सावन के महीने में घर में ग्रीन डेकोरेशन सभी को पसंद आते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
केले के पत्ते वाला डेकोरेशन

केले के पत्ते वाला डेकोरेशन हर किसी को पसंद भी आता है और इसे सजाना अधिक कठिन भी नहीं होता है। इसलिए इसे करना आसान होता है। आजकल लुक में मिल जाते हैं, यह असली भी रहते हैं और आर्टिफिशियल भी, इसलिए बेहद जरूरी है कि केले के पत्ते वाला ही डेकोरेशन किया जाए और सावन में यह घर में पूरी ग्रीन वाइब्स देता है, तो अच्छा ही लगता है, इसलिए यही कोशिश की जानी चाहिए कि इसका डेकोरेशन करें, इसके साथ गेंदे के फूल वाला डेकोरेशन भी काफी अच्छा लगता है और कमाल का लगता है। साथ में गुलाब के फूल भी लगाए जा सकते हैं और यह भी काफी प्यारे लगते हैं। इसलिए एक बार आपको सावन के मौके पर इसको ट्राई करने की कोशिश करनी ही चाहिए। आप चाहें तो पीतल वाले मटका का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह लुक में और चार चांद लगाएंगे।
मेहंदी लगाने का सेटअप

मेहंदी लगाने के सेटअप के बिना को ग्रीन या सदाबहार सावन पूरा ही नहीं सकता है, तो आप अपने घर के सावन के डेकोरेशन में जरूर इस्तेमाल करें। मेहंदी के लिए जब आप अपनी सहेलियों और सखियों को भी बुलाएंगी और उन्हें एक प्रॉपर फोटो बूथ आपको जरूर दिखाना चाहिए और इसके लिए मेहंदी लगाने वाले सेट अप से अच्छा क्या होगा। इसमें आप कुशन्स के साथ कुछ अच्छे टेबल रखें ,जिन पर बैठ कर वे मेहंदी भी लगा सकें और साथ में फोटो भी ले सकें। इसलिए इस चीज को तो होम डेकोर में जरूर शामिल करें।
चूड़ियों वाला डेकोरेशन

चूड़ियों का कलेक्शन तो आपके पास या हर किसी के पास होता ही है, तो आपको कुछ करना नहीं है, फटाफट से हमें चूड़ियों को जोड़ कर उसकी कड़ियां बना लेनी है और फिर हमें इसका इस्तेमाल करना है कि हम डेकोरेशन में इसके कई गुच्छे बना कर रख दें, यह तस्वीरों में बेहद अच्छे दिखते हैं, इसलिए इनको अपने डेकोरेशन में जरूर शामिल करें। इसके अलावा पर्दों पर या बैकड्रॉप में भी इसका इस्तेमाल करें। अच्छा ही लगता है।
कुछ अन्य स्टाइल

गौर करें, तो आप फोकस में सेंटरपीस रख सकती हैं, जिसमें ताज़ी हरी पत्तियों, गेंदे के फूलों और चमकीले हरे या पीले दुपट्टों से सजा हुआ एक छोटा लकड़ी का या इनडोर झूला लटकाया जा सके। वहीं फूलों आम कुशन कवर और टेबल रनर की जगह गहरे पन्ने जैसे हरे रंग के कॉटन, सिल्क या बांधनी/बनारसी कपड़े इस्तेमाल करें। इनके अलावा, गमले वाले पौधे लगा कर भी हरियाली लाई जा सकती है। बाहर के मॉनसून जैसा माहौल बनाने के लिए लिविंग रूम और बालकनी में इनडोर मनी प्लांट, फर्न या नकली आइवी की मालाएं लगाएं।
दुपट्टा ड्रेप्स

अपने पूजा स्थल के पीछे हल्के हरे (एमरल्ड) और मिंट ग्रीन रंग के ट्रांसपेरेंट दुपट्टों की परतें लगाएं और उन्हें आपस में गूंथकर एक टेक्सचर्ड लुक दें। इनके अलावा, मॉनसून फोटो बूथ बनाएं, जहां परिवार के साथ त्योहार की तस्वीरें लेने के लिए, बैकड्रॉप के तौर पर आर्टिफिशियल मॉस मैट या हरे घास वाले कारपेट का इस्तेमाल करके एक खास दीवार तैयार करें।