 

जानकारों का यह भी मानना है कि शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक होता है। यह माना गया है कि हरी मिर्च में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो कि शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है। कई अध्ययन में भी यह भी माना गया है कि हरी मिर्च के सही मात्रा में सेवन करने से सर्दी-खांसी से बचाव मिलता है। इसके साथ संक्रमण से भी लड़ने में मदद मिलती है। हरी मिर्च का सेवन आपके दिल के लिए भी लाभकारी माना गया है। जानकारों का मानना है कि हरी मिर्च आपके ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है और साथ ही आपके शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सहायता करती है। इससे यह होता है कि दिल से जुड़े जोखिम को कम करने में हरी मिर्च का सेवन फायदेमंद होता है। साथ ही ब्लड प्रेशन को भी संतुलित रखने में काफी सहायक होता है। साथ ही यह भी पाया गया है कि हरी मिर्च खाने से तनाव कम होता है और इससे आपका मूड भी बेहतर होता है। 

त्वचा और आंखों के लिए भी जरूरी



यह भी माना गया है कि त्वचा और आंखों के लिए हरी मिर्च लाभदायक होता है। इससे आपके आंखों की रोशनी भी सही रहती है। हरी मिर्च में प्राकृतिक एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह शरीर को हानिकारक बैक्टीरिया से बचाने में मदद करती है। ।खाने को भी सुरक्षित रखने में हल्का योगदान दे सकती है।

हरी मिर्च खाने से जुड़ी सावधानी

हरी मिर्च काफी तीखा होता है। इसलिए आपको 1 से 2 मिर्च से अधिक खाने का सेवन नहीं चाहिए। ज्यादा खाने से पेट में जलन और असहजता हो सकती है। आपको यह समझना जरूरी है कि ज्यादा तीखा खाना आपके लिए ज्यादा फायदा बिल्कुल सही नहीं होता है। आपको हरी मिर्च खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इससे पेट में जलन,एसिडिटी और उल्टी जैसा महसूस हो सकता है। आपको मिर्च को खाने के साथ ही सेवन करना चाहिए। आपको पेट से जुड़ी समस्याएं मिर्च के अधिक सेवन से आना चाहिए। अगर आपको गैस्ट्राइटिस, अल्सर या फिर बार-बार एसिडिटी होती है, तो हरी मिर्च कम या बिल्कुल न लें। सबसे अधिक आपको यह ध्यान देना चाहिए कि बच्चों और बुर्जुगों के लिए हरी मिर्च का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। बच्चों का पाचन तंत्र संवेदनशील होता है, इसलिए बच्चों को इसका सेवन काफी सावधानी से सीमित मात्रा में करना चाहिए। बुर्जुगों को भी भी तीखा कम ही खाना चाहिए। हरी मिर्च को हमेशा त्वचा और आंखों से दूर रखें। हरी मिर्च काटने के बाद हाथ धोना जरूरी होता है। इससे आंखों में लगाने से तेज जलन हो सकती है और त्वचा पर जलन या एलर्जी हो सकती है। ज्यादा मिर्च को खाने से जलन, दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है। गर्भवती महिलाओं को हरी मिर्च सीमित मात्रा में ही लेनी चाहिए। ज्यादा सेवन से एसिडिटी और जलन बढ़ सकती है।


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle