बारिश के मौसम में अक्सर इस बात की समस्या हो जाती है कि आखिर कैसे खुद को फिट रखा जाए। खासतौर पर घर के बाहर जाकर एक्सरसाइज करना मुश्किल होता है। बारिश के समय कभी-भी बारिश होने का डर और साथ ही गंदगी और कीचड़ की समस्या भी रहती है। ऐसे में घर पर ही आपको कुछ जरूरी एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे आप घर से बाहर न जाते हुए भी खुद को इंडोर एक्टिविटी के साथ सेहतमंद रख सकती हैं। आइए जानते हैं 5 तरीके।
घर के काम

घर के कामों के साथ आप अपने लिए एक अच्छी और सेहतमंद एक्सरसाइज का तरीका तलाश कर सकती हैं। आप घर की साफ-सफाई करते हुए या फिर बैठकर झाड़ू लगाते हुए भी खुद के पैरों, हाथों और कमर की एक्सरसाइज कर सकती हैं। इस तरह आप घर में 30 मिनट या फिर एक घंटा चलते हुए भी चलने की एक्सरसाइज कर सकती हैं। घर के कई सारे ऐसे काम होते हैं, जो कि आपको फिट रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं, जिसे हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं। आप घर के कामों को ध्यान से देखेंगे और समझेंगे, तो पायेंगे कि इन सारे कामों में आपके लिए स्क्वाट्स, पुश-अप्स, प्लैंक, जंपिंग जैक्स जैसे कई सारे सेहतमंद एक्सरसाइज छिपे हुए हैं, जिसके लिए आपको बाहर जिम जाने की जरूरत कम पड़ेंगी और किसी भी दिन बारिश के कारण नहीं जा पाईं, तो घर के काम करके भी आप अपने एक्सरसाइज को पूरा कर सकती हैं।
मेडिटेशन के लिए किताबें पढ़ना

कहते हैं कि किताबों से अच्छा साथी कोई नहीं हो सकता है और यही साथी आपको आपके मेडिटेशन में साथ देता है। अपने पसंद और दिलचस्पी के अनुसार किताबें पढ़ सकती हैं। यह आपको एक ऐसी दुनिया में लेकर जाता है, जहां पर आपके लिए नए किरदार और उनका संघर्ष होता है और संघर्ष में सीख होती है, जो आपको कभी न कभी जरूर काम आती है। इसस यह भी होता है कि चिंता कम होती है और एकाग्रता भी बढ़ती है। आपको दिमागी तौर पर राहत मिलती है।
हेल्दी कुकिंग को अपनाएं

बारिश के दौरान घर की कई सारी इंडोर एक्टिविटी में यह भी शामिल है कि आप किस चीज का सेवन कर रही हैं। बारिश में तले-भुने स्नैक्स की बजाय पौष्टिक सूप, अंकुरित अनाज, हर्बल चाय या मौसमी सब्जियों से बने व्यंजन तैयार करें। इससे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। आपको खुद सेहतमंद खाना बनाकर उसका सेवन करना चाहिए। कुकिंग भी आपके लिए एक अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है। एक बार जरूर यह करें।
फोन से दूर संगीत का सहारा

बारिश की आवाज के बीच अगर संगीत का साथ मिल जाए, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप फोन से दूर संगीत का सहारा लें। जी हां, आपको फोन को एक तरफ रखकर अपने पसंद का संगीत सुनना चाहिए। साथ में एक प्याली चाय या फिर काफी जरूर लेकर बैठे। साथ में बारिश की आवाज आपके मन और तन को राहत देती है। एक बार आपको यह तरीका भी जरूर अपनाना चाहिए। यह आपके लिए मी टाइम लेकर आती है।
डांस या फिर स्ट्रेचिंग करना

आप संगीत बजाकर डांस भी कर सकती हैं। या फिल आप स्ट्रेचिंग भी कर सकती हैं। अपना पसंदीदा संगीत चलाकर 20–30 मिनट डांस करें या पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग करें। यह एक मज़ेदार गतिविधि है जो हृदय स्वास्थ्य, लचीलापन और मूड को बेहतर बनाने में मदद करती है।