यूं तो यह समय कई माता-पिता के लिए एग्जाम यानि बच्चों की परीक्षाओं का होता है। लेकिन ऐसे भी कई पेरेंट्स हैं, जिनके अभी बच्चे छोटे हैं या फिर आपको अपने दोस्त या परिवार के साथ कहीं घूमना है, तो इन जगहों पर जाएं।
फरवरी का महीना क्यों है अच्छा

फरवरी भारत में यात्रा के लिए सबसे आरामदायक महीनों में से एक है, जो बर्फ से ढकी उत्तरी चोटियों, सुखद सांस्कृतिक उत्सवों और दक्षिण में अच्छे मौसम को दर्शाता है और यही वजह है कि फरवरी में घूमने के बारे में जरूर सोचना चाहिए, इस समय में कई जगह के पैसे भी बिल्कुल कम रहते हैं, आप आसानी से कहीं जाने के बारे में सोच सकती हैं।
ठंडे जगह लगेंगे कमाल के
अगर हम ठंड की बात करें, तो ठंड के जगह, जैसे कि स्पीति वैली, गुलमर्ग या कश्मीर या हिमाचल जैसी जगहें इस समय में जाने के लिए बहुत अधिक सुरक्षित होती हैं, क्योंकि गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर, बर्फ की मोटी चादरों से ढका एक प्रमुख स्कीइंग स्थल, जो स्नोबोर्डिंग और गोंडोला की सवारी के लिए अच्छा समय रहता है, इसलिए यही कोशिश करनी चाहिए कि इस मौसम का पूर्ण रूप से आनंद लिया जा सके। अगर बात औली
की जाए, तो यह भी खूबसूरत जगहों में से एक है और भारत के स्कीइंग के स्वर्ग के रूप में जाना जाने वाला यह शहर, निर्मल ढलानों और नंदा देवी पर्वतमाला के मनमोहक दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। दरअसल, सोलांग घाटी में बर्फ से जुड़ी गतिविधियों और ओल्ड मनाली में आरामदायक कैफे में दिन बिताने के लिए भी सबसे अच्छा समय है, इसलिए इन जगहों के बारे में भी जाने के बारे में सोचा जाना चाहिए। बता दें कि बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश की एक खूबसूरत जगह है और इसे भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी के रूप में जाना जाता है, जो फरवरी में स्थिर हवाएं और पहाड़ों के स्पष्ट दृश्य प्रदान करता है। इसलिए इन जगहों पर भी जाने के बारे में सोचना बेहद जरूरी है। मुन्नार भी खूबसूरत जगहों में से एक है, जहां घूमने के बारे में इस समय सोचना चाहिए। कर्नाटक के कूर्ग में भी जाने के बारे में सोचना चाहिए, तो तमिलनाडु के ऊंटी के बारे में भी सोचा जा सकता है, यह भी सुंदर जगहों में से है। अरुणाचल प्रदेश का तवांग भी एक बार जरूर जाना चाहिए और फरवरी से अच्छा महीना इसके लिए कुछ भी नहीं हो सकता है।
राजस्थान है एक अच्छा स्पॉट

यह भी एक अच्छी बात है कि राजस्थान एक अच्छा स्पॉट है, जहां आपको घूमने के बारे में जरूर सोचना चाहिए। जैसलमेर उन जगहों में से है, जहां काफी भीड़ इस महीने में होती है, इस समय में आपको बेहद अच्छा लगेगा कि यहां गुलाबी ठंड रहती है और यहां लोग आते हैं और घूमने का मजा लेते हैं, शॉपिंग का मजा लेते हैं, जैसे कि उदयपुर, जोधपुर और जयपुर जैसी जगहों में जाने के बारे में हमें जरूर सोचना चाहिए। यहां से कई ऐसी चीजें खरीद सकते हैं, जिन्हें खूबसूरत तरीके से अपने घर में सजाएं।
इन जगहों पर घूमें
खजुराहो, मध्य प्रदेश की सुंदर जगहों में से है, यह खजुराहो नृत्य महोत्सव का घर, जो शास्त्रीय भारतीय नृत्य को प्राचीन मंदिर वास्तुकला के साथ मिश्रित करता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि ऐसी जगहों का भी आनंद लिया जाये और एन्जॉय किया जाये। रन ऑफ कच्छ का मजा भी आपको फरवरी में लेने में मजा आएगा। अंडमान निकोबार द्वीप समूह का भी मजा लिया जा सकता है। साथ ही गोवा जाने का भी इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा।
वाइल्ड लाइफ
वाइल्ड लाइफ भी इन दिनों लोगों को घूमने में बहुत मजा आता है। इस दौरान आपके बच्चे को भी काफी कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, वह नयी दुनिया देखेगा और एन्जॉय करेगा, इसलिए प्रकृति से करीब लाने की कोशिश करें और उन्हें इस महीने में वहां भी घुमाएं। भारत में ऐसी कई जगह है, जहां वाइल्ड लाइफ जगहों को हम एन्जॉय कर सकते हैं। काजीरंगा या रणथंबोर जैसे कई राष्ट्रीय उद्यानों में, कम वनस्पति और साफ मौसम सफारी और जानवरों को देखने के लिए सबसे अच्छे समय में से एक बनाते हैं।
हेरिटेज देखना हो तो

फरवरी का महीना हेरिटेज घूमने के लिए भी बेस्ट होता है और इसलिए हेरिटेज घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए, पूरे भारत में ऐसी कई जगह हैं, जहां बेहद सुंदर-सुंदर हेरिटेज देखने का मौका मिलता है और जब अधिक गर्मी न हो तो इन जगहों पर घूमने के बारे में सोचना चाहिए।
ये भी हैं फायदे
भारत में सबसे उत्तम मौसम में से एक फरवरी माना जाता है, क्योंकि अधिकांश क्षेत्रों में सुहावना तापमान और साफ आसमान रहता है। यह वसंत ऋतु का काल होता है, जिसमें अत्यधिक ठंड या गर्मी के बिना सुखद दिन होते हैं। इस मौसम में यानी फरवरी एक संक्रमणकालीन महीना होने के कारण, लोकप्रिय स्थलों और संग्रहालयों में पर्यटकों की संख्या कम होती है, जिससे यात्रा अधिक आरामदायक होती है और कतारें छोटी होती हैं। साथ ही छुट्टियों की भीड़भाड़ समाप्त होने के साथ, यात्रियों को अक्सर दिसंबर या जनवरी की तुलना में उड़ानों और आवासों पर बेहतर विकल्प मिलते हैं।