बारिश से मौसम में कच्चे अदरक का स्वाद चाय को कड़क बना देता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि कच्चा अदरक भी आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि आपको इसका कब और कैसे इस्तेमाल करना है, यह आपके लिए जानना बहुत जरूरी है। कच्चे अदरक के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हैं, जो कि आपकी सेहत को कई तरह से मदद कर सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से।
कच्चा अदरक सुधारता है पाचन

पाचन के लिए अदरक काफी फायदेमंद होता है। अदरक शरीर में गैस्ट्रिक जूस और पाचन के स्त्रोत को बढ़ावा देता है। कच्चा अदरक खाने से भूख में सुधार होता है। साथ ही पेट में भी हल्का महसूस होता है। इसके साथ अदरक का सेवन ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याओं को भी कम करता है। साथ ही अदरक का सेवन कब्ज से भी राहत देता है। कच्चे अदरक का इस्तेमाल करने के लिए भोजन के पहले एक टुकड़ा कच्चा अदरक पर थोड़ा सा सेंधा नमक या नींबू डालकर खाएंं। आपके लिए अदरक की चाय भी लाभकारी होती है। हालांकि आपको यह ध्यान रखना है कि अधिक मात्रा में अदरक खाने से पेट में जलन या एसिडिटी हो सकती है। कुछ लोगों को अदरक से भी एलर्जी हो सकती है। इसलिए कच्चा सेवन करने से पहले सावधानी रखें।
सर्दी और खांसी में राहत
कच्चे अदरक का छोटा टुकड़ा कद्दूकस करें और उसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं। आपको दिन में 2 से 3 बार चाटें। ध्यान दें कि यह गले को राहत देता है और खांसी को भी शांत करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कप पानी में एक इंच कच्चा अदरक कटा हुआ मिलाएं। इसके साथ थोड़ा सा तुलसी, काली मिर्च, शहद इच्छानुसार आप मिला सकती हैं। आप यह भी कर सकती हैं कि पानी उबालें और उसमें अदरक डालें और 5 से 7 मिनट तक उसे उबालें। इसके बाद आप इसका सेवन कर सकती हैं।
इम्यून सिस्टम

जानकारों का कहना है कि कच्चे अदरक का सेवन इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह एक प्राकृतिक इम्युनिटी बूस्टर के रूप में जाना जाता है, खासकर सर्दी-खांसी और वायरल बीमारियों से बचाता है। अदरक में मौजूद जिंजेरॅाल, शोगॅाल औऱ जिंगरन शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। जिससे इम्यून बेहतर बनता है। इम्यून सिस्टम तब बेहतर काम करता है जब शरीर में सूजन कम हो। अदरक सूजन से राहत देता है और इम्यून बैलेंस बनाए रखता है। जैसा कि हम जानते हैं कि पाचन में सुधार इम्यून सिस्टम आंतों से जुड़ा होता है। अदरक पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इम्यून सिस्टम को अच्छा करने के लिए रोज सुबह खाली पेट से अदरक और शहद के जूस का सेवन करना चाहिए। आप अदरक के साथ तुलसी, काली मिर्च, दालचीनी के पानी को उबालकर काढ़ा तैयार कर सकती हैं। आप यह भी कर सकती हैं कि अदरक का बारीक कटा टुकड़ा या रस हल्के गर्म पानी में डालकर दिन में एक से 2 बार पीना है। ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में आपको अदरक के जूस का सेवन नहीं करना है। इससे एसिडिटी, जलन या दस्त हो सकता है।
जोड़ों की सूजन को करता है कम

कई जानकारों का कहना है कि अदरक का रस जोड़ों की सूजन को कम करने में बेहद प्रभावी होता है। यह पैरों में सूजन की समस्या को कम करने में मदद करता है। अदरक का रस शरीर में रक्त संचार को बढ़ाता है, जिससे जोड़ों में जमी हुई सूजन और कठोरता कम होती है। कई जानकारों का यह भी कहना है कि यह प्राकृतिक पेनकिलर की तरह भी काम करता है, खासकर गठिया के दर्द में। अदरक का रस बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच कच्चा अदरक का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं और इसका सेवन करें। आप इसे सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले लें।
उल्टी में भी देता है राहत
कच्चे अदरक का रस बहुत असरदार घरेलू उपाय है। यह माना गया है कि अदरक में पाए जाने वाले यौगिक मस्तिष्क और पेट में उल्टी के संकेतों को शांत करता है। इसके साथ पेट को भी शांत करता है। अदरक का सेवन करने के लिए एक चम्मच ताजा अदरक का रस लें और उसके साथ शहद को मिलाएं। आपको हर 3 से 4 घंटे में एक बार जरूर पीना है। आपको एक चम्मच अदरक का रस, एक चम्मच नींबू का रस और थोड़ा काला नमक मिलाएं। धीरे-धीरे आपको इसका सेवन करना है।