img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / रहन-सहन / डेकोर

किचन को दें सस्टेनेबल सफाई

टीम Her Circle |  July 01, 2026

कई बार हमें पता नहीं होता है, लेकिन हमें किचन को प्राकृतिक तरीके से साफ करने के बारे में सोचना चाहिए। साथ ही हमें इस बात का भी ख्याल रखने की जरूरत है कि हमें किचन में किस तरह से सफाई रखनी ही पड़ेगी। आइए जानते हैं विस्तार से। 

पेपर टॉवल का इस्तेमाल बंद करें

हमें इसके बारे में हम सजग होने की जरूरत है कि हमें डिस्पोजेबल पेपर प्रॉडक्ट्स की जगह धोने लायक, 100 प्रतिशत कॉटन या सेल्युलोज वाले डिशक्लॉथ की जरूरत है और इसका इस्तेमाल उसी तरह से करना जरूरी है, खासतौर से ऐसे पेपर टॉवल जिन्हें वॉशिंग मशीन में धोया जा सकता है और इस्तेमाल के बाद कम्पोस्ट किया जा सकता है, इस तरह की चीजों का इस्तेमाल शुरू करें, तो यह बहुत अच्छा होगा। 

खाने का बचा हुआ कचरा कम्पोस्ट करें

इस बारे में जानना इसलिए भी जरूरी है कि बदबू से बचने और कचरे को साफ रखने के लिए काउंटरटॉप पर कम्पोस्ट बिन रखना अच्छा होता है, बेहद जरूरी है कि आपको फलों के छिलके, कॉफ़ी ग्राउंड्स और अंडे के छिलके जैसी चीज़ों को आसानी से कम्पोस्ट करना चाहिए। आप लोकल कम्युनिटी ड्रॉप-ऑफ का भी इस्तेमाल करें और उनकी मदद से सफाई रखने की कोशिश करें। 

घर पर क्लीनर बनाएं 

अगर हम घर पर क्लीनर बनाने की बात करें, तो घर पर क्लीनर बनाना भी सबसे अच्छा होता है और खासतौर से इसकी वजह यह है कि प्लास्टिक की बोतलों में आने वाले बहुत कठोर या हार्ड केमिकल  होते हैं और वे आपकी सेहत को खराब कर देते हैं। इसलिए इससे निबटना जरूरी है। साथ ही क्लीनर की  बजाय अपना खुद का ऑल-पर्पस क्लीनर बनाएं, तो ही अच्छा होगा। ऐसी वैसी किसी चीज का इस्तेमाल सही नहीं होगा। बता दें कि एक दोबारा इस्तेमाल होने वाली ग्लास स्प्रे बॉटल में बराबर मात्रा में सफेद  सिरका और पानी मिला लेना चाहिए और उसमें चिकनाई हटाने वाला डिश सोप की कुछ बूंदें डालें। 

साथ-साथ सफाई करें

एक बात का ध्यान रखें कि आपको कभी भी खाना बनाने के बाद पैन को गन्दा नहीं छोड़ना चाहिए, बल्कि  खाना खाते समय पैन को भिगोकर रखें और खाना पकाने के तुरंत बाद काउंटरटॉप को माइक्रोफ़ाइबर या कपड़े से पोंछ लें, ताकि जिद्दी गंदगी न जमे, साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपको पर्यावरण के अनुकूल स्क्रबर्स इस्तेमाल करना है और प्लास्टिक के डिश स्पंज, जिनसे माइक्रोप्लास्टिक निकलते हैं, उनकी जगह कम्पोस्ट होने वाले, पौधों से बने विकल्पों जैसे लूफा स्पॉन्ज या नारियल के रेशे वाले स्क्रब ब्रश का इस्तेमाल करें।

कांच के जार में रखें

इस बात का भी आपको ध्यान रखने की जरूरत है कि सूखी चीजों को दोबारा इस्तेमाल होने वाले कांच के जार में रखें, ताकि आपकी पैंट्री व्यवस्थित, साफ़-सुथरी और कीड़ों से मुक्त रहे। साथ ही साथ किचन के सूखे कचरे के लिए प्लास्टिक बैग के बजाय पुराने अख़बार को मोड़कर बिन लाइनर बनाएं या सर्टिफ़ाइड होम-कम्पोस्टेबल लाइनर का इस्तेमाल करें। साथ ही एक कटोरे में पानी और नींबू के टुकड़े डालकर तीन मिनट तक माइक्रोवेव करें। इससे भाप से गंदगी ढीली हो जाएगी और उसे आसानी से पोंछा जा सकेगा।





शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle