img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / स्वास्थ्य / फ़िटनेस

गर्मी में फल खाने से मिलेगा सेहतमंद रहने का फल, जानें एक्सपर्ट की राय

प्राची |  अप्रैल 18, 2025

गर्मी का मौसम आने के साथ फल में भी कई तरह के पर्याय मौजूद होते हैं। आम से लेकर तरबूज तक। गर्मी के मौसम में बाजार ऐसे फलों से भरा रहता है, जिससे हमें पोषण के साथ खुद को अंदरूनी तौर पर हाइड्रेट रहने का गुण भी मिलता है। लेकिन अक्सर हमें इसकी जानकारी नहीं रहती है कि आखिर कौन- सा फल हमारे लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है। यहां तक कि कई बार हम फल का सेवन सिर्फ यह सोचकर करते हैं कि यह सेहत के लिए अच्छा है। हालांकि, फल के सेवन से हमारे शरीर को किस तरह का पोषण मिलता है, इसकी जानकारी भी हमें होनी चाहिए। आइए डायटीशियन अमिता तांबेकर से जानते हैं कि गर्मी के मौसम के लिए कौन-सा फल  बेहतर है।

आम (फलों का राजा और गर्मियों का हीरो)

आम के बिना गर्मियों का मौसम अधूरा लगता है। यह स्वादिष्ट फल न केवल "फलों का राजा" कहलाता है, बल्कि इसमें भरपूर विटामिन-ए और विटामिन-सी होता है और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं। इसमें मौजूद टार्टारिक एसिड, फोलिक एसिड और साइट्रिक एसिड शरीर के लिए लाभकारी होते हैं, इस वजह से शरीर का पीएच (pH) संतुलन बराबर रहता है। आम में मौजूद एंजाइम और फाइबर पाचन में सहायक होते हैं। दूसरी तरफ कच्चा आम भी शरीर के लिए एक प्राकृतिक ठंडक की तरह कार्य करता है, इसका रस शरीर को ठंडक प्रदान करता है और लू (सन स्ट्रोक) से भी बचाव करता है। इसके अलावा, आम में प्रचुर मात्रा में विटामिन -बी6 (B6) पाया जाता है, जो GABA (गामा अमीनो ब्यूटिरिक एसिड) हार्मोन के निर्माण में सहायक है। यह तनाव को कम करने में मदद करता है।

तरबूज (गर्मियों में ठंडक देने वाला सबसे पसंदीदा फल)

गर्मियों के लिए तरबूज एक बेहद जरूरी फल है, क्योंकि इसमें लगभग 92–95 प्रतिशत पानी होता है और यह खनिजों का एक अच्छा स्रोत भी है। यह न केवल शरीर की प्यास बुझाता है, बल्कि गर्मी और पसीने के कारण होने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स के असंतुलन को संतुलित करने में मदद करता है। तरबूज में एक विशेष अमीनो एसिड सिट्रूलीन पाया जाता है, जो शरीर में जाकर अर्जिनिन (Arginine) में परिवर्तित होता है। जिनिन एक आवश्यक अमीनो एसिड है, जो मांसपेशियों को आराम देने और रक्त संचार(ब्लड सर्कुलेशन) को सुधारने में सहायक होता है। इसके अतिरिक्त, तरबूज में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं और गर्मी में ताजगी व ऊर्जा प्रदान करते हैं।

खरबूज (मीठा, रसीला और शरीर को ठंडा रखने वाला!)

खरबूज भी गर्मियों का एक बेहतरीन फल है, जिसमें पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, जो शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन प्रदान करता है। इसमें विटामिन-बी1 से लेकर बी 9 के साथ-साथ मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम और जिंक जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इसके सेवन से UV किरणों से सुरक्षा प्रदान करता है, जिससे यह आंखों और त्वचा की रक्षा में मदद करता है। यह फल न केवल शरीर को पोषण देता है, बल्कि गर्मियों में ताजगी और प्राकृतिक सुरक्षा भी देता है।

आइस एप्पल, ताड़गोला (प्राकृतिक ठंडक और ऊर्जा का स्रोत)

ताड़गोला शरीर को ठंडक प्रदान करता है और लू या गर्मी से होने वाली थकान से बचाता है। यह फल पानी से भरपूर होता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती। इसमें प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर के तापमान को संतुलित रखते हैं। पाचन में मदद करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद है, विशेषकर गर्मियों में होने वाले दानों या रैशेज से राहत देता है। इसके साथ ही, यह बहुत हल्का और कम कैलोरी वाला फल है, जो वजन नियंत्रित रखने वालों के लिए भी यह बेहतरीन फ्रूट है।

रोज एप्पल (हल्का, रिफ्रेशिंग और मिनरल्स से भरपूर)

गर्मियों में रोज एप्पल ठंडक देने वाला फल है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे डिहाइड्रेशन से राहत मिलती है। यह पाचन को बेहतर करता है और गैस या एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत देता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी भी होता है, जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा, यह लिवर को डिटॉक्स करता है और शरीर से विषैले तत्व( टॉक्सिक एलिमेंट) बाहर निकालने में सहायक होता है। गर्मियों की गर्मी से लड़ने के लिए यह एक हल्का, ताजा और सेहतमंद फल है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle