img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रिलेशनशिप्स / पेरेंटिंग

5 सकारात्मक संवाद के साथ बच्चों के साथ बनाएं अपना अटूट रिश्ता

टीम Her Circle |  मार्च 17, 2025

बच्चों के साथ सुबह हो या शाम सकारात्मक बातों को करते रहना और सकारात्मक बातों को अपनाते रहना, सबसे अहम माना जाता है। लेकिन कई बार अपने निजी जीवन की भागदौड़ के बीच  इस बात को भूल जाते हैं कि हमें बच्चों के सामने नकारात्मकता को नहीं लाना है और किसी भी तरह की नेगेटिव बातों से अपने बच्चे को दूर रखना जरूरी है। बच्चों से सुबह की शुरुआत सकारात्मक शब्दों से करना उनकी मानसिक स्थिति को बेहतर बना सकता है। यहां 5 सकारात्मक बातें हैं जो आप बच्चों से सुबह में बोल सकते है। आइए जानते हैं विस्तार से।

तुम आज बहुत अच्छा करोगे

माता-पिता को अपने बच्चों को हमेशा सुबह उठने के साथ ही उनसे मुस्कुरा कर बात करनी चाहिए। साथ ही उनकी सुबह की हर क्रिया के साथ इस बात को दोहराना चाहिए कि तुम आज बहुत अच्छा करोगे। इस वाक्य के साथ आप बच्चों में आत्मविश्वास और खुद पर भरोसे की एनर्जी को भेजती हैं। इससे बच्चे किसी भी काम को करने से पहले सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते हैं। इसके साथ ही बच्चों और माता-पिता के बीच एक अच्छे संबंध का कनेक्शन भी बनता है।

तुम बहुत समझदार हो

माता-पिता को अपने बच्चे से यह भी कहना चाहिए कि तुम बहुत समझदार हो और इस वाक्य के साथ आप अपने बच्चे के दिमाग में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। इस बात से इस वाक्य से बच्चे खुद को मूल्यवान महसूस करते हैं, साथ ही बच्चों को किसी भी काम करने से पहले कोई झिझक नहीं होती है और उसे अपने आप पर पूरा भरोसा होता है। जीवन की किसी भी गतिविधि को करते समय उसे खुद पर आत्मविश्वास रहता है।

तुम्हारा दिन शानदार होगा 

इस वाक्य के साथ आप अपने बच्चे के मन में यह भाव डालती हैं कि उसके जीवन का हर दिन शानदार रहेगा। यह बच्चों को दिन की शुरुआत में ही सकारात्मक दृष्टिकोण देने में मदद करता है, जो उन्हें पूरे दिन खुश रखता है। यह वाक्य बच्चों को अहसास दिलाता है कि वह अपने हर दिन को शानदार तरीके से आगे बढ़ा सकती हैं। इस वाक्य ,से भी बच्चे के मन में अच्छा काम करने की और सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ने का विश्वास आता है। खुद पर भरोसा बढ़ता है। 

तुम हर मुश्किल को पार कर सकते हो

आपको अपने बच्चे से हर दिन इस वाक्य को बोलना चाहिए कि तुम हर तरह की मुश्किल को पार कर सकती हो। यह वाक्य बच्चे को एहसास कराता है कि वे किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं और वे किसी भी स्थिति में सक्षम हैं। इस वाक्य से भी बच्चों में आत्मविश्वास के साथ माता-पिता के साथ दोस्त वाला रिश्ता भी बनने लगता है। 

तुम्हारी मुस्कुराहट हमारे लिए जरूरी

इस वाक्य के साथ आप अपने बच्चे को इस बात का एहसास दिला सकती हैं कि बच्चे से ही आपकी दुनिया है और आप उन्हें किसी भी तरह की मुश्किल में नहीं डाल सकती हैं। आपके लिए जीवन में यह सबसे जरूरी है कि आपका बच्चा हमेशा मुस्कुराता रहे और उनकी खुशी में ही आपकी खुशी है। इस एहसास के साथ भी माता-पिता और बच्चों के बीच मजबूती कभी नहीं टूटने वाला रिश्ता बनता है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle