img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रहन-सहन / यात्रा

जिन्हें है वादियों से प्यार, उनके लिए हैं भारत के ये ‘मिनी स्विट्जरलैंड’

टीम Her Circle |  फ़रवरी 23, 2024

यूं तो जिन्हें पहाड़ों से प्यार होता है, उनका एक सपना तो जरूर होता है कि पहाड़ों और वादियों के देश स्विट्जरलैंड की सैर जरूर की जाये, लेकिन अगर बजट कम है तो भी भारत के इन जगहों पर जाकर आप स्विट्जरलैंड जैसा मजा ले सकती हैं। आइए जानें विस्तार से इन जगहों के बारे में। 

औली 

औली उत्तराखंड का हिस्सा है और यह भारत में है और इसे मिनी स्विट्जरलैंड है माना जाता है। खास बात यह है कि यह चमोली जिले का हिस्सा है और साथ ही साथ यहां कई तरह के एडवेंचर होते हैं, जो पर्यटकों को काफी लुभाते हैं। खासकर स्की और स्नोफॉल का मजा लेने आपको यहां जरूर जाना चाहिए। यहां की वादियां आपको स्विट्जरलैंड की ही याद दिलाएंगी। औली के कई प्राकृतिक जगहें हैं, जहां पर्यटकों को काफी मजा आता है, यहां का स्नो बेहद अच्छा होता है। अन्य आकर्षण की बात करें तो यहां नंदादेवी मंदिर है, जहां भगवती नंदा देवी की पूजा और आराधना की जाती है। खास बात यह भी है कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा यही से शुरुआत होती है। यह भी औली की खासियत है कि जोशीमठ से औली को जोड़ने वाला 4.15 किमी लंबा रोपवे यही पर स्थित है और इसे एशिया का सबसे लंबा रोपवे कहते हैं। 

खज्जियार 

हिमाचल प्रेदश की अगर बेहद खूबसूरत जगह में से किसी एक शहर की बात करें, तो खज्जियार उनमें से एक है। हरे भरे घास के मैदान, देवदार के पेड़ों के घिरे जंगल पर्यटकों के फेवरेट जगह हैं। आप खज्जियार ट्रेन और फ्लाइट दोनों से जा सकते हैं। बता दें कि खज्जियार से कांगडा एयरपोर्ट 115 किलोमीटर है, वहीं रेलवे स्टेशन पठानकोट की दूरी भी 115 ही है। 

कौसानी

उत्तराखंड की ही एक जगह है कौसानी, जिसे मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। खास बात यह है कि उत्तराखंड में यह हिल स्टेशन बागेश्वर जिले में 6075 फुट से ज्यादा की ऊंचाई पर बसा है, इसे भी भारत का मिनी या छोटा  स्विट्जरलैंड कहा जाता है। इसे साथ ही साथ कुमाऊं का स्वर्ग भी कहते हैं। 

बरोट वैली 

हिमाचल प्रदेश की ही एक जगह है बरोट वैली। इस घाटी में पर्यटक ट्रैकिंग से लेकर, फिशिंग, कैम्पिंग और रेप्लिंग भी होती है। देवदार के जो ऊंचे पेड़ होते हैं यहां की घाटियों को और खूबसूरत बना देते हैं। इसलिए एक बार आपको यहां भी जाने की कोशिश करनी ही चाहिए। 

मणिपुर

पर्यटकों को मणिपुर जाकर भी एक बार स्विट्जरलैंड वाली फीलिंग लेनी चाहिए, क्योंकि यहां के कांगलेपाटी और लोकटक झील काफी लोकप्रिय है और साथ ही साथ आप किबुल लंजो नेशनल पार्क जाकर भी काफी एन्जॉय कर सकती हैं और जंगल सफारी का मजा लेने के लिए भी इससे अच्छी कोई और जगह नहीं होती है। 

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle