img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / रहन-सहन / यात्रा

जीरो वेस्ट रनर बनाएं कुछ इस तरह से

टीम Her Circle |  May 29, 2026

जीरो वेस्ट टेबल रनर बनाना भी अब काफी आसान है, आपको बस कुछ बातों का ही ख्याल रखना है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

पुरानी चीजों का सही इस्तेमाल 

घर पर पुराना सामान रीसायकल (Upcycle) करके एक Sustainable Table Runner बनाना बेहद आसान और मजेदार है। इससे पैसे भी बचते हैं और पर्यावरण को भी फायदा होता है। जैसे कि पुरानी डेनिम या जीन्स से कुछ बनाया जा सकता है, क्योंकि जीन्स का कपड़ा बहुत मजबूत होता है और इसका लुक काफी मॉडर्न और रस्टिक (Rustic) होता है और इसको बनाने के लिए आपको बहुत मेहनत नहीं करनी है, केवल 2-3 पुरानी जीन्स, कैंची, सुई-धागा या सिलाई मशीन रखना है और साथ ही जीन्स के पैरों वाले हिस्से को चौकोर या आयताकार (Rectangular) टुकड़ों में काट लेना है, अब इन टुकड़ों को एक लंबी पट्टी के रूप में आपस में सिल लेना है और फिर इसके किनारों को थोड़ा-सा फाड़कर 'फ्रिंज' (Fringes/धागे) लुक दे सकती हैं। 

बोहो चिक कॉटन रनर 

अगर घर में कोई पुरानी कॉटन की साड़ी, जयपुरी दुपट्टा या कुर्ती है, तो उसका इस्तेमाल करके सुंदर रनर तैयार किया जा सकता है, इसके लिए आपको सामग्री के रूप में पुरानी साड़ी/दुपट्टा, पुरानी बेडशीट अस्तर या बेस के लिए रखना है, साथ ही अपनी टेबल की लंबाई और चौड़ाई नाप लेनी है और उस साइज का कपड़ा साड़ी में से काट लेना है। फिर रनर को थोड़ा भारी बनाने के लिए नीचे पुरानी बेडशीट का कपड़ा अस्तर (Lining) की तरह सिल देना है और फिर साड़ी के बॉर्डर या गोटा-पट्टी को रनर के दोनों छोरों पर लगा दें। इससे यह काफी सुंदर दिखे।

जूट की बोरी से

जूट की बोरी तो सबके ही घर में मिल ही जाती है, तो आपको करना यह है कि आपको आलू या चावल की खाली जूट (बोरी) की बोरियां, जो कि पूरी तरह नेचुरल और बायोडिग्रेडेबल होती हैं, उन्हें ले लेना है और फिर साफ जूट की बोरी, सफेद एक्रिलिक रंग, ब्रश, लेस (ऑप्शनल) रखना है, साथ ही बोरी को सीधा खोलकर टेबल के साइज की लंबी पट्टी काट लेना है और इसके किनारों से थोड़े धागे निकाल लेना है, ताकि फ्रिंज बन जाएं। फिर फैब्रिक पेंट या ब्लॉक प्रिंटिंग की मदद से इस पर सुंदर पत्तियां या जियोमेट्रिक डिजाइन बना लेना है। यह शानदार तरीका है। 

अपसाइकल्ड अखबार और मैगजीन रीड रनर 

इससे भी रनर बनाना बहुत अच्छा होता है, इसको बनाने के लिए आपको एक सुंदर, मजबूत और ढांचेदार रनर बनाना है, जो बुने हुए बांस या पुआल जैसा दिखता है। वहीं यह सूखी सजावट या कॉफी टेबल के लिए एकदम सही है। वहीं पुराने अखबार या रंगीन मैगजीन के पन्ने, पतली लकड़ी की सीखें और इको-फ़्रेंडली गोंद। इसको बनाने के लिए आपको अखबार की शीटों को एक सीख के चारों ओर कसकर लपेटकर लंबी, पतली कागज की रीड बनाएं और किनारों पर गोंद लगा दें। सीख को निकाल लें। फिर इनको थोड़ा चपटा करें और उन्हें एक पतले गत्ते या कपड़े के आधार पर एक-दूसरे के साथ कसकर बुनें या चिपका दें। यकीन मानिए कागज को रीसाइक्लिंग के लिए जाने से पहले यह एक और नयी जिंदगी देगा। 

प्रेस्ड लीव्स 



प्रेस्ड लीव्स यानी जो पत्ते कई बार आपके पैरों के नीचे आ जाते हैं, उन पत्तों और टहनियों से बना रनर 100 प्रतिशत बायोडिग्रेडेबल होता है। एक देहाती, कुछ समय के लिए फेस्टिव लुक या किसी खास डिनर पार्टी के लिए एकदम सही। पतली टहनियां और प्राकृतिक जूट की रस्सी अच्छी रहती है, गौरतलब है कि इन्हें बनाने का जो तरीका होता है, वह गिरे हुए पत्तों को इकट्ठा करके उन्हें बेहतर बनाने का होता है और उन्हें चपटा करने के लिए कुछ दिनों तक भारी किताबों के बीच दबाकर रखें। टहनियों को जूट की रस्सी से आड़ा (horizontally) बांधकर एक लचीला लकड़ी का बेस मैट तैयार करें, फिर उस पर दबाए हुए पत्तों को कलात्मक तरीके से गोंद से चिपका दें या बांध दें। उसके इस्तेमाल के बाद यह प्राकृतिक रूप से खाद बनकर वापस धरती में मिल जाता है। 




शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle