प्रोटीन हमारी सेहत के लिए काफी जरूरी है। अपने खान-पान में हमें प्रोटीन की मात्रा अधिक शामिल करनी चाहिए। प्रोटीन की बात करें, तो अक्सर लोग प्रोटीन के पाउडर का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन आप बिना प्रोटीन के पाउडर के अपने खाने की थाली में कुछ जरूरी चीजें शामिल करते हुए खुद की सेहत को प्रोटीन का तोहफा दे सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
जानें प्रोटीन क्यों है जरूरी

जानकारों के अनुसार प्रोटीन आपके शरीर को अंदरूनी तौर पर गति में रखने के लिए काम करता है। शरीर में प्रोटीन की कमी आपको पैर दर्द, बाल झड़ना और शरीर में दर्द के साथ और भी तरह की शिकायत और परेशानी दे सकती है। अगर आप प्रोटीन की सही मात्रा का सेवन करती हैं, तो इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे आपकी हड्डियों को सहारा मिलता है। इम्यून सिस्टम भी मजबूत करता है। प्रोटीन के सेवन से लंबे समय तक आपका पेट भरा रहता है। बच्चों की ग्रोथ में भी प्रोटीन से सहारा मिलता है और बुर्जुग लोगों को भी इससे काफी मदद मिलती है।
देसी प्रोटीन मिलेगा दाल के जरिए

जी हां, आपको दाल के जरिए देसी प्रोटीन मिल सकता है। दाल को अक्सर हम अनदेखा करते हैं। लेकिन अपने खान में दाल की कटोरी को जरूर शामिल करें। आपको मिक्स दाल का भी सेवन करना चाहिए। पंच दाल आपके लिए कई तरह का प्रोटीन लेकर आती है। आपको ्अपने हर मील में कम से कम एक कटोरी दाल रहना चाहिए। आप इसके साथ अरहर, मूंग, मसूर और उड़द दाल को रोटेट करके इनका सेवन कर सकती हैं। आप यह भी कर सकती हैं कि दाल में घी मिलाएं या फिर जीरा डालकर इसका सेवन करें। इससे दाल के पचने में आसानी होती है। किसी भी तरह की दाल बनाने से पहले उसे कुछ देर के लिए भिगो कर जरूर रखें।
अंकुरित दालें

देसी सुपरफूड में अंकुरित दाल भी जरूरी होता है। आप अपने लिए अंकुरित दाल खुद तैयार कर सकती हैं या फिर आप बाजार से अंकुरित दाल लेकर आ सकती है। आप मूंग,चना, मोठ के स्प्राउट्स बना सकती हैं। अंकुरित दालें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। यह पचने में भी आसान होता है। साथ ही यह वजन को भी कंट्रोल करने में मददगार होता है। आप यह भी कर सकती हैं कि स्प्राउट्स को हल्का-सा उबालकर इसका सेवन कर सकती हैं। आप सुबह खाली पेट नींबू, नमक और थोड़ा प्याज डालकर स्प्राउट्स चाट खाएं। आप अंकुरित दाल की सब्जी बनाकर भी इसका सेवन कर सकती हैं।
दही और छाछ के प्रोटीन को अनदेखा न करें

दही और छाछ में भी प्रोटीन अधिक होता है। दही का सेवन आप कई तरह से कर सकती हैं। हालांकि आपको रात में नहीं बल्कि दोपहर में दही का सेवन करना चाहिए। दही से काफी अच्छी तरह से प्रोटीन मिलता है। इस वजह से यह पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही यह कैल्शियम से भरपूर होता है। गर्मी के मौसम में आप छाछ का सेवन कर सकती हैं। छाछ आपके पाचन भी ठीक रहता है। दही में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स होते हैं। इससे मांसपेशियों की मरम्मत और मजबूती मिलती है। गर्मी में शरीर को ठंडक देता है। छाछ में हल्का प्रोटीन होता है। यह पाचन में काफी बेहतर होता है। गर्मी में इसका सेवन अधिक करना चाहिए। खाने के बाद एक गिलास छाछ पिएं। उसमें पुदीना, जीरा या हींग मिलाएँ। अगर आप प्रोटीन बढ़ाना चाहते हैं, तो दही और छाछ को भी जरूर शामिल करें.
घर के बने हुए पनीर में प्रोटीन
घर में ही पनीर बनाना चाहिए। 100 ग्राम घर के बने हुए पनीर में 18 से 20 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम और अच्छे फैट भी होते हैं, जो कि हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरूरी है। घर का पनीर ज्यादा फायदेमंद होता है। बिना मिलावट और केमिकल फ्री होता है। पचाने में आसान होता है। आप पनीर को कई तरह से सेवन कर सकती है। कच्चे पनीर पर हल्का नमक लगाकर इसका सेवन कर सकती हैं। कम तेल में पनीर की भुर्जी बनाएं। पनीर, खीरा, टमाटर और नींबू मिलाकर इसका सलाद बना सकती हैं। पनीर और दही को मिलाकर भी इसका सेवन कर सकती हैं। आप बच्चों के लिए पनीर पराठा, पनीर टिक्की, सब्जी में कद्दूकस में किया हुआ पनीर भी सेवन कर सकती हैं। अधिक तले हुए पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए। हमेशा ताजे पनीर का सेवन करें।
सत्तू में प्रोटीन

सत्तू, जिसे भुने चने से बनाया जाता है, भारतीय देसी खानपान का एक ऐसा सुपरफूड है जिसे अक्सर हल्के में लिया जाता है। सत्तू प्रोटीन, फाइबर और एनर्जी का पावरहाउस माना जाता है। खासकर शाकाहारियों के लिए। ज्ञात हो कि 100 ग्राम सत्तू में 20 से 22 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। आप सत्तू का शरबत बना सकती हैं। 2 चम्मच सत्तू में पानी, नमक और नींबू मिलाकर ऊपर से भुना हुआ जीरा भी मिलाएं। आप सत्तू की रोटी या पराठा भी बना सकती हैं। बच्चों के लिए सत्तू का लड्डू भी बना सकती हैं।
मूंग दाल चीला में प्रोटीन

ज्ञात हो कि 100 ग्राम सूखी मूंग दाल से बने चीले में 22 से 24 ग्राम प्रोटीन मिलता है। इससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है। आप इस मूंग के चीलेमें घर का पनीर मिलाएं। दही के साथ भी आप चीला का सेवन कर सकती हैं। अंकुरित मूंग दाल भी आपको अधिक प्रोटीन देता है। अगर आप देसी, सस्ता और असरदार प्रोटीन चाहते हैं, तो मूंग दाल चीला एक परफेक्ट चॉइस है। यह हर उम्र के लिए सुरक्षित और फायदेमंद है।
मूंगफली और चना से मिलने वाला प्रोटीन

मूंगफली और चना में भी काफी अधिक मात्रा में प्रोटीन मिलता है। 100 ग्राम मूंगफली में 25 से 26 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इससे मांसपेशियों को ताकत मिलती है। लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। आप भुनी हुई मूंगफली खाएं। साथ ही गुड़ के साथ मूंगफली और भी फायदेमंद होती है। काला चना में 18 से 20 ग्राम प्रोटीन होता है। उबले हुए चना में 8 से 9 ग्राम प्रोटीन होता है। इससे शरीर को ताकत मिलती है। रात में भिगोकर सुबह उबालें। हल्का, नमक, नींबू और प्याज डालें। आप मूंगफली के साथ चने का सेवन करें। इससे प्रोटीन और फाइबर मिलाएं। इससे लंबे समय तक एनर्जी मिलती है। गुड़ और मूंगफली का लड्डू बनाएं। मूंगफली की चटनी का भी सेवन कर सकती हैं।
उल्लेखनीय है कि इन सबके साथ सब्जियों से भी काफी मात्रा में प्रोटीन मिलता है। इसके अलावा घर के खाने में भी प्रोटीन मिलता है, जैसे कि दाल और चावल, रोटी और दही, खिचड़ी और घी, चीला और दही इन कॉम्बिनेशन का सेवन करने से आपको प्रोटीन की अधिक मात्रा मिलती है।