अक्सर ऐसा होता है कि घर में मौजूद पेट्स और बच्चों के बीच रिश्ता कायम करना जरूरी होता है, क्योंकि पेट्स आपके परिवार का ऐसा हिस्सा है, जो कि आपके पहले बच्चे की तरह होता है। ऐसे में आप यह कह सकती हैं कि कैसे आप अपने एक बच्चे का रिश्ता दूसरे बच्चे के साथ गहरा करें। यह न केवल बच्चों के लिए अच्छा है, बल्कि पालतू जानवरों की मानसिक और शारीरिक विकास के लिए भी फायदेमंद होता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे आप पेट्स और अपने बच्चों के बीच विश्वास और दोस्ती का रिश्ता गहरा कर सकती हैं।
सुरक्षित माहौल तैयार करना

बच्चा और पालतू जानवर इस मामले में एक जैसे होते हैं कि आपको उनके साथ प्यार से रहना है। अगर आप उन्हें प्यार देते हैं, तो बदले में आपको भी प्यार मिलता है। ऐसे में बच्चे और पेट्स के बीच एक सुरक्षित प्यार भरा माहौल बनाना जरूरी होता है। आपको अपने बच्चे को यह बताना चाहिए कि पेट्स के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करें। आपको अपने बच्चे को यह समझना चाहिए कि पेट्स को अधिक ध्यान और प्यार की जरूरत है। पेट्स की एक सीमा होती है और उसका ध्यान रखना जरूरी है। तभी पेट्स और बच्चे के बीच विश्वास का रिश्ता कायम होगा। जाहिर सी बात है कि आप जैसा बर्ताव पेट्स के साथ करेंगे, बच्चे वही सीखते हैं और वैसा ही बर्ताव करेंगे। इसलिए आप पेट्स के साथ जैसा रिश्ता रखेंगे। बच्चे भी वैसा ही रिश्ता कायम करने की कोशिश करेंगे।
पहचान कराना जरूरी

आप अपने बच्चे और पेट्स को एक दूसरे से परिचित कराएं। आप अपने बच्चे को पेट्स के साथ खेलने और उसे खाना खिलाने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान आपको भी उसके साथ रहना है। शुरू में बच्चों को पेट्स के पास अकेला न छोड़े। पालतू जानवर को बच्चों से धीरे-धीरे परिचित कराएं और बच्चों को पालतू जानवर को छूने या स्नेह देने में जल्दबाजी न करें। ध्यान रखें धैर्य सफलता की तरफ पहला कदम है।
बच्चों के साथ बांटें जिम्मेदारी

आपको बच्चों के साथ काम की जिम्मेदारी बांटनी है। पेट्स से जुड़े कामों को आपको बांटना है। पेट्स की देखभाल में बच्चों को जरूर शामिल करें, जैसे पालतू जानवर को खिलाना, उसकी सफाई करना या फिर उसका खाना देना। इससे बच्चों में जिम्मेदारी का अहसास होगा और पालतू जानवरों के साथ उनके रिश्ते को और मजबूत किया जा सकेगा। इससे बच्चे और पेट्स के बीच प्यार का भाव बढ़ता है। अपने बच्चे को बताएं कि पालतू जानवरों का एक रूटीन होता है, जिसे समझना जरूरी है। पेट्स की जरूरत को समझना और उसका ध्यान रखना जरूरी होता है।
भावनाओं का सम्मान करना

अपने बच्चे को समझाएं कि पेट्स की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। पेट्स और बच्चे जब साथ में खेलते हैं, तो उस दौरान आपको भी उनके पास रहना है। साथ ही अगर आपका बच्चा कुछ देर अकेले खेलना चाहता है या फिर पेट्स से कुछ वक्त दूर रहना चाहता है, तो जबरदस्ती न करें। अपने बच्चों को बताएं कि पेट्स की भावनाओं का सम्मान करें, लेकिन आपको अपने बच्चे की भी भावनाओं का सम्मान करें, क्योंकि जबरदस्ती से रिश्ते नहीं बनाए जाते हैं। इससे बच्चे और पेट्स के बीच रिश्ते अच्छे बनते हैं। धीरे ही सही लेकिन शुरुआत अच्छी होनी चाहिए।
धैर्य रखना जरूरी

बच्चों और पालतू जानवरों के बीच अच्छे रिश्ते बनाने में समय लगता है। धैर्य रखें और उन्हें एक-दूसरे के साथ घुलने-मिलने का समय दें। यह न केवल बच्चों और पालतू जानवरों के बीच विश्वास को मजबूत करेगा, बल्कि उन्हें एक-दूसरे के प्रति समझ भी विकसित होगी।