img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रिलेशनशिप्स / पेट्स

ठंड में अपने पेट्स को लेकर न करें लापरवाही, जानें कैसे रख सकते हैं ख्याल

प्राची |  फ़रवरी 12, 2024

ठंड में पेट्स का ध्यान रखना सबसे कठिन और जरूरी काम बन जाता है। ठंड से अपनी सुरक्षा के लिए हम कोई न कोई इंतजाम कर लेते हैं। लेकिन पेट्स के लिए हम कोई योजना नहीं बना पाते हैं। ऐसे में पेट्स को ठंड से बचाने के लिए आप एक नहीं, बल्कि कई तरह के उपाय कर सकती हैं और ठंड के मौसम में पेट्स के जीवन में गर्माहट ला सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

बाहर कम लेकर जाएं

ठंड के मौसम में पेट्स को अधिक बाहर न लेकर जाएं। जानकारों का मानना है कि सुबह और रात के समय पेट्स को बाहर न लेकर जाएं। जिस तरह हम ठंड से बचने के लिए अपनी सुरक्षा के लिए शरीर के साथ कान, हाथ और पैर को सुरक्षित रखने के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं। ठीक इसी तरह पेट्स के भी पंजे, कान और पूंछ पर ठंडी हवाओं का आक्रमण हो सकता है। इसलिए पेट्स को मौसम ठंडा रहने पर बाहर न लेकर जाएं। आप पेट्स को दोपहर के समय या दिन में 11 बजे के बाद बाहर घूमाने के लिए लेकर जाएं।

पीने के लिए गर्म पानी दें

पेट्स को पीने के लिए गर्म पानी देने से भी ठंड से उन्हें अंदरूनी तौर पर बचाया जा सकता है। गर्म पानी से हमारा मतलब है कि हल्का-सा गर्म पानी, ताकि पेट्स आसानी से पानी पी सकें। गर्म पानी देने से उन्हें ठंड से बचने में एक मजबूत सहायता मिलेगी। पेट्स को हर तीन से चार घंटे में पानी जरूर दें। अगर उनके पानी वाले बर्तन में पुराना पानी रखा है, तो उसे बदलकर नया पानी पीने के लिए रखें। उन्हें ज्यादा फैट वाली चीजें खाने के लिए न दें। साथ ही पेट्स को ओवरफीड कराने से आपको ठंड में बचना चाहिए।

गर्म कपड़ों का करें इस्तेमाल

पेट्स को गर्म पानी से नहलाने के साथ गर्म कपड़ों का इस्तेमाल उनके लिए भी करें। यह न सोचें कि पेट्स के पास फर होते हैं, ऐसे में ठंड से उनकी सुरक्षा हो जाती है। फर होने के बाद भी पेट्स को ठंड लगती है। इससे पेट्स जल्दी बीमार पड़ते हैं। उनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता भी कम होने लगती है। आप ठंड में पेट्स के लिए जरूर गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें।

पेट्स के फर को शेव न करें

पेट्स के फर उनके लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करते हैं। इसलिए पेट्स के फर को शेव न कराएं। फर होने के कारण पेट्स खुद को पूरी तरह नहीं लेकिन कुछ हद तक खुद को ठंड से बचाए रखते हैं। इसलिए ठंड के मौसम में अपने पेट्स को फर के साथ अपनाएं और उनकी सुरक्षा के लिए फर को काटने की कोशिश न करें।

फर्श पर सोने का मौका न दें

पेट्स को फर्श पर सोने या भी बैठने की आदत होती है। कोशिश करें कि पेट्स के बैठने और सोने के स्थान पर किसी गर्म कपड़े को बिछा दें। घर के फर्श ठंड में ठंडे रहते हैं, इससे पेट्स को नुकसान पहुंच सकता है। आप फर्श पर पेट्स के बैठने और लेटने के लिए गर्म कपड़े बिछा दें। इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।

हेल्थ चेकअप जरूरी

ठंड के मौसम में अगर आपको अपना पेट्स सुस्त दिखाई दे रहा है, तो एक बार जरूर पेट्स को ठंड के मौसम में एक बार जरूर जांच के लिए लेकर जाएं। अगर आपको पेट्स किसी भी तरह से अजीब हरकत करते हुए दिखाई देते हैं, तो किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle