सस्टेनेबल ट्रैवल अब सिर्फ एक ट्रेंड नहीं रह गया है, बल्कि उससे कहीं ज्यादा है। यह हमारी धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाने का एक कमिटमेंट है। जब हम फैमिली वेकेशन प्लान करते हैं, तो यह समझना बहुत जरूरी है कि हम अपने बच्चों को सस्टेनेबिलिटी के महत्व के बारे में कैसे सिखा सकते हैं। ट्रैवल एक्सपीरियंस में सीखने के अनुभवों को शामिल करने से पर्यावरण और अलग-अलग कल्चर के लिए गहरी समझ पैदा हो सकती है। आइए जानें विस्तार से।
इको-फ्रेंडली रहने की जगह चुनें

इको-फ्रेंडली होटल या लॉज में रहना बच्चों के लिए एक अच्छा उदाहरण पेश करता है। इनमें से कई जगहों पर सस्टेनेबल एनर्जी के तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है, जैसे कि रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेमाल करना, रीसाइक्लिंग करना और लोकल, ऑर्गेनिक खाना इस्तेमाल करना। अपने बच्चों के साथ इस बारे में बात करें कि ये तरीके क्यों जरूरी हैं और ये पर्यावरण की मदद कैसे करते हैं।
डेस्टिनेशन के बारे में जानें
अपनी यात्रा से पहले, डेस्टिनेशन के पर्यावरण, वन्यजीवों और संस्कृति के बारे में किताबें और दूसरे सोर्स पढ़ें। यात्रा से पहले की यह जानकारी बच्चों के अनुभव के लिए माहौल बनाती है और उनमें जिज्ञासा जगाती है। किताबें और वीडियो संदर्भ देते हैं और वे जो देखते और करते हैं, उसके बारे में उनकी समझ और सराहना को बढ़ाते हैं। साथ ही, यह आपके बच्चों के साथ बॉन्डिंग करने का भी एक शानदार समय है।
रीसायकल करें

बच्चों को सिखाएं कि रिसायल करना कितना जरूरी होता है और अपनी यात्रा के दौरान, कम चीजों की खरीदारी, एक ही चीज को कई बार इस्तेमाल करने के बारे में बताएं और दोबारा इस्तेमाल करने और रीसायकल करने के सिद्धांतों का पालन करें। दोबारा इस्तेमाल होने वाली पानी की बोतलें, बैग और कंटेनर साथ लाएं। साथ ही छोटे बच्चों को सिखाएं कि कचरा कैसे कम करें और ठीक से रीसायकल कैसे करें। कचरे के वैश्विक प्रभाव और जिम्मेदार खपत के महत्व पर चर्चा करें।
नेशनल पार्क शानदार होते हैं
नेशनल पार्क और रिजर्व सीखने के ढेर सारे मौके देते हैं। गाइडेड टूर लोकल इकोसिस्टम, वाइल्डलाइफ और कंजर्वेशन की कोशिशों के बारे में एजुकेशनल जानकारी दे सकते हैं। बच्चों को अपने आस-पास की प्राकृतिक दुनिया को देखने और उसके बारे में सवाल पूछने के लिए मोटिवेट करें। वे सेंसरी अनुभवों के कॉम्बिनेशन से सबसे अच्छा सीखते हैं, इसलिए उन्हें चीजों को समझने के ज्यादा तरीके दिखाना और उनके सीखने के अनुभव को ज्यादा मीनिंगफुल और लंबे समय तक याद रहने वाला बनाता है।
स्थानीय फार्म और बाजार एक्सप्लोर करें
स्थानीय फार्म और बाजार घूमना बच्चों के लिए एक मजेदार और जानकारी भरा अनुभव हो सकता है। वे सीखते हैं कि खाना कहां से आता है, स्थानीय खाना खाने के क्या फायदे हैं और किसान टिकाऊ खेती के लिए कितनी मेहनत करते हैं। बच्चों को सवाल पूछने और किसानों से बात करने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि उन्हें और भी अच्छा अनुभव मिले।
सफाई के कामों में हो शामिल

आपको आपके बच्चे को सफाई का काम सिखाना चाहिए और उन्हें पर्यावरण की सफाई के बारे में सोचना चाहिए और इसलिए उन्हें बीच की सफाई, पेड़ लगाने या वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन प्रोग्राम में शामिल करना चाहिए, क्योंकि ऐसी चीजों से और गतिविधियों से कंजर्वेशन प्रोजेक्ट्स में वॉलंटियरिंग करने से बहुत ही पॉजिटिव असर पड़ सकता है। ये प्रैक्टिकल एक्टिविटीज बच्चों को पर्यावरण की देखभाल करने की अहमियत और उनके प्रयासों के असर के बारे में सिखाती हैं।
सस्टेनेबल बनाएं लेकिन समझदारी से
बच्चों के साथ सस्टेनेबल तरीके से ट्रैवल करने का मतलब सिर्फ अपने एनवायरनमेंटल इम्पैक्ट को कम करना नहीं है, बल्कि इसका मतलब है जागरूकता फैलाना और सस्टेनेबिलिटी के लिए जिंदगी भर की कमिटमेंट को बढ़ावा देना। इन एजुकेशनल तरीकों को अपनी यात्राओं में शामिल करने से बच्चों को ग्रह से गहरा जुड़ाव महसूस करने में मदद मिल सकती है। हर यात्रा सीखने और बढ़ने का एक मौका बन जाती है, जिससे एक ऐसी पीढ़ी तैयार होती है, जो हमारी दुनिया को महत्व देती है और उसकी रक्षा करती है। यात्रा को अपनाएं और हर एडवेंचर को सस्टेनेबिलिटी को एक सबक बना कर उन्हीं बताएं। तो आप यह स्टाइल अपना सकती हैं कि हर बच्चे के लिए अलग-अलग जीरो-वेस्ट किट पैक करें, जिसमें स्टेनलेस स्टील पानी की बोतलें, बांस या मेटल के कटलरी और दोबारा इस्तेमाल होने वाले स्नैक बैग शामिल हों। साथ ही ऐसी प्रैक्टिस भी कर सकती हैं कि भारी-भरकम स्ट्रॉलर या कार सीटों को साथ ले जाने के बजाय, अपनी डेस्टिनेशन पर सामान किराए पर लेने के लिए वहां मौजूद सेवाओं का इस्तेमाल करें। इससे बोझ हल्का होता है और आपकी फ्लाइट या कार के लिए फ्यूल एफिशिएंसी बेहतर होती है।