मां बनने के दौरान महिलाओं का शरीर कई तरह के बदलाव से गुजरता है। डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, मां बनने के बाद सारी ऊर्जा और ताकत खत्म होने जैसी प्रतीत होती है। खासतौर पर शरीर में ताकत की कमी हो जाती है। फिर से अपनी पुरानी ऊर्जा को पाने के लिए महिलाओं को एक रिकवरी के साथ फिटनेस एक्सरसाइज की भी जरूरत पड़ती है। आइए विस्तार से स्त्री रोग विशेषज्ञ सोनिया चंदनानी से कि कैसे महिलाएं मां बनने के बाद एक्सरसाइज से अपनी ताकत को बढ़ा सकती हैं।
खुद को हाइड्रेट रहना

डिलीवरी के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। हाइड्रेशन की कमी के कारण थकावट जल्दी महसूस होती है। पानी ऊर्जा स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। स्ट्रेंश एक्सरसाइज के दौरान शरीर को अधिक तरल चीजों की आवश्यकता होती है। हाइड्रेटेड रहने से मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन को कम किया जा सकता है। एक्सरसाइज करते समय शरीर का तापमान बढ़ता है और पसीने के जरिए पानी शरीर से निकल जाता है। हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए पानी की आवश्यकता होती है। हाइड्रेट रहने से आपके किडनी और लिवर की कार्यप्रणाली भी बेहतर रहती है। अगर आप ब्रेस्टफीडिंग करती हैं, तो हाइड्रेशन आपकी दूध उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है। इससे शरीर को पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है ताकि दूध का उत्पादन ठीक से हो सके। जरूरी है कि डिलीवरी के बाद स्ट्रेंथ एक्सरसाज करने से पहले और उसके दौरान पर्याप्त पानी पीना जरूरी है।
अच्छे से आराम करना

डिलीवरी के बाद स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करने से पहले आराम करना भी बेहद जरूरी है। डिलीवरी के बाद शरीर को ठीक होने और फिर से ऊर्जा प्राप्त करने के लिए समय चाहिए होता है। स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करने से पहले शरीर को आराम मिलना चाहिए, ताकि मांसपेशियां और हड्डियां पूरी तरह से तैयार हो सकें। डिलीवरी के बाद शरीर की मांसपेशियों और जोड़ों में लचीलापन और ताकत फिर से बनने में समय लेते हैं। इसलिए जब आप तुरंत स्ट्रेंश एक्सरसाइज शुरू करती हैं, तो मांसपेशियों में पर्याप्त ताकत और ऊर्जा नहीं रहती है। इसलिए बेहद जरूरी है कि डिलीवरी के बाद स्ट्रेंथ एक्सरसाइज शुरू करने के लिए आपके शरीर में ऊर्जा होनी चाहिए। थके हुए कमजोर शरीर के साथ स्ट्रेंथ एक्सरसाइज नहीं की जाती है।
पोस्टपार्टम फिटनेस क्लास का हिस्सा बनना

डिलीवरी के बाद स्ट्रेंश एक्सरसाइज के लिए पोस्टपार्टम फिटनेस क्लास का हिस्सा बनना एक अच्छा फैसला है। इससे आपको एक मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इस तरह की क्लासेस आपको सही मार्गदर्शन, मोटिवेशन और सुरक्षा देती है, ताकि आप अपने शरीर की स्थिति को ध्यान में रखते हुए फिटनेस को आगे बढ़ा सकें। ट्रेनस के साथ एक्सरसाइज करने से महिला डिलीवरी के बाद कैसे शरीर का ध्यान रखते हुए व्यायाम करती हैं, इसकी सही तरीके से जानकारी मिलती है। क्लासेस के जरिए महिलाएं गलत तरीके से एक्सरसाइज करने से बच जाती हैं। पोस्टपार्टम फिटनेस क्लासेस का हिस्सा बनने से आपको एक संरचित और योजना बद्ध तरीके से एक्सरसाइज करने का मौका मिलता है, जिससे आप अपने फिटनेस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकती हैं।पोस्टपार्टम फिटनेस क्लासेस इन हिस्सों को मजबूत करने और सही आकार में लाने के लिए विशेष एक्सरसाइज प्रदान करती हैं, जो आपकी पुनर्प्राप्ति को तेज़ करती हैं।
एक्सरसाइज कम करें लेकिन सही तरीके से करना जरूरी है

डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाएं किसी न किसी यू ट्यूब चैनल को देखकर घर पर एक्सरसाइज शुरू कर देती हैं। अपने मसल्स पर काम करती हैं, लेकिन इससे उन्हें जल्दी फायदा नहीं मिलता। वक्त के साथ महिलाएं भी अधिक फोकस नहीं कर पाती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप एक्सरसाइज कम करें लेकिन सही तरीके से करना बहुत जरूरी है। आप अगर बाहर नहीं जा पा रही हैं, तो आनलाइन किसी ट्रेनर की मदद से स्ट्रेंथ से जुड़ी हुई एक्सरसाइज कर सकती हैं।
खुद से करें प्यार और भरोसा

डिलीवरी के बाद स्ट्रेंथ एक्सरसाइज शुरू करने से पहले खुद से प्यार करना और आत्म-देखभाल पर ध्यान देना बेहद महत्वपूर्ण है। इसका मतलब यह नहीं है कि केवल शारीरिक रूप से फिट होना है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी स्वस्थ रहना आवश्यक है। आपको अपने शरीर को समझना है और खुद से प्यार करना है। अपने शरीर को समझना उससे प्यार करना और समझना बहुत जरूरी है। आपको खुद पर भरोसा करना है, तभी आप फिटनेस के मामले में खुद को अच्छी तरह से फिट कर पायेंगी।