img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors 2025
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रिलेशनशिप्स / फ़ैमिली ऐंड फ्रेंड्स

5 तरीकों से सेहतमंद लाइफस्टाइल से बनाएं दोस्ती का रिश्ता

टीम Her Circle |  मई 25, 2025

सेहतमंद लाइफस्टाइल से हम सभी का नाता आंख मिचौली का होता है। अक्सर ऐसा होता है कि हम सेहतमंद जिंदगी के तरफ अपना पहला कदम बढ़ाते हैं। लेकिन दूसरे और तीसरे कदम के बाद हम पीछे हटने लगते हैं। यह सोचते हैं कि आज लापरवाही कर लेते हैं और फिर अगले दिन से सेहतमंद लाइफस्टाइल की तरफ खुद को आगे करेंगे। कई बार हम चाह कर भी सेहतमंद जिंदगी से मजबूत रिश्ता नहीं कायम कर पाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे आप सेहतमंद लाइफस्टाइल से मजबूत रिश्ता बना सकती हैं।

खुद के साथ बातचीत जरूरी

सेहतमंद लाइफस्टाइल को कायम रखने के लिए आपको खुद से बातचीत करनी चाहिए। यह सुनने में थोड़ा अजीब लगता है। लेकिन आप खुद को बता सकती हैं कि आपको कब और क्या करना है। आप खुद से बातचीत करने के लिए खुद का मार्गदर्शन करने के लिए एक डायरी मेंटेन कर सकती हैं। इस डायरी में आप अपने हर दिन की गतिविधियों को लिखें। साथ ही सुबह से लेकर रात तक का रूटीन आप इस डायरी में नोट करें, जहां आपको आज यह लिखना है कि आप अगले दिन सुबह से लेकर शाम तक सेहतमंद रहने के लिए क्या-क्या करने वाले हैं। जैसे कि सुबह चलना या फिर 10 मिनट सूर्य नमस्कार करना। सुबह के नाश्ते में फल और पोहा का सेवन करना या फिर रात को टमाटर सूप पीना। इस तरह आप खुद से बातचीत करते हुए खुद को सेहतमंद लाइफस्टाइल को बनाए रखने में मदद करता है। यह भी जान लें कि सेहतमंद लाइफस्टाइल अपनाने से मानसिक हालात बेहतर रहते हैं। इससे आप सकारात्मक रहते हैं और आप अपने वातावरण को भी सेहतमंद विचारों से भरते हैं।सेहतमंद लाइफस्टाइल अपनाने से मानसिक स्थिति बेहतर रहती है, जिससे आप अपने साथी या परिवार के साथ बेहतर संवाद कर पाते हैं। सेहतमंद खानपान और व्यायाम से मानसिक तनाव कम होता है, जिससे आप अपने रिश्तों में शांति और समझदारी बनाए रख सकते हैं।

टाइम मैनेजमेंट

सेहतमंद लाइफस्टाइल का एक बड़ा हिस्सा टाइम मैनेजमेंट पर निर्भर करता है। आप किस तरह अपने समय को कीमती बनाते हैं, यह बहुत जरूरी होता है। टाइम मैनेज करके आप अपने लाइफस्टाइल को सेहत की तरह आगे बढ़ा सकती हैं। सेहतमंद जीवनशैली अपनाने का मतलब है, अपनी दिनचर्या में व्यायाम, काम, और परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताने का संतुलन बनाना। इसमें यह भी शामिल है कि शरीर को सक्रिय रखने से न केवल बीमारियों से बचाव होता है, बल्कि मन भी प्रसन्न रहता है। रोजाना 30 मिनट टहलना, योग करना या कोई खेल खेलना लाभकारी होता है। आपको अपनी जीवनशैली को बैलेंस करना होगा। जहां पर कितना काम करना है और कितना आराम इसमें संतुलन बनाकर रखना होगा। ध्यान दें कि लगातार काम करने से आप अपनी जीवनशैली में तनाव को लेकर आते हैं। आपको अधिक से अधिक समय ऐसे लोगों के साथ बिताना चाहिए, इससे जीवन का तनाव कम होता है। ध्यान दें कि अकेलापन आपके सेहतमंद लाइफस्टाइल पर बुरा प्रभाव डालता है। आपको अधिक से अधिक सकारात्मक रहते हुए पौष्टिक और संतुलित आहार से शरीर को ऊर्जा मिलती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

एक साथ करें यह काम 

सेहतमंद जीवनशैली के लिए एक साथ आप प्लानिंग भी कर सकती हैं। सेहतमंद लाइफस्टाइल के दौरान आप अपने साथी या परिवार के साथ साझा गतिविधियां कर सकती हैं, जैसे कि योग, जॉगिंग, या एक साथ स्वस्थ भोजन बनाना। यह गतिविधियां न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखती हैं, बल्कि आपके रिश्ते में एकता और समझ को भी बढ़ाती हैं। जैसे–अगर आप सुबह टहलने जा रहे हैं और आपका दोस्त या साथी भी चल रहा हो, तो छूटने की संभावना कम हो जाती है। ऑफिस या परिवार में अगर सभी हेल्दी खाने, एक्टिव रहने या स्ट्रेस कम करने के लिए प्रयास करें, तो वो माहौल खुद-ब-खुद हेल्दी बन जाता है। आपके अपने फिटनेस को ट्रैक करने के लिए किसी ऐप या डायरी में अपने व्यायाम को ट्रैक करें, जिससे आपको अपने लक्ष्यों की तरफ बढ़ने में मदद मिलेगी। आपके अपने निजी समय को बांटना चाहिए। इसके लिए आप एक टाइम टेबल बना सकती हैं। इसके जरिए आप अपने कामकाजी जीवन को बेहतर बनाने के साथ आपको सेहतमंद आदतों को अपनाने में भी मदद करती है।

संतुलित आहार से करें दोस्ती

सेहतमंद रहने के लिए आपको संतुलित आहार से भी दोस्ती करनी चाहिए। रोजाना फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, और कम वसा वाले प्रोटीन को अपने भोजन में शामिल करें।तली-भुनी चीज़ें, जंक फूड और ज्यादा मीठे पदार्थों से परहेज करें। इन दिनों डायट के खाने को भी दिलचस्प तरीके से बनाया जाता है। आप वीकेंड पर कई तरह की रेसिपी बनाकर सेहतमंद लाइफस्टाइल से दोस्ती को गहरी कर सकती हैं। उल्लेखनीय है कि जब आप खुद को फिट और ऊर्जावान महसूस करते हैं, तो आपके व्यवहार में भी पॉजिटिविटी झलकती है। यह पॉजिटिव ऊर्जा आपके रिश्तों में भी उत्साह और खुशी भर देती है। संतुलित आहार से दोस्ती करना यानी अपने शरीर और मन को सही पोषण देना। यह न केवल आपकी सेहत को बेहतर बनाएगा, बल्कि आपके आत्मविश्वास और मूड को भी सकारात्मक बनाए रखेगा। जब आप अपने शरीर को सही तरीके से पोषित करते हैं, तो आपका जीवन अधिक ऊर्जा, खुशी और स्वास्थ्य से भरा हुआ होता है! खाना कम लेकिन सही मात्रा में खाएं। बहुत ज्यादा खाना खाने से पाचन में समस्या हो सकती हैं और वजन बढ़ने की संभावना भी रहती है।

सेहतमंद लाइफस्टाइल के लिए खुद से करें प्यार

यह बहुत जरूरी है कि सेहतमंद लाइफस्टाइल के लिए आपको खुद से प्यार करना चाहिए। खुद से प्यार करने का मतलब, खुद को समझना, खुद के शरीर को समझना, स्वीकार करना और अपनी सेहत को प्राथमिकता देना होता है। इसी के जरिए आप सेहतमंद लाइफस्टाइल को अपना पायेंगे और उससे अपना रिश्ता गहरा कर पायेंगे। खुद को प्यार दिखाने का सबसे अच्छा तरीका है, सही आहार लेना। फलों, सब्जियों, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर आहार आपको ऊर्जा और ताजगी देता है। हर दिन कम से कम 30 मिनट का व्यायाम भी जरूरी है। इन सब के बीच आपको नींद लेना भी जरूरी है। नींद के जरिए आप अपने शरीर को अच्छी तरह से आराम दे पाती हैं। कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद आपके शरीर को अंदरूनी तौर पर ऊर्जावान महसूस करती हैं। खुद से प्यार करने का यह भी अर्थ होता है कि आप अपनी कमी को भी अपनाएं, क्योंकि जब आप खुद को समझती हैं और स्वीकार करती हैं, तो आप मानसिक तौर पर खुद को मजबूत पाती हैं। खुद से प्यार करने का अर्थ यह भी है कि आपको अपनी सोच को सकारात्मक रखना चाहिए। आत्मविश्वास और सकारात्मकता के साथ आप किसी भी चुनौती का सामना कर सकती हैं। इसके लिए हर दिन आपको अपने जीवन की किसी सकारात्मक घटना को जरूर लिखना चाहिए।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle