'जीरो वेस्ट' लाइफस्टाइल का मतलब यह होता है कि हम अपने जीवन और रहन-सहन से उन चीजों को निकालें, जिसकी वजह से प्रकृति को नुकसान पहुंचता है। हम अगर अपने जीवन से प्लास्टिक, पैकेजिंग और एकल उपयोग की चीजों को निकालने हैं, तो हम प्रकृति की रक्षा की तरफ अपने कदम बढ़ाते हैं। यह न केवल पर्यावरण के लिए अच्छा है, बल्कि हमारे मानसिक और भौतिक जीवन में भी सादगी और संतुलन लाता है। आइए जानते हैं विस्तार से।
इंकार करना जरूरी

जीरो लाइफस्टाइल का जीवन जीने के लिए हम सभी के लिए इंकार करना जरूरी है। इंकार अनावश्यक की चीजों से, जैसे कि फ्री सैंपल, प्लास्टिक बैग, स्ट्रा आदि को लेना बंद करना। इसके साथ सिर्फ अपनी जरूरत की चीजों को खरीदना चाहिए। कपड़े के बैग, कांच की बोतलें,रिफिल करने योग्य डिब्बों का उपयोग करना। साथ ही जिन चीजों का इस्तेमाल नहीं करते हैं, उन्हें फिर से इस्तेाल करना। साथ ही किचन के जैविक कचरे से खाद बनाने का काम किया जाना चाहिए।
ऐसी चीजें खरीदें जिनका फिर से इस्तेमाल हो

आपको अपने काम की चीजों में सबसे अधिक उन चीजों का इस्तेमाल करें, जिसका उपयोग फिर से किया जा सकता है। जैसे कि प्लास्टिक की बजाय कपड़े के थैले, स्टील की बोतलें, मिट्टी और कांत के बर्तन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। टिश्यू पेपर की बजाय कपड़े के नैपकिन का इस्तेमाल करें। स्ट्रॅा, चम्मच और प्लेट से दूरी बनाकर रखें।
बिना पैकिंग वाली चीजों को खरीदें

हमेशा बिना पैकिंग वाली चीजें खरीदें। बाजार से खुली सब्जियां,फल, अनाज खरीदें। पैकेज वाली चीजों को न खरीदें। जब भी आप थोक में किसी चीज को खरीदती हैं, तो उसके लिए हमेशा थोक में एक साथ सामान खरीदें और घर से अपने लिए कपड़े की थेली लेकर जाएं। इससे आपको सामान रखने के लिए एक मजबूत सहारा मिलेगा। हो सकें, तो स्थानीय किसान बाजार से ही अपने लिए सामान खरीदें। इससे आप खेती को भी सपोर्ट कर पायेंगे।
प्राकृतिक क्लीनर का उपयोग करें

घर की साफ-सफाई के लिए आपको प्राकृतिक क्लीनर का ही उपयोग करना चाहिए। केमिकल वाले क्लीनर की जगह नींबू, सिरका, बेकिंग सोडा जैसे प्राकृतिक विकल्प अपनाएं। आप खुद पर ही घर की सफाई के लिए क्लीनर बना सकती हैं। इतना ही नहीं नहाने के लिए साबुन, शैम्पू, डिटर्जेंट आदि को रिफिलेबल या बार फॉर्म में खरीदें। साथ ही बाजार में कई ऐसे प्राकृतिक शैम्पू मिल जायेंगे, जो आपके बाल और त्वचा के लिए भी अच्छे होते हैं और साथ ही आप प्रकृति की भी सुरक्षा इसके जरिए करते हैं।
डिजिटल दुनिया से जुड़े

आपको हमेशा डिजिटल दुनिया से जुड़ना चाहिए। अनावश्यक प्रिंटिंग, पेपर बिल्स, और पैकेजिंग से बचने के लिए डिजिटल विकल्प चुनें। यह आपको पेपर लेस बनाने का कार्य करता है। साथ ही बार-बार कपड़े न खरीदें बल्कि पुराने कपड़ों को फिर से स्टाइल करके पहने और खादी के कपड़ों का अधिक इस्तेमाल करें। सजावट के लिए भी प्लास्टिक की चीजों का इस्तेमाल न करें। प्लास्टिक के डिब्बे, प्लास्टिक के कप और बर्तनों का इस्तेमाल करने की बदले मिट्टी से बने हुए बर्तनों का इस्तेमाल करें। टिफिन के लिए आप स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
आपको यह ध्यान रखना है कि जीरो-वेस्ट को अपनाना एक दिन की बात नहीं है। आप धीरे-धीरे अपनी जीवनशैली में जीरो वेस्ट को शामिल कर सकती हैं। सबसे पहले शुरुआत प्लास्टिक के बैग को त्याग करने से करें।