img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / थीम / स्पॉटलाइट

जीरो वेस्ट रसोई प्लान करने के लिए बनाएं योजना, बताएं 5 कारण

टीम Her Circle |  July 24, 2026

जीरो वेस्ट के साथ अपने घर की रसोई को कायम रखना यह आसान काम नहीं है। इसके लिए आपको एक सही प्लानिंग की जरूरत होती है। आपको यह तय करना होता है कि आर कैसे सामानों का दोबारा उपयोग करेंगे और रीसायकल करेंगे। हालांकि इससे आपको फायदा काफी होता है। आपका खर्च भी काबू में रहता है और आप रसोई से जुड़ी कई सारी चीजों को फिर से इस्तेमाल करने का तरीका जान सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

भोजन और राशन की योजना बनाएं

आप अपने घर के हर महीने या फिर हर सप्ताह के राशन की योजना पहले बनाएं। इससे आपको इस बात का अंदाजा होगा कि आपको क्या खरीदना है और क्या नहीं और किन पुरानी चीजों का इस्तेमाल पहले कर लेना है। आप महीने के बजाय अपने हर सप्ताह का मेन्यू तैयार करें और उसी के हिसाब से योजना बनाएं। कई बार ऐसा होता है कि सप्ताह में एक बार कोई खास चीज बनानी होती है, तो हम उसके इस्तेमाल में लाया जाने वाला बड़ा पैकेट लेकर आते हैं, जो कि बाद में बेकार पड़ा रहता है। इसलिए खास मसालों का छोटा पैकेट रखें। यह आपका पैसा भी बचाचा है और आपका समय भी। साथ ही अगर आप यह चेक करते हैं कि आपके किसी भी सामान को डबल मंगाने से बच जायेंगी। यह आपके लिए जीरो वेस्ट लेकर आता है। यानी कि जितनी जरूरत हो उतना ही सामान खरीदें। यह आपके लिए काफी फायदेमंद होगा।

बचे हुए खाने का इस्तेमाल कैस करें

आप घर के बचे हुए खाने को फेंके नहीं। बल्कि फिर से इस्तेमाल करें। बची हुई दाल से पराठा, चावल से फ्राइड राइस या इडली जैसी नई डिश बनाई जा सकती है। इसके लिए आप अपनी नाश्ते की प्लेट को और भी स्वादिष्ट बना सकती हैं। आप यह भी कर सकती हैं कि सब्जियों के पत्ते और डंठल का भी इस्तेमांल चटनी और सब्जी बनाने के लिए कर सकती हैं। बचे हुए भोजन को 2 घंटे के भीतर फ्रिज में रख दें। दोबारा खाने से पहले उसे अच्छी तरह गर्म करें। इस तरह बचे हुए भोजन का सही उपयोग करके आप भोजन की बर्बादी कम कर सकते हैं और समय व पैसे दोनों की बचत कर सकते हैं।

कांच के डिब्बे क्यों जरूरी

कांच भोजन के साथ रासायनिक प्रतिक्रिया नहीं करता, इसलिए खाने का स्वाद और गुणवत्ता बनी रहती है। इन्हें धोकर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे प्लास्टिक का उपयोग कम होता है। एयरटाइट कांच के डिब्बे नमी और हवा को कम प्रवेश करने देते हैं, जिससे कई खाद्य पदार्थ अधिक समय तक सुरक्षित रहते हैं। एयरटाइट कांच के डिब्बे नमी और हवा को कम प्रवेश करने देते हैं, जिससे कई खाद्य पदार्थ अधिक समय तक सुरक्षित रहते हैं। डिब्बे खोले बिना ही पता चल जाता है कि अंदर क्या रखा है, जिससे भोजन भूलकर खराब होने की संभावना कम होती है।

सामग्री का पूरा इस्तेमाल क्यों जरूरी

खरीदी गई हर सामग्री का अधिकतम उपयोग होता है, जिससे खर्च कम होता है। कई छिलकों और पत्तों में फाइबर, विटामिन और खनिज भरपूर होते हैं। इनका इस्तेमाल पूरी तरह से आपके खाने को सेहतमंद रखता है. कई छिलकों और पत्तों में फाइबर, विटामिन और खनिज भरपूर होते हैं। इसके साथ सामान का पूरी तरह इस्तेमाल करने से कम जैविक कचरा निकलता है, जिससे पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।  छिलकों से चटनी, डंठलों से सूप और पत्तों से स्वादिष्ट सब्ज़ियाँ बनाई जा सकती हैं।इस तरह सामग्री का पूरा इस्तेमाल करना आर्थिक, पौष्टिक और पर्यावरण के अनुकूल आदत है, जो जीरो वेस्ट रसोई की एक महत्वपूर्ण नींव है।

रसोई में सामान को सही तरीके से रखना

रसोई के सामान को सही तरह से रखना आपके काम को आसान करता है। एक्सपायरी से पहले आप सामान इस्तेमाल करते हैं। आप अपने सब सामान पर नाम भी लिख कर रख सकती हैं, इससे आपको और आपके रसोई में काम कर लहे किसी अन्य सदस्य के लिए भी सुविधा रहती है। फ्रिज और रसोई की अलमारियाँ व्यवस्थित रहने से चीज़ें जल्दी मिलती हैं और फ्रिज का दरवाज़ा कम देर तक खुला रहता है। जब हर चीज सही होती है। जब हर चीज़ सही जगह पर रखी जाती है, तो उसे समय पर इस्तेमाल करना आसान होता है और अनावश्यक कचरा कम बनता है।


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle