पीरियड, फाइनेंस, डाइट से प्रेग्नेंसी तक: Her Circle ट्रैकर्स के फायदे
डिजिटल दुनिया में महिलाओं के लिए डिजिटल सेहत का भी होना जरूरी है। साथ ही महिलाओं के लिए हर दिन की व्यस्त समय में खुद की सेहत का ध्यान रखने के लिए किसी साथी के न होने की कमी भी महसूस होती है। ऐसे में हर महिला के जीवन में डिजिटल सखी का काम हर सर्कल वेबसाइट और एप कर रहा है। यह महिलाओं पर केंद्रित एक डिजिटल प्लेटफार्म है, जिसे नीता अंबानी ने नेटवर्किंग सीखने करियर में तरक्की वेलनेस और कम्युनिटी सपोर्ट के लिए लांच किया है। हर सर्कल ऐप में गोल्स ट्रैकर खासतौर पर महिलाओं की सेहत और फाइनेंस को मैनेज करने में फोकस करता है। वेलनेस प्रेग्रेंसी और आर्थिक लक्ष्यों पर नजर रखने में भी सहायता करता है। आइए जानते है विस्तार से कि कौन-से मुख्य ट्रैकर्स मौजूद हैं।
फिटनेस और डाइट टैकर

फिटनेस और डाइट टैकर की मदद से आप अपने हर दिन के रूटीन और खान-पान पर निगरानी रख सकती हैं। इसके साथ ही आप फिटनेस का लक्ष्य भी तय कर सकती हैं। इसमें वजन कम करना, एक्सरसाइ, सेहतमंद आदतों के साथ वर्कआउट के साथ अपने फिटनेस के प्रोग्रेस का ट्रैक रख सकती हैं। साथ ही आप अपने डाइट से जुड़े लक्ष्यों और सेहतमंद जीवनशैली की आदतों पर भी नजर रख सकती हैं।
फाइनेंशियल हेल्थ ट्रैकर

फाइनेंशियल हेल्थ ट्रैकर आपके लिए बैंक सखी के तौर पर काम करता है। ऐसी सखी जो कि आपके हर दिन का हिसाब रखें और साथ ही आपको क्या खर्च करना है और कितना खर्च करना है, इसका भी हिसाब बताती रहेगी। यह ट्रैकर आपके बचत का लक्ष्य भी बनाता है और इसके साथ वित्तीय लक्ष्यों की दिशा में हुई प्रगति को भी ट्रैक करता है। साथ ही आपके लिए मनी कंट्रोल और बैलेंस करने का काम भी करता है।
पीरियड ट्रैकर

अक्सर ऐसा होत है कि हम अपने हर महीने के पीरियड की तारीख को लेकर परेशान होते हैं। साथ ही कभी-भी अचानक पीरियड होने की घटना भी होती है इससे कपड़े भी खराब हो जाते हैं। इस दौरान आपके लिए एक बड़ी सहायता पीरियड ट्रैकर कर सकता है। पीरियड साइकल का रिकॉर्ड रखने के साथ यह ट्रैकर आने वाले पीरियड्स का अनुमान भी लगाता है। साथ ही आपके पीरियड साइकल की हिस्ट्री को भी रिकॉर्ड करता है, जिसकी मदद आपको कभी-भी आगे पड़ सकती है।
फटिलिटी ट्रैकर

ट्रैकर आपके हर निजी जरूरतों का ध्यान भी रखता है। फटिलिटी ट्रैकर भी यही काम करता है। यह फर्टाइल और ओव्यूलेशन के समय एक विंडो को दिखाता है। साथ ही गर्भधारण की योजना बना रही महिलाओं को गर्भावस्था के लिए सबसे सही समय में समझने में सहायता करता है। साथ ही सेहत से जुड़ी सारी जानकारी भी देता है।
प्रेग्रेंसी ट्रैकर

हर सप्ताह प्रेग्रेंसी को ट्रैकर करना का काम यह करता है। आपकी ड्यू डेट और वजन की भी जानकारी यहां पर मौजूद रहती है। साथ ही आप हर महीने बच्चे के विकास पर भी नजर रखता है। बच्चे की हलचल और अपाइटमेंट को नोट करें। गर्भवती महिलाओं को भी रिमाइंडर मिलता है और प्रेग्नेंसी से जुड़े लेख और कम्युनिटी तक भी आसानी से पहुंचा जा सकता है।