img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / थीम / स्पॉटलाइट

5 मिनट के ये मिनी ब्रेक रूल्स तनाव करेंगे कम

टीम Her Circle |  June 17, 2026

आपने कभी इस बारे में शायद ही सोचा होगा कि आप कभी-कभी कुछ ऐसी बातों का स्ट्रेस भी ले लेते हैं, जिनके बारे में अधिक सोचने की जरूरत नहीं होती है, ऐसे में दिन में खुद को 5 मिनट का ब्रेक देकर आप अपने स्ट्रेस को कंट्रोल कर सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

ऑफिस में ऐसे लें 5 मिनट का ब्रेक

हर वक्त स्क्रीन पर बैठे रहना सही नहीं होगा, इसलिए सबसे पहले आपको स्क्रीन के सामने से खुद को हटाना होगा, ताकि आप खुद को शारीरिक रूप से आराम दे सकें, अपनी आंखों को शांत कर सकें। इसलिए आपको अपने लैपटॉप को भी बंद करने की जरूरत है, साथ ही मॉनिटर को ऑफ करें, ताकि आपके दिमाग को पता चल जाए कि ब्रेक शुरू हो गया है। इसके बाद आपको खड़े हो जाना है और फिर अपनी कुर्सी को पीछे की तरफ धकेलने की कोशिश करनी है और शरीर की अकड़न दूर करने के लिए अपने हाथ-पैर भी ठीक से हिलाने की कोशिश करनी है। फिर अगर दूसरे मिनट की बात करें, तो ग्राउंडिंग और सांस लेने की कसरत (4-7-8 तकनीक)। सीधे बैठें और अपने पैर जमीन पर सपाट रखें, या खिड़की के पास खड़े हों। 4 सेकंड तक नाक से सांस लें, 7 सेकंड तक सांस रोककर रखें और 8 सेकंड तक धीरे-धीरे मुंह से सांस छोड़ें। दिल की धड़कन को शांत करने के लिए इसे 4 बार दोहराएं। इसके अलावा डेस्क पर स्ट्रेचिंग या गर्दन घुमाना जैसी एक्सरसाइज करें। इसके अलावा, आप ऑफिस में ही किसी ऐसे शख्स, जिसका सेन्स ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है, उसके साथ बातचीत करें, जो आपको पॉजिटिव एनर्जी का एहसास कराएं। साथ ही आपको अगर कोई गाना पसंद है, तो वो गाना पांच मिनट के लिए कानों में लगा कर आप सुन सकती हैं। कोई राग भी सुन सकती हैं। कुछ माउथ फ्रेशनर भी खा सकती हैं। ये चीजें स्ट्रेस रिलीफ के लिए अच्छी होती हैं।

घर के काम से थक जाने के बाद एक ब्रेक

हर होममेकर के लिए बेहद कठिन होता है कि वह अपने लिए समय निकालें। ऐसे में होम मेकर्स के लिए जरूरी है कि हमेशा यह कोशिश करना चाहिए कि कुछ ऐसा काम करें, जिनसे उन्हें स्ट्रेस रिलीफ मिले , वरना सिर्फ काम करते हुए आपको पता भी नहीं चलेगा, लेकिन स्ट्रेस से आपको राहत नहीं मिलेगी, इसलिए इस बात का खास ख्याल रखें। सबसे पहले तो यही जरूरी है कि आप जो भी काम हर दिन करती हैं, उससे खुद को अलग करें। काम छोड़ कर आराम से उस जगह पर जाएं, जहां आपको घर में सबसे अधिक शांति मिलती है। वह काउच, वह बेड निकालें और उस पर बैठ जाएं। आंखें बंद कर अपने जीवन के जो सबसे बेस्ट लम्हे रहे हैं, उन्हें याद करने की कोशिश करें। आपकी पसंद का म्यूजिक लगाएं और उस पर आपको जैसे भी मन हो रहा हो, थिरकें। बिना किसी और के बारे में सोचे हुए। साथ ही आपको कुछ हाथों में लोशन लगाने की कोशिश करनी चाहिए या अपनी पसंद का कोई परफ्यूम, कोई पसंदीदा चॉकलेट भी आप खा सकती हैं। यह सब आपको सुकून देगा।

ट्रेवल पर जाते हुए अगर होती है

ऐसा कई बार और कई महिलाओं के साथ होता है कि आपको अगर कहीं यात्रा करनी होती है, तो आप पूर्ण रूप से टेंशन में आ जाती हैं, कई महिलाओं को एन्जाइटी यानी बेचैनी वाली फीलिंग भी होने लगती है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि ट्रेवल करते हुए मिनी ब्रेक जरूर लिया जाये। इसके लिए एक तो आपको अपनी पसंद की धुन कानों में हेडफोन लगा कर सुननी चाहिए और आपके जीवन में जो इंसान, जिससे बात करके आपको सुकून मिलता हो। कहीं भी सफर में रहते हुए उनको कॉल जरूर करें, इससे यकीन मानिए, आपकी आधी परेशानी ऐसे ही छू मंतर हो जाएगी। इसके अलावा, बार-बार टिकट चेक न करें, बल्कि अपनी पसंद का कोई फटाफट से पांच मिनट में बन जाने वाला डिश बनाएं और एन्जॉय करें। अपने पसंदीदा लेखक की लिखी कोई पंक्तियां भी आपको जोश से भर सकती है। अपने साथ हमेशा एक नेक पिल्लो लेकर रखें।

पार्टी में अगर हो फोमो फीलिंग

आपको इस बात को लेकर बहुत अधिक सोचने की जरूरत नहीं है कि आपके बारे में लोग क्या सोचेंगे। ये स्वीकार करें कि आपको हर बातचीत हर समूह का हिस्सा होने की जरूरी नहीं है। एक ऑब्जर्वर (देखने वाले) बनने का मजा लें। आपको अगर मजा नहीं आ रहा है, तो सबसे पांच मिनट का ब्रेक ले लें और वॉशरूम चली जाये। वहां मिरर के सामने खड़े होकर अपना चेहरा ठंडे पानी से साफ करें, गहरी सांसें लें, और 2-3 मिनट सुकून से अकेले बिताएं। चाहें तो बालकनी में जाएं या खुली हवा में जाकर थोड़ा वॉक करके आ जाएं। आपको अच्छा लगेगा। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर दूसरों की परफेक्ट तस्वीरें देख कर FOMO बढ़ाने के जगह, फोन पर कोई हल्का-फुल्का ऑनलाइन गेम खेलें, अपना पसंदीदा लेख पढ़ें या किसी करीबी दोस्त को टेक्स्ट करके चैट करें।

शॉपिंग करते तक जाने पर भी लें ब्रेक



यह सुन कर आश्चर्य हो सकता है, लेकिन शॉपिंग करते हुए भी काफी थकान हो जाती है, ऐसे में ऐसी कोशिश करनी चाहिए कि आप अपना सामान गाड़ी में रखें और एसी फुल कर दें। फिर आंखें बंद करके 5 मिनट बिल्कुल शांत बैठें। याद रखें, आपको फोन बिल्कुल नहीं देखना है। इसके अलावा, खुद की पूरी बॉडी को कार में बैठने से पहले स्ट्रेच करें। फिर ठंडे पानी से रीसेट करें और बाथरूम जाएं। ठंडे पानी से हाथ-मुंह धोएं। फिर बॉडी ट्यूरेंट कूल डाउन होगी। अपने कानों में ईयरफोन लगाएं। कोई भी गाना बजाएं। इसके अलावा, अपने आस-पास 5 चीजें देखें, 5 अलग-अलग आवाजें सुनें, और 5 गहरी सांसें लें। मन भटकना बंद हो जाएगा। गौरतलब है कि आपको पानी जरूर पीते रहना है।

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle