img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / थीम / स्पॉटलाइट

जिंदगी आपकी है तो 'शर्तें लागू' किसी और की क्यों, जिएं अपनी मर्जी से

टीम Her Circle |  August 20, 2026

यह बेहद जरूरी है कि आप अपनी सोच को आजाद करें और खुल कर जियें। आइए जानते हैं विस्तार से। 

अपनी शर्तों पर जिएं

महिलाएं, जब अपनी शर्तों पर जीना सीख जाती हैं, तो वह अपनी शर्तों पर जिंदगी को अपने तरीके से ढाल पाती हैं और एक औरत या महिला के लिए बेहद जरूरी भी है कि वह खुद को आत्मनिर्भर बनाएं। वहीं मानसिक रूप से स्वस्थ और सशक्त बन सकें। इस बात पर आप जरूर गौर कीजिएगा कि आप अपने आस - पास ऐसी कई महिलाओं को देखते होंगे, जो अपने जीवन के निर्णय खुद लेती है, तो वह न केवल अपने सपनों को पूरा करती है, बल्कि समाज में समानता और सम्मान का नया स्थान भी बनाती है। वह अपने आत्म-सम्मान और पहचान की रक्षा कर पाती है और खुद के फैसले लेने से आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में अपनी एक अलग पहचान बनती है। वहीं मानसिक और भावनात्मक खुशी मिलती है, सो अलग। दूसरों के फैसलों या उम्मीदों के दबाव में रहने से मानसिक तनाव बढ़ता है। अपनी मर्जी से जीने पर आंतरिक खुशी मिलती है। साथ ही आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा भी मिलती है और महिलाएं अपने जीवन की बागडोर खुद संभालती हैं, तो वे किसी भी परिस्थिति में दूसरों पर निर्भर नहीं रहतीं। वहीं एक बड़ी बात यह होती है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए वह प्रेरणा बनती हैं और साथ ही एक महिला एक सशक्त और आत्मनिर्भर महिला अपनी आने वाली पीढ़ी, खासतौर से बेटियों के लिए एक मजबूत रोल मॉडल बनती हैं।

हमेशा सीखना जरूरी है

एक बात आपको हमेशा ही याद रखनी होगी कि आपको हमेशा औपचारिक शिक्षा के साथ-साथ नए कौशल (skills) और डिजिटल तकनीक सीखना जरूरी है और साथ ही ज्ञान बढ़ाने वाली चीजें भी पढ़ना जरूरी है। साथ ही अपने अधिकारों, कानून और देश-दुनिया की खबरों के प्रति जागरूक रहना भी बेहद जरूरी है। इसलिए इन बातों का ख्याल रखें और सीखते रहने की कोशिश करें। एक बात और समझने की कोशिश करें कि ऐसी कई चीजें हैं, जिनके बारे में अगर आपको ज्ञान नहीं होगा, तो सामने वाला उसे आप पर थोपेगा। इसलिए सीखते रहना और समझना और खुद को तकनीकी रूप से स्ट्रांग बनाना जरूरी है।

शादी ही जीवन का लक्ष्य न हो, करियर भी खुद चुनें

एक बात हमेशा लड़कियों या महिलाओं को याद रखना चाहिए कि किसी की दबाव में आकर समय के पहले शादी करना या लक्ष्य तय करना सही नहीं है। हमेशा करियर को अपने अनुसार चुनें, आपके घर के सदस्य क्या कह रहे हैं, इसमें आपकी कोई भी दिलचस्पी नहीं होनी चाहिए। आप इस बात पर फोकस करें कि आपने कौन सा लक्ष्य तय करना है और अपना करियर चुनें। वह जरूरी है। हमेशा करियर पर फोकस करें और शादी भी यह सोच कर नहीं करें कि आपके घर के सदस्यों ने प्रेशर दिया है। जब आपको सही लगे तब ही प्लान करें और शादी करें और सही जीवनसाथी की तलाश करके ही और उनके परिवार को भी परख लें कि वहां के लोग आपको आपकी शर्तों पर जीने देंगे या नहीं। कोई भी समझौता करने की जरूरत नहीं है।

न कहना सीखें

यह बेहद जरूरी है कि हमलोग न कहना सीखें, क्योंकि अगर आप न कहना नहीं सीखेंगे, तो कभी अपनी शर्तों पर चलना मुमकिन नहीं हो पायेगा, आपको कोई चलने ही नहीं देगा। फिर सभी आपको फॉर ग्रांटेड लेंगे। इससे आपको ही नुकसान होगा और सामने वाले के जेहन में भी यही बातें रहेंगी कि इससे कोई भी काम मनवाया जा सकता है और फिर सभी आपको अपने इशारों पर चलने को मजबूर कर देंगे। इस बात को समझने की कोशिश करें कि न कहना किसी भी स्वस्थ रिश्ते की नींव है। यह स्वार्थ या किसी को ठुकराने का काम नहीं है; बल्कि, यह सीमाएं तय करने, आपसी सम्मान बनाए रखने और भावनात्मक रूप से बर्नआउट से बचने के लिए बेहद जरूरी है।

कमजोर होने से बचाता है



अगर आप अपनी शर्तों पर जीने की कला सीख जाती हैं, तो किसी महिला को कभी भी किसी ऐसे रिश्ते में नहीं रहना पड़ेगा, जो शोषणकारी, टॉक्सिक या दुखद हो, सिर्फ़ इसलिए कि उसके पास जाने के लिए कोई और जगह नहीं है। गौरतलब है कि आप अपनी गलतियों से सीखना आपको समस्या सुलझाना सिखाता है, जिससे आप ज़िंदगी की चुनौतियों का सामना करने के लिए मानसिक रूप से ज़्यादा मज़बूत बनती हैं। अक्सर महिलाओं को अपनी खुशी की कीमत पर शांति बनाए रखने के लिए तैयार किया जाता है।

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle