आपने कभी गौर किया है कि बेटियों की उपस्थिति घर में किस तरह से सबकुछ सामान्य बनाती है। जी हां, वह हर रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए पुल का काम करती हैं। खासतौर से पिता और बेटे के रिश्ते में भी। आइए जानते हैं विस्तार से।
बेटियां होती हैं शांत और शीतल

आप गौर करेंगे कि कई ऐसे पिता होते हैं, जो अपने दिल की बात अपने बेटे से शेयर नहीं कर पाते हैं, लेकिन अपनी बेटियों से कह देते हैं, कई बार पिता अपने बेटे को बताना भी बहुत कुछ चाहते हैं, अपने मन की बात, लेकिन कभी कह ही नहीं पाते, क्योंकि उनको समझ नहीं आता कि वह शुरुआत कैसे करें, वहीं एक बेटे को भी हमेशा पिताजी से कुछ भी कहने में झिझक आती है, जबकि बचपन में उनके कंधे पर ही बैठ-बैठ कर वो अपने पिता के साथ खूब खेला है और घूमा है, लेकिन बात जब बड़े होने पर अपनी बात को रखने की आती है, बेटे बिल्कुल अपनी तरफ से पहल नहीं कर पाते हैं और फिर उनके बीच एक पुल का काम बेटियां करती हैं, जिनसे एक पिता भी मन की बात शेयर कर लेते हैं और उनका भाई भी। इसलिए एक बेटी को बेहद खास माना जाता है परिवार में हर किसी के और इसलिए सभी चाहते हैं कि बेटियों से रौनक बरक़रार रहे घर में।
अगर बात पसंद-नापसंद की आये तो
ऐसे कई पेरेंट्स होते हैं, जो जानना चाहते हैं और अपने मन की बात भी अपने बेटे को समझाना चाहते हैं और उसकी पसंद-नापसंद को भी समझना चाहते हैं। लेकिन अपनी बात वह कभी नहीं रखते हैं और परेशान होते हैं, ऐसे में बेटियों को वह माध्यम मानते हैं, जो कि दोनों तरफ की बातों को सुनती और समझती हैं और मन की बात पहुंचा पाती हैं कि वजह क्या है और क्या नहीं, फिर दोनों के मन को हल्का करने का काम करती हैं।
उलझन सुलझाना

कई बार ऐसा भी होता है कि उलझन को सुलझाने की कोशिश की जाती है, जैसे कि कई बार पिता और बेटे में कई बार गलतफहमियां भी आ जाती हैं और दोनों ही अपनी सोच और नजरिये के लिए दिमाग लगा कर बैठे रहते हैं, ऐसे में इन उलझनों को सुलझाना भी जरूरी होता है और यह भी जरूरी है कि इसके लिए बेटियां ही कदम उठाएं और वह उठाती भी हैं, इसलिए भी बेटियों को काफी प्यारा माना जाता है और काफी प्यार से रखने की भी कोशिश भी की जाती है, क्योंकि वे ही होती हैं, जो पूरे परिवार को एक सूत्र में बांध कर चलती हैं। वह दोनों के पक्ष को समझ कर अपनी निष्पक्ष राय रखती है और चूंकि पिता होने के नाते और भाई होने के नाते दोनों ही बेटी और अपनी बहन को प्यार करते हैं, वे उनकी बात से वाकिफ होते हैं और चीजों को समझते हैं, इसलिए बेहद जरूरी है कि घर में बेटियों की मौजूदगी बनी रहे, फिर चाहे उनकी शादियां हो जाएं, लेकिन प्यार बरकरार रखना चाहिए। पुरुषों में अक्सर अपनी बात पर अड़े रहना का स्वभाव होता है। ऐसे में बेटी दोनों के गुस्से को शांत करने में मदद करती है और उन्हें एक महीने में एक बार फिर से मनाने के लिए राजी कर लिया जाता है। और वह माहौल को अपनी चुलबुली बातों से हंसता और खेलता हुआ बना देती हैं।
इमोशनल तार जोड़े रखती हैं
बेटियां अक्सर अपनी उच्च भावनात्मक बुद्धिमत्ता और सहानुभूतिपूर्ण स्वभाव के लिए जानी जाती हैं, जो अक्सर परिवार को एक साथ जोड़े रखने वाले ‘भावनात्मक बंधन यानी इमोशनल बांड का काम करती हैं। साथ ही बेटियां अक्सर संबंध निर्माण का स्तंभ मानी जाती हैं, जो अपने संचार कौशल का उपयोग करके परिवार के सदस्यों, जैसे पिता और पुत्र के बीच की दूरियों को पाटती हैं। शोध भी मानते हैं कि बेटियां अक्सर वयस्क होने पर भी अपने पारिवारिक बंधन को मजबूती से बनाए रखती हैं, और अक्सर वृद्ध माता-पिता की प्राथमिक देखभाल की भूमिका निभाती हैं।
घर को घर बनाती हैं लड़किया

एक आम धारणा यह है कि चार दीवारें घर बनाती हैं, लेकिन एक महिला या लड़की की उपस्थिति ही उसे सही मायने में घर बनाती है, जहां उसे प्यार और देखभाल मिलती है। वहीं रूढ़ियों को चुनौती भी मिलती है और प्रगतिशील वातावरण में लड़की का पालन-पोषण करना पारंपरिक लैंगिक भूमिकाओं को चुनौती देता है, यह दर्शाता है कि लड़कियां हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती हैं और अपने परिवार को गौरव और सम्मान दिला सकती हैं। दरअसल, यही हकीकत है कि यदि आप एक बेटी को शिक्षित करते हैं, तो आप एक पीढ़ी को शिक्षित करते हैं, क्योंकि बेटियां अक्सर अगली पीढ़ी को मूल्य, स्वास्थ्य जागरूकता और शिक्षा प्रदान करती हैं।