हमें हमेशा ही इस बात की कोशिश करनी चाहिए कि पुराने दोस्तों से हमेशा जुड़े रहें। आइए जानते हैं विस्तार से।
पुराने दोस्त होते हैं आपकी सही पहचान

कई बार ऐसा होता है कि हम अपनी जिंदगी में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि हमें अपने दोस्त नहीं याद रहते। खासतौर से जिनके साथ काफी समय बिताया है आपने। आपको यह बात जरूर समझनी चाहिए कि पुराने दोस्त आपकी पहचान को मजबूती देते हैं। वे आपकी साझा यादों को संजोकर रखते हैं, आपकी जड़ों को समझते हैं और आपको आपके व्यक्तिगत विकास की याद दिलाते हैं। उन्हें अपने करीब रखने से एक सुकून देने वाला सुरक्षा-कवच मिलता है, वे आपके अतीत के स्वरूप से जुड़ा रखते हैं और जिससे आपको वह जमीन से जोड़ कर रखते हैं और आपको वास्तविकता के करीब रखते हैं। इसलिए पुराने दोस्तों का संग साथ जरूरी होता है, फिर चाहे हम सफलता की कितनी भी ऊंचाई को क्यों न छू लें।
खास मौकों पर ही नहीं हमेशा करें याद
अमूमन हम एक आदत बना लेते हैं कि अपने पुराने दोस्तों को केवल खास मौकों पर ही याद करते हैं। ऐसे में आप सिर्फ औपचारिकता की तरह ही बातचीत कर पाते हैं और फिर इससे आपका एक जो जुड़ाव होता है, वह कायम नहीं रह जाता है। इसलिए खास मौकों पर ही दोस्तों को याद नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि बातचीत का सिलसिला जारी रहे। यह जरूरी है, क्योंकि दोस्तों से औपचारिक रिश्ता नहीं रखना चाहिए केवल, वे आपके खास दोस्त होते हैं, तो खास दोस्तों के लिए दिन में या हफ्ते में एक बार तो कॉल करना बनता है, अब तो वीडियो की सुविधा भी हो गई है, तो वीडियो के बहाने भी आपस में बातचीत करना जरूरी है।
आपकी तरक्की का भी कराते हैं एहसास

क्योंकि पुराने दोस्त आपको बरसों से जानते हैं, इसलिए वे आपकी तरक्की को समझने का एक जीता-जागता ज़रिया होते हैं। वे आपको यह एहसास दिलाते हैं कि आप कितनी दूर आ चुके हैं और आपकी जिंदगी की तरक्की को सही नज़रिए से देखने में मदद करते हैं। साथ ही साथ पुराने दोस्त आपको भावनात्मक सहारा देते हैं, वे रिश्तों में गहराई को दर्शाते हैं और बिना शर्त वाली सुरक्षा का एहसास होता है जहां आप महसूस करते हैं और आपको लगता है कि सामने वाला आपको पूरी तरह जानता है। वे अपनापन और सुकून का एक अनोखा एहसास देते हैं, जो ज़िंदगी में बड़े बदलावों या तनाव भरे समय में बहुत कीमती होता है।
तनाव से दूरी
एक खास बात यह भी होती है कि आपको तनाव से मुक्ति मिलती है, क्योंकि आप जब काफी बातें शेयर करते हैं, तो इससे आपकी यादें और बातें निकल कर आती हैं और इससे तनाव दूर हो जाता है और हैप्पी हॉर्मोन्स बाहर आते हैं और इससे तुरंत आपका मूड अच्छा हो जाता है, अच्छी बात यह होती है कि पुरानी दोस्ती में रिश्ते की नींव शुरू से बनाने की ज़रूरत नहीं होती। आप वहीं से बातचीत शुरू कर सकते हैं जहाँ आपने छोड़ी थी, भले ही महीनों या सालों बीत गए हों। इसलिए भी दोस्तों से कनेक्टेड रहने की कोशिश करनी चाहिए।
कुछ खास तरीकों से रहें कनेक्टेड

आपको कुछ बातों का जरूर ख्याल रखना चाहिए और कनेक्टेड रहने की भी कोशिश करनी चाहिए, जैसे आपको छोटे-छोटे मैसेज भेजने चाहिए, जब कोई गाना, फ़ोटो या मज़ाक आपको उनकी याद दिलाए, तो उन्हें एक छोटा सा मैसेज भेज दें। आप किसी खास दिन का इंतजार न करें और फोन या वीडियो कॉल के लिए एक पक्का, रेगुलर कैलेंडर इनवाइट सेट करें। कुछ नहीं तो व्यॉस नोट ही भेज लिया करें। साथ ही ऑडियो मेसेज भी भेजें। इनमें आपकी आवाज का लहज़ा होता है, ये ज़्यादा पर्सनल लगते हैं, और आपका दोस्त जब भी फ़्री हो, इन्हें सुनकर जवाब दे सकता है। इनके अलावा, अपने पुराने दोस्तों के ग्रुप को एक चैट में शामिल करें। रोज़ाना की आम बातें, मीम्स या पुरानी फ़ोटो शेयर करें ताकि ग्रुप का बॉन्ड बना रहे और हर किसी से अलग-अलग बात करने की मेहनत न करनी पड़े। कभी-कभी वर्चुअल वॉच पार्टी कर सकते, स्पोर्ट्स गेम देखें या टीवी सीरीज साथ में देख सकते हैं। आप रियल-टाइम में अपने रिएक्शन टेक्स्ट कर सकते हैं। इन सबके अलावा, साल में एक बार मिलने की प्लानिंग करें और आने वाले काम या घूमने-फिरने के ट्रिप के लिए अपना कैलेंडर देखें। अगर आप उनके शहर के आस-पास होंगे, तो उन्हें कुछ हफ़्ते पहले बता दें, ताकि कॉफी पर मिलने का छोटा सा प्लान बन सके।