img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / रहन-सहन / यात्रा

इस बार गर्मी की छुट्टियों में करें इन हिल स्टेशन को एक्सप्लोर

टीम Her Circle |  April 07, 2026

गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं, ऐसे में कुछ आइए कुछ ऑफबीट हिल स्टेशन के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। 

चैटपाल, जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर का एक अनएक्सप्लोर्ड जगह है, जो काफी लोकप्रिय है। यह एक खास हिल स्टेशन है, जिसके बारे में लोगों को कम जानकारी है। दरअसल, कश्मीर में लोग लोकप्रिय जगहों पर ही जाना पसंद करते हैं, जबकि चप्तल जो है, वो इस केंद्र शासित प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की भीड़-भाड़ के बीच एक शांत जगह है। यह कश्मीर की वह अछूती सुंदरता है, जहां श्वेत जलधाराएं और पन्ना-सी हरी-भरी घाटियां  हैं। यहां की अगर प्राकृतिक सुंदरता की बात करें, तो यह स्थान ऊंचे पहाड़ों, घने देवदार के जंगलों और बर्फ से पिघलकर आने वाली नदियों से घिरा हुआ है। यहां की मधुमती नदी और छोटे झरने पर्यटकों को शांति का अनुभव कराते हैं। वहीं यहां शांति बहुत मिलती है, जबकि यह जगह काज नाग और छोहर नाग के नाम से जाना जाता है। यहां जाने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून का समय सबसे सुखद होता है। 

मुनस्यारी, उत्तराखंड

मुनस्यारी भी बेहद लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक है और यह उत्तराखंड के उन इलाकों में से एक है, जहां अब तक एक्सप्लोर किया नहीं गया है, गौरतलब है कि इस जगह को ‘छोटा कश्मीर’ कह कर बुलाया जाता है, यहां की खास बात यह भी है कि यहां पंचचूली चोटियों के शानदार नजारे दिखाई देते हैं और यह ट्रेकिंग के लिए एक खास जगह है। मुनस्यारी, यह जगह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में लगभग 2,298 मीटर (7,540 फीट) की ऊंचाई पर स्थित एक शांत और सुरम्य गांव है। यह पांच बर्फ से ढकी पंचचूली चोटियों के नजदीकी दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। अगर हम स्थानीय किंवदंतियों के अनुसार, ये चोटियां वे हैं, जहां पांडवों के भोजन पकाने के चूल्हे रखे गए थे। यहां घूमने लायक जगहों में 3,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक लोकप्रिय घास का मैदान, जहां 6 किलोमीटर की मध्यम चढ़ाई (trek) करके पहुंचा जा सकता है। साथ ही यहां से ग्रेटर हिमालय की 360-डिग्री की शानदार झलक दिखाई देती है, जिसमें नंदा देवी और राजरंभा भी शामिल हैं। वहीं बिरथी फॉल्स, थामरी कुंड, ट्राइबल हेरिटेज म्यूज़ियम और नंदा देवी मंदिर भी देखने लायक जगह है। 

अरकू घाटी, आंध्र प्रदेश 

अरकू घाटी, जिसे अक्सर ‘आंध्र की ऊटी कहा जाता है, आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में स्थित एक सुंदर हिल स्टेशन है। विशाखापत्तनम से लगभग 111 km दूर स्थित यह जगह अपने हरे-भरे पूर्वी घाट के नजारों में समृद्ध आदिवासी संस्कृति, कॉफी के बागानों और 50 मिलियन साल पुरानी बोरा गुफाओं के लिए मशहूर है। यहां के लोकप्रिय आकर्षणों में कॉफी म्यूजियम, ट्राइबल म्यूजियम और चपराई झरने शामिल हैं।

वालपराई, तमिलनाडु 

वालपराई, तमिलनाडु की अनामलाई पहाड़ियों में स्थित एक शांत और पर्यावरण-अनुकूल हिल स्टेशन के रूप में प्रसिद्ध है। यह अपने विशाल चाय बागानों, 40 मनमोहक हेयरपिन मोड़ों और अनामलाई टाइगर रिजर्व के अंदर पाई जाने वाली समृद्ध वन्यजीव संपदा के लिए जाना जाता है। यह एक लोकप्रिय और कम भीड़भाड़ वाला पर्यटन स्थल है, जिसे यहां के ठंडे मौसम, धुंध भरे नजारों और शोलायर बांध जैसे प्राकृतिक आकर्षणों के कारण विशेष रूप से पसंद किया जाता है।

कल्पा, हिमाचल प्रदेश 

कल्पा, हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित एक सुंदर गांव है, जो सतलुज नदी घाटी से 2,960 मीटर (9,711 फीट) की ऊंचाई पर बसा है। किन्नर कैलाश पर्वतमाला के मनमोहक दृश्यों, सेब के बागों और पारंपरिक किन्नौरी वास्तुकला के लिए मशहूर, यह गांव जिला मुख्यालय रिकांग पियो से ऊपर एक शांत और सुकून भरी जगह है। यहां के मुख्य आकर्षणों में 5,000 साल पुराना नारायण-नागिनी मंदिर, सुसाइड पॉइंट और बौद्ध मठ शामिल हैं।


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle