img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / थीम / स्पॉटलाइट

होम मेकर और डिजिटल सेहत का नाता गहरा, मिलेगा फिटनेस का उपहार

टीम Her Circle |  अप्रैल 11, 2025

डिजिटल सेहत इन दिनों होम मेकर्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। डिजिटल युग में होम मेकर अपने परिवार की सेहत और भलाई के लिए विभिन्न डिजिटल संसाधनों का उपयोग कर रही हैं। किचन में काम करने का समय हो या फिर रात में सोने का समय, डिजिटल दुनिया से हमेशा ही होम मेकर्स जुड़ी रहती हैं। आपको बता दें कि डिजिटल दुनिया महिलाओं के लिए डिजिटल सेहत का रास्ता भी बन गई है। आइए जानते हैं विस्तार से।

स्वास्थ्य के ऐप्स का उपयोग

कई सारे ऐसे आनलाइन ऐप्स मौजूद हैं, जहां पर महिलाएं खाने से लेकर हर दिन की स्वास्थ्य से जुड़ी अपडेट पाती रहती हैं। इसके जरिए महिलाएं स्वस्थ खान-पान से लेकर, फिटनेस ट्रैकर, आहार कैलोरी काउंटिंग ऐप्स और मेडिटेशन गाइड ऐप्स का उपयोग करती हैं। इस ऐप्स के जरिए महिलाएं अपने परिवार के लिए सही आहार, व्यायाम और नींद की आदतें बनाने में मदद करता है। इन सारे ऐप्स के जरिए महिलाएं अपने हर दिन की हेल्थ की अपडेट लेती रहती हैं। साथ ही खुद को फिट करने की तरफ कदम बढ़ाती रहती हैं। डिजिटल सेहत महिलाओं के लिए मुफ्त ऐप्स की कई सारी सुविधाएं लेकर आती है, जो महिलाओं के बजट और सेहत को फिट बना देती हैं।

ऑनलाइन मेडिकल कंसलटेंट 

ऑनलाइन मेडिकल कंसलटेंट से महिलाओं को कई तरह से लाभ मिलता है। आप इसे डिजिटल दुनिया का तोहफा भी मान सकती हैं। यह आज के दिन में महिलाओं के लिए सबसे सुविधाजनक सेवा बन चुकी है। यह खास तौर से उन महिलाओं के लिए फायदेमंद है जो समय की कमी या फिर सेहत के कारण किसी अन्य कारण से डॉक्टर पर जाने में असमर्थ होती हैं। महिलाओं को घर बैठकर डॉक्टर से परामर्श इसी सुविधा के जरिए मिलती है। कई महिलाएं अपनी समस्या को गोपनीय रखना चाहती हैं, उनके लिए भी यह सुविधाएं मौजूद होती हैं। साथ ही महिलाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मानसिक, सेहत , गर्भावस्था और हार्मोनल असंतुलन के साथ सेहत से जुड़े अन्य मामलों पर सलाह ले सकती हैं। इसके जरिए महिलाओं की समय की बचत भी होती है। उन महिलाओं के लिए यह डिजिटल सेवा सबसे प्रभावकारी हैं, जो कि शहर से दूर रहती हैं। 

हेल्दी डायट और डिजिटल टिप्स

डिजिटल माध्यमों के जरिए होम मेकर अब डॉक्टर से डायटीशियन से कंसल्टेशन ले सकती हैं। इससे परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने पर बिना समय गंवाए तुरंत सलाह ली जा सकती है। साथ ही बीमारी के हिसाब से डायट तैयार कर सकती हैं। इससे उन्हें भागदौड़ से भरी जिंदगी में डिजिटल टिप्स के जरिए खुद को संभालने का समय मिलता है।

सेहत से जुड़े वीडियो और क्लासेस

इंटरनेट पर कई सारे सेहत से जुड़े वीडियो और क्लासेस मौजूद हैं,जहां पर कम समय में खुद को फिट रखने के कई सारे टिप्स मिलते हैं। रील्स और वीडियो के जरिए महिलाएं होम एक्सरसाइज के कई सारे वीडियो देख सकती हैं और उसे अपने हर दिन का हिस्सा बना सकती हैं। हर दिन के होम योग और होम एक्सरसाइज के जरिए महिलाएं अपने समय के अनुसार खुद को फिट रख सकती हैं।

सेहत से जुड़ी जानकारी और हेल्थ टिप्स

इंटरनेट पर कई सारे सेहत से जुड़े ब्लाॅग्स, यूट्यूब चैनल्स, पॉडकास्ट के जरिए कई सारी हेल्थ अपडेट आसानी से मिल जाती है। साथ ही हर दिन के छोटे बड़े हेल्थ अपडेट मिलते रहते हैं। इन सारी सुविधाओं को देखते हुए यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि होम मेकर्स के लिए डिजिटल दुनिया न केवल एंटरटेनमेंट और शिक्षा का साधन है, बल्कि सेहत के लिए एक कारगार दोस्त भी कई सालों से बन गई है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle