गर्मी के दिनों में घर को ठंडक देना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं विस्तार से कि घर में किस तरह के डेकोर करके ठंडक महसूस कर सकते हैं हम सब।
जानें यह भी

एक बात को समझना बेहद जरूरी है कि जब गर्मी का मौसम आता है, तो आपको सही तरीके से घर में सजीं कपड़ों की चीजों को सही से मैनेज करना पड़ता है। ऐसे में आपके लिए वैसे वेलवेट या भारी मखमल या ऊनी पर्दों की जगह हल्के लिनन या सूती कपड़ों के पर्दे लगाना जरूरी होता है, ताकि कमरे में प्राकृतिक रोशनी आ सके और हवा का बहाव बेहतर हो। गहरे रंग के कुशन कवर हटाकर उनकी जगह हल्के रंगों वाले, नींबू-संतरे के डिजाइन वाले या कोस्टल ग्रैंडमदर स्टाइल की नीली-सफेद स्ट्रिप्स वाले कर अच्छे लगेंगे। इनके अलावा, हेवी पर्दों की जगह हल्के और सफेद पर्दे लगाया करें, क्योंकि ये हवा को अंदर आने देते हैं और बिना गर्मी बढ़ाए, प्राकृतिक रोशनी को ज्यादा से ज्यादा शामिल रखते हैं। इनके अलावा, फ्लोरल प्रिंट कभी भी फैशन से बाहर नहीं होते, और गर्मियों का मौसम इन्हें अपनाने के लिए एकदम सही है। बोल्ड और बड़े-बड़े फ्लोरल पैटर्न किसी भी कमरे को एक ट्रॉपिकल फील में बदल सकते हैं। इसलिए इन्हें भी शामिल करने के बारे में सोचें।
पौधों से अच्छा तो कुछ भी नहीं

जी हां, इस बात को तो आपको समझना ही चाहिए कि पौधों से अच्छा कुछ भी नहीं होता है, पौधे काफी अच्छे होते हैं और पौधों से काफी हवा मिलती है और शानदार होता है। इस बात का ख्याल रखना बेहद जरूरी है कि हवा को ठंडा रखने के लिए मॉनसेट्रा या स्नेक प्लांट्स जैसी हरी-भरी हरियाली का इस्तेमाल करें। डाइनिंग टेबल पर नींबू या लाइम से भरा एक साधारण-सा कटोरा, रंगों का एक जीवंत और खाने योग्य आकर्षण जोड़ देता है। अगर गौर करें, तो ताजे और सीजनल फूल गर्मियों की पहचान होते हैं। वे न केवल किसी भी कमरे की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि आपके घर को एक प्यारी खुशबू से भी भर देते हैं।
रौशनी की तलाश खत्म
गर्मी के मौसम में आपके घर की लाइटिंग किस तरह से की गई है, इस बात पर भी फोकस करना जरूरी होता है और इसके लिए आपको खास तरह की लाइट्स और ज्योमेट्रिक लैंप का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही एक शानदार लुक के लिए, फोकस लाइट्स के रूप में रोशनी के साथ प्रयोग करें। जब सूरज चमक रहा हो, तो लैंप और लाइट्स का हल्का-फुल्का मेल एक शानदार माहौल बनाता है, जो निश्चित रूप से किसी भी कमरे के माहौल को बेहतर बना देगा। इनके अलावा, डिजाइनर सीलिंग भी अच्छी रहेगी। लाइट्स से लेकर फ्लश लाइट्स तक, ये सभी घर के अंदरूनी हिस्सों के लिए बहुत अच्छी तरह काम करती हैं। खासकर ट्रैक लाइट्स को अलग-अलग कोणों पर आसानी से सेट किया जा सकता है और ये रसोई, लिविंग रूम और गैलरी की जगहों के लिए एकदम सही हैं।
ऑर्गेनाइजर

ऑर्गनाइजर आपके लिए इसलिए भी अच्छा रहता है कि यह घर में पड़ीं वैसी चीजें, जो बार-बार दिखनी नहीं चाहिए, उन्हें दिखाने से रोकता है और घर को बेहद सुंदर बना देता है और व्यवस्थित दिखाता है, इसलिए भी इसे लेने के बारे में सोचना चाहिए और गर्मी के दिनों में खासतौर से आप जब वैसी चीजें इधर-उधर बिखेर देते हैं, तो आपको दिमागी रूप से गर्मी का एहसास करा सकती है, इसलिए इसे रखने के बारे में जरूर सोचें। आप अलग-अलग डिजाइन और मटीरियल वाले कम बजट के ऑर्गेनाइजर चुन सकती हैं और इससे आपका कमरा साफ-सुथरा तो रहेगा ही, साथ ही आपके घर की थीम में एक अलग ही अंदाज भी जुड़ जाएगा। अनोखे डिजाइन वाले ऑर्गेनाइजर, लकड़ी की दराजों वाली अलमारी के सस्ते विकल्प के तौर पर भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। ये आपके घर को यकीनन एक अनोखा और मजेदार लुक देंगे।
आउटडोर फर्नीचर
गर्मियों का मौसम आपके बाहरी जगहों का भरपूर फायदा उठाने का सबसे अच्छा समय है। झूले, स्विंग या आउटडोर फर्नीचर की बात करें, तो कुर्सियों के सेट जैसे आरामदायक आउटडोर फर्नीचर में निवेश करके, आप अपने घर के पिछले आंगन में ही गर्मियों के लिए अपनी एक कोजी कॉर्नर बना सकती हैं, तो एक बार यह भी ट्राई करके जरूर देखें।
नॉटिकल असेंट्स
समुद्री थीम वाले डेकोरेटिव आयटम्स जैसे कि ऐंकर शेप्सड हुक या जहाज के पहिये जैसी दीवार की सजावट बेहद खास मानी जाती है, साथ ही आप आपके घर को गर्मियों वाला एक खास एहसास दे सकते हैं। ये तटीय शैली की सजावट करने या आपके घर के अंदरूनी हिस्सों में एक अनोखा अंदाज जोड़ने के लिए एकदम सही हैं।