देश और विदेश घूमने का चलन साल 2025 में भी जारी रहा है। दिवाली वेकेशन हो या फिर नए साल पर नए जगह घूमने की योजना, इस साल भी कई प्रमुख शहरों को सबसे अधिक विजिट किया गया। हाल ही में इसे लेकर एक जानकारी सामने आयी है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन डेटा के अनुसार कई ऐसे शहर हैं, जहां पर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 7 ट्रैवल स्पॉट के बारे में विस्तार से।
थाईलैंड

बैंकॉक हमेशा से ही टूरिस्ट की पसंदीदा विजिट लिस्ट में शामिल रहता है। इस बार भी बैंकॉक में थाईलैंड को सबसे अधिक विजिट किया गया है। 2025 में दुनिया का सबसे अधिक विजिट किया गया शहर थाईलैंड रहा है। इसकी वजह यह है कि थाईलैंड में घूमने के लिए कई सारी अच्छी जगह मौजूद हैं। मंदिर, मार्केट,स्ट्रीट फूड और नाइटलाइफ यहां का आकर्षण रहे हैं। स्ट्रीट मार्केट और लग्जरी मॉल, मशहूर थाई स्ट्रीट फूड, नाइटलाइफ और क्रूज़ डिनर अधिक पसंद किया गया है। पहली बार थाईलैंड जाने वालों के लिए नीले समुद्र और सफेद रेत वाले बीच सनसेट व्यू और बीच पार्टी का प्लान कर सकते हैं।
हांगकांग

चीन में मौजूद हांगकांग को भी घूमने के लिए सबसे अधिक पसंद किया गया है। 23 मिलियन यात्रियों के साथ हांगकांग अपनी अनोखी संस्कृति, शानदार स्काईलाइन और विश्व स्तरीय शॉपिंग के कारण टॉप डेस्टिनेशन में शामिल रहा है।
लंदन

यूनाइटेड किंगडम में मौजूद लंदन भी लोगों की पसंद में इस साल शामिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 23 मिलियन टूरिस्ट के साथ लंदन भी इस साल विजिट के लिए सबसे अधिक लोकप्रिय रहा है। लंदन अपने ऐतिहासिक स्थल, संग्रहालयों,शॉपिंग और विविध तरह के आकर्षण के लिए इस साल सबसे अधिक घूमने के लिए पसंद किया गया। हांगकांग की सबसे अधिक लोकप्रिय जगह की बात करें, तो विक्टोरिया पीक अपने नाइट व्यू के लिए लोकप्रिय है। त्सिम शा त्सुई में शॉपिंग, रेस्तरां और नाइटलाइफ के लिए सबसे अधिक पसंद किया गया है। हांगकांग डिज्नीलैंड बच्चों और फैमिली के लिए परफेक्ट है। ओशन पार्क के साथ आप कई जगह पर बीच व्यू का नजारा ले सकती हैं।
चीन में मकाऊ की लोकप्रिय जगह

अपनी कैसीनो संस्कृति और वास्तुकला के लिए भी मकाऊ, चीन 20 मिलियन यात्रियों के साथ सबसे अधिक पसंद जगहों में शामिल रहा है। यूनेस्को हेरिटेज साइट, फोटो और इतिहास प्रेमियों के लिए बेस्ट है। इसके साथ ही दुनिया का सबसे बड़ा कैसीनो भी यहां पर मौजूद है। आपके शाम को खूबसूरत बनाने के लिए रंगीन इमारतें और कैफे भी यहां पर मौजूद हैं। समुद्र देवी को समर्पित मकाऊ का सबसे पुराना मंदिर भी आकर्षण का केंद्र है। खासतौर पर यहां का शांत और प्राकृतिक माहौल टूरिस्ट को अपनी तरफ सबसे अधिक आकर्षित करता है।
इस्तांबुल-तुर्की

तुर्की भी अपनी कला और संस्कृति के लिए सबसे अधिक लोकप्रिय रहा है। लगभग 19.7 मिलियन यात्रियों के साथ यह जगह भी घूमने के लिए सबसे अधिक लोकप्रिय रही है। इस्तांबुल अपनी सुंदर इतिहास और यूरोप-एशिया के बीच की अनोखी पोजीशन के लिए लोकप्रिय रहा। तुर्की में हागिया सोफिया सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र है। इस्तांबुल की पहचान इसी से है। अद्भुत वास्तुकला का इतिहास यहां का रहा है। नीली टाइल्स से सजी हुई शानदार मस्जिद भी पर्यटकों की पहली पसंद है। यहां पर दुनिया का सबसे बड़ा ग्रैंड बाजार मौजूद हैं। कालीन, मसाले, ज्वेलरी की शॉपिंग यहां पर सबसे अधिक पसंद किया जाता है। तुर्की कॉफी और बकलावा भी यहां की यूएसपी है।
दुबई

इसी के साथ दुबई भी इस साल सबसे अधिक लोकप्रिय रहा है। दुबई में साल 2025 में लगभग 19.5 मिलियन यात्रियों के साथ सबसे अधिक लोकप्रिय रहा है। दुबई खासतौर पर ग्लैमर, शानदार शॉपिंग, लक्जरी रिटेल यहां का हाईलाइट रहा है। बुर्ज खलीफा दुबई की सबसे लोकप्रिय जगहें और आकर्षण है। यह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। इसे दुबई की पहचान माना जाता है। दुबई माॅल दुनिया के सबसे बड़े मॉल में से एक है। सबसे अधिक डेजर्ट सफारी को पसंद किया जाता है। ऊंट की सवारी, बेली डांस और बीबीक्यू डिनर भी शामिल है। बुर्ज अल अरब दुनिया का सबसे लग्जरी होटल है। इसे दुबई की शान भी माना जाता है। फोटो स्पॅाट के लिए भी यह जगह काफी लोकप्रिय है। यहां के पारंपरिक बाजार, सोना , मसाले और लोकल शॉपिंग भी टूरिस्ट को काफी पसंद आती हैं.
पेरिस

सिटी ऑफ लाइट कहा जाने वाला पेरिस भी अपने कला, फैशन, इतिहास और आकर्षक कैफे संस्कृति के लिए इस साल लोकप्रिय रहा रहै। 18 मिलियन पर्यटकों के साथ पेरिस भी इस साल सबसे अधिक घूमने के लिए पसंद किया गया। पेरिस सबसे अधिक अपने एफिल टॅावर के लिए लोकप्रिय है। दिन और रात दोनों समय यह सबसे बेहद खूबसूरत है। दुनिया का सबसे बड़ा आर्ट म्यूजियम भी यही हैं। मोनालिसा पेंटिंग यही है। कला प्रेमियों के लिए यह मस्ट विजिट जगह बन जाती है। इसके साथ सीन नदी के किनारे स्थित ऐतिहासिक चर्च के अलावा पेरिस की सबसे मशहूर सड़क और शॉपिंग, कैफे और घूमने के लिए बेस्ट माना गया है।
भारत में साल 2025 के लोकप्रिय जगहें
साल 2025 में सबसे अधिक लोकप्रिय जगह अयोध्या रहा है। धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन का केंद्र रहा है। साल 2025 में सबसे अधिक चर्चा में भी रहा है। इसके बाद बारी आती है, वाराणसी की। गंगा आरती और आध्यात्मिक अनुभव बनारस का केंद्र रहा है। गोवा भी इस साल लोकप्रिय रहा है। यहां पर बीच, नाइटलाइफ और फूड ने युवाओं और कपल्स को आकर्षित किया है। कश्मीर भी इस साल टूरिस्ट की पसंद लिया है। इसके बाद बारी आती है, मनाली, केरल, उज्जैन, लद्दाख और मुंबई भी इस साल लोकप्रिय टूरिस्ट का शहर रहा है।