ठंड के मौसम में कई सारी सब्जियां बाजार में आती हैं। सर्दियों का मौसम आने के साथ ही हमारे खान-पान का तरीका और जरूरतें भी बदल जाती हैं। विंटर फूड की खूबी यह होती है कि यह आपके शरीर को अंदरूनी तौर पर सेहतमंद रखती है। आइए विस्तार से जानते हैं, 5 तरह के विंटर फूड के बारे में।
ठंड में गाजर खाने के फायदे

गाजर को ठंड में सबसे अधिक खाया जाता है। इसके एक नहीं बल्कि कई सारे या आप यह समझ लें कि अनगिनत फायदे हैं। गाजर में विटामिन A भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आँखों की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे सर्दी-जुकाम से बचाव होता है। गाजर का सेवन त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखता है। इसमें फाइबर होता है, जो कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। आप गाजर को एक नहीं बल्कि कई तरीके से सेवन कर सकती है। गाजर का हलवा, गाजर का सलाद, गाजर की सब्जी या फिर गाजर को खिचड़ी या फिर दाल में भी बारीक काट कर इसका फायदा उठा सकती हैं।
ठंड में पालक खाने का फायदा

पालक एक हरी पत्तेदार सब्जी है, जो सर्दियों में आसानी से उपलब्ध होती है और सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। पालक में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करती है और खून की कमी को दूर भी करता है। इसमें कैल्शियम और विटामिन K होता है, जो हड्डियों के लिए आवश्यक है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। पालक में मौजूद पोषक तत्व दिल की बीमारियों का खतरा कम करते हैं और दिल को सेहतमंद रखते हैं। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे कमजोरी महसूस नहीं होती। आप पालक को भी एक नहीं बल्कि कई तरीके से इसका सेवन कर सकती हैं। पालक राइस, पालक पुलाव, पनीर पालक पुलाव, पालक पराठा, पालक रायता, पालक सब्जी, पालक सूप या फिर दाल पालक बनाकर अपने खाने की थाली को पूरा कर सकती हैं।
ठंड में मूंगफली खाने का फायदा

आप ठंड में मूंगफली का सेवन भी कर सकती हैं। इसे भी खाने के कई सारे फायदे हैं। मूंगफली को सर्दियों का सुपरफूड कहा जाता है। यह सस्ती, स्वादिष्ट और अत्यंत पौष्टिक होती है। मूंगफली में हेल्दी फैट होता है, जो ठंड में शरीर को गर्म रखता है। इससे शरीर गर्म रहता है। इसमें प्रोटीन और कैलोरी होती है, जो शरीर को ताकत देती है। मूंगफली में अच्छे फैट होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं। इसमें प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। भुनी हुई मूंगफली, मूंगफली की चटनी या गुड़ के साथ मूंगफली खाई जा सकती है। आप मूंगफली को पोहा या फिर किसी सब्जी के साथ मिलाकर भी इसका सेवन कर सकती हैं।
ठंड में तिल खाने का फायदा

तिल सर्दियों में विशेष रूप से खाया जाता है। यह शरीर को गर्म रखने वाला खाद्य पदार्थ है। तिल की तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखती है। तिल में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है। तिल का सेवन त्वचा को नमी देता है और बालों को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही यह पेट की समस्याओं को कम करता है। तिल के लड्डू, तिल की चटनी या सब्जी में डालकर खाया जा सकता है। इसके साथ आप तिल को हल्का-सा गर्म करके उसका पाउडर बना लें और फिर आप इसे चावल दाल या फिर रोटी के लिए तैयार किए गए आटे में भी मिला सकती हैं। यह बच्चे से लेकर बड़े तक, हर किसी के लिए फायदेमंद है। आप यह भी कर सकती हैं कि तिल के लड्डू, तिल की चटनी या सब्जी में डालकर इसका सेवन कर सकती हैं।
ठंड के लिए अदरक का उपयोग

अदरक का उपयोग ठंड में कई तरह से बढ़ जाता है। ठंड के मौसम में अदरक एक खास सहारा बन जाता है। अदरक सर्दियों में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला मसाला और औषधि है। जी हां, औषधि के तौर पर अदरक का इस्तेमाल ठंड में कई तरह से किया जाता है। अदरक के एक नहीं बल्कि सर्दियों के मौसम में कई सारे फायदे हैं। सबसे पहले अदरक ठंड के मौसम में सर्दी और जुकाम में राहत देता है। इसकी यह बड़ी वजह है कि अदरक में अदरक में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। जो कि गले से खराश और सर्दी को दूर करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। अदरक की चाय गले के दर्द में बहुत लाभकारी होती है। इसके साथ ही अपच की समस्या को भी अदरक के रस से कम किया जा सकता है। यह गैस और अपच की समस्या को कम करता है। अदरक शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है। ठंड के मौसम में आप अदरक की चाय बनाकर पी सकती हैं या फिर आप किसी भी तरह के सूप में अदरक का उपयोग कर इसका लाभ उठा सकती हैं।
कुल मिलाकर देखा जाए, तो ठंड में खान-पान बेहद जरूरी होता है। आप गाजर, पालक, मूंगफली, तिल या फिर अदरक को सुपर विंटर फूड भी मान सकती हैं। यह सारे विंटर फूड न केवल शरीर को गर्म रखते हैं, बल्कि इम्युनिटी बढ़ाकर कई सारी बीमारियों से बचाते हैं। यदि इन सारे खाद्य पदार्थों को संतुलित मात्रा में भोजन में शामिल कर सकती हैं। इससे आपकी सर्दियां सेहतमंद रहेंगी।