img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / स्वास्थ्य / फ़िटनेस

गर्मी में रोटी का सेवन करने से पहले जानें फायदा और नुकसान !

टीम Her Circle |  April 01, 2026

रोटी को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। कई लोग हैं, जो की तरह की रोटी का सेवन करते हैं। किसी दिन गेहूं की रोटी, तो कई बार रागी और बाजरे के आटे की बनी हुई रोटी का। लेकिन सेहत के लिए सबसे अच्छी कौन-सी रोटी है और खासतौर पर गर्मी के मौसम में किस रोटी का सेवन किया जाए, इसे जानना काफी जरूरी है। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक, हल्कापन और पोषण की जरूरत होती है। ऐसे में सही अनाज की रोटी पाचन को बेहतर रखती है। आइए जानते हैं विस्तार से।

ज्वार की रोटी गर्मी के लिए फायदेमंद

गर्मी में ज्वार की रोटी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसकी वजह यह है कि ज्वार की प्रकृति ठंडी होती है और शरीर के तापमान को संतुलित रखने में भी मदद करती है। साथ ही गर्मी में लू और ज्यादा गर्मी से बचाव करती है। पाचन में यह काफी असरदार होती है। इसनें भरपूर फाइबर होता है। यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से भी भी राहत मिलती है। यह ग्लूटेन फ्री होती है। जिन लोगों को गेहूं सूट नहीं करता, उनके लिए अच्छा विकल्प यह माना जाता है। पेट को भी हल्का रखता है। यह वजन को भी कंट्रोल रखने में मदद करता है। आप ज्वार की रोटी दही,छाछ या फिर हरी सब्जियों के साथ खा सकती हैं। दोपहर के खाने में ज्वार की रोटी खाना फायदेमंद होता है। हालांकि शुरुआत में ज्यादा मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

बाजरा की रोटी गर्मी के लिए फायदेमंद

जानकारों के अनुसार बाजरा की रोटी अधिक सही नहीं मानी जाती है। बाजरा शरीर में अधिक गर्मी बढ़ा देता है। ऐसा माना जाता है कि बाजरा का रोटी अधिक सेवन करने से शरीर में गर्मी, जलन या पसीना बढ़ सकता है। कई लोगों को बाजरा की रोटी गर्मी में भारी लग सकती है। अगर आपको बाजरा की रोटी खाना पसंद है, तो आपको कम मात्रा में गर्मी के मौसम में इसका सेवन करना चाहिए। खासतौर पर दोपहर में बाजरा की रोटी का सेवन दही, छाछ या फिर दही सब्जियों के साथ करना चाहिए। दही के साथ खाने से बाजरे की गर्म तासीर को संतुलित करती है। हालांकि जिनका शरीर ठंडा रहता है और जिन्हें ठंडी चीजें जल्दी सूट नहीं करती हैं, उनके लिए यह सही रहता है। जिनको जल्दी गर्मी लगती है और एसिडिटी या ज्यादा पसीना आने की समस्या होती है, उन्हें बाजरा का सेवन नहीं करना चाहिए। 

रागी की रोटी गर्मी के लिए फायदेमंद

रागी की रोटी गर्मी के लिए एक बहुत ही अच्छा और हेल्दी विकल्प मानी जाती है। यह शरीर को ठंडक देता है। रागी शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। साथ ही गर्मी और लू से भी बचाने में सहायक माना जाता है। यह कैल्शियम से भरपूर होता है। हड्डियों और दांतों के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए खासतौर पर अच्छा होता है। यह पाचन में आसान माना गया है। फाइबर ज्यादा अच्छा होता है और कब्ज, गैस जैसी समस्याओं को भी करने में सहायक होता है। रागी की रोटी का सेवन आप दही,छाछ या फिर हल्की सब्जी के साथ कर सकती हैं। दोपहर के समय में रागी की रोटी का सेवन करना सही माना गया है। इस पर घी लगाकर इसका सेवन करना चाहिए। रागी की रोटी को लेकर यह ध्यान में रखना चाहिए कि शुरुआत में थोड़ी मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए। रागी में फाइबर अधिक होता है, ऐसे में शुरुआत में पेट के लिए यह भारी हो सकता है। 

गेहूं की रोटी के गर्मी के लिए फायदा

गेहूं की रोटी को गर्मी के मौसम में आसानी से खाया जा सकता है। गेहूं की रोटी में संतुलित मात्रा में पोषण होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और कुछ प्रोटीन होते हैं। इससे शरीर को दिनभर ऊर्जा मिलती है। यह पाचन के लिए भी ठीक होती है। पेट साफ रखने और कब्ज से बचाने में मदद करती है। हालांकि गेहूं का अधिक सेवन करने से शरीर में कई तरह की परेशानी हो सकती है। इससे भारीपन, सुस्ती, पेट का फूलना जैसी कई सारी समस्याएं हो सकती हैं।

मल्टीग्रेन रोटी का फायदा

मल्टीग्रेन रोटी के भी कई तरह के फायदे होते हैं, जो कि सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। मल्टीग्रेन रोटी में कई तरह के अनाज मिले हुए रहते हैं। ज्वार, रागी, गेहूं और चना को एक साथ मिलाक मल्टीग्रेन आटा तैयार किया जा सकता है। यह गर्मी के लिए बहुत ही सेहतमंद पर्याय बन जाता है। मल्टीग्रेन रोटी में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल होते हैं, इससे आपको एक रोटी में कई सारे ग्रेन का लाभ मिल जाता है। साथ ही मल्टीग्रेन रोटी पाचन के लिए भी बहुत बेहतर मानी गई है। इससे शरीर में कब्ज कम होता है और पेट भी साफ रहता है। मल्टीग्रेन रोटी से पेट लंबे समय के लिए भरा हुआ रहता है। इससे आपको कई बार भूख नहीं लगती है। आप मल्टीग्रेन रोटी को दाल, सब्जी, दही या फिर छाछ के साथ इसका सेवन कर सकती हैं।

चने का आटा गर्मी के लिए फायदा

चने का आटा यानी कि बेसन को गर्मी में खाना एक बेहतर और अच्छा विकल्प माना जाता है। इसे अगर सही तरीके से खाया गया, तो यह आपकी सेहत के लिए लाभकारी होता है। बेसन की तासीर ठंडी होती है। शरीर को ठंडक देने में भी मदद करता है। गर्नी में इससे आरामदायक महसूस होता है। यह प्रोटीन से भी भरपूर होता है। चने के आटे में अच्छा खासा प्रोटीन होता है। मांसपेशियों और ताकत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप चने के आटे से बेसन की रोटी या फिर चीला बनाकर इसका सेवन कर सकती हैं। इसका सेवन दही या फिर छाछ के साथ लेना ज्यादा फायदेमंद होता है।

गर्मी में रोटी खाते समय ध्यान रखें जरूरी बातें



गर्मी में रोटी खाने के दौरान आप इसका सेवन दही, छाछ या फिर रायता के साथ इसका सेवन कर सकती हैं। यह शरीर को ठंडा रखता है और पाचन को आसान बनाता है। साथ ही रोटी के साथ लौकी, तोरई, टिंडा, परवल जैसी सब्जियों के साथ सेवन करना चाहिए। गर्मी के मौसम में अधिक तली-भुनी चीजों से भी बचना चाहिए। साथ ही जरूरत से अधिक मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। कई बार गर्मी के मौसम में रोटी का सेवन करने से भारीपन, सुस्ती, गैस जैसी समस्या अधिक होती है। 




शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle