अक्सर ऐसा होता है,जब पुराने कपड़ों के साथ उसमें मौजूद बटन को भी हम फेंक देते हैं और यह समझते हैं कि उनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि कुछ जरूरी तरीकों का इस्तेमाल करके आप बटन से अपने घर को आकर्षित लुक दे सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि कपड़े के पुराने बटन का फिर से इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं।
सजावट के रूप में पुराने बटन का इस्तेमाल

सजावट के तौर पर बटन का कई तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। आप पुराने बटन का इस्तेमाल वॉल आर्ट बनाने के लिए कर सकते हैं। आप इस बटन को एक पैटर्न में सजाकर या फिर किसी चित्र के तौर पर चिपकाकर एक आकर्षक वॉल आर्ट के तौर पर तैयार कर सकती हैं। आप इस बटन से दिल, फूल पेड़ या कोई भी चित्रकारी बना सकती हैं। आप पुरानी किसी तस्वीर को नयापन देने के लिए तस्वीर के ऊपर बटन चिपका सकती हैं। साथ ही आप किसी भी प्लेन पेपर पर बटन से किसी आकृति को चिपका कर अपने लिए डेकोरेशन के लिए तैयार कर सकती हैं।
बटन से करें गहनों की सजावट

पुराने बटन को ब्रेसलेट, हार, रिंग या इयररिंग्स में बदलने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बटन को पेंट करके या उन्हें एक साथ जोड़कर एक सुंदर गहना बना सकते हैं। यह गहनों की एक अनोखी शृंखला हो सकती है, जो आपकी व्यक्तिगत शैली को दर्शाती है। पुराने बटन से आप कान की बालियां, हार, अंगूठी या कंगन जैसी हैंडमेड ज्वेलरी बना सकती हैं। यह एक अनोखा और व्यक्तिगत टुकड़ा बन सकता है।
कार्ड और एलबम की सजावट

आप अपने पुराने बटन का इस्तेमाल ग्रीटिंग कार्ड्स, फोटोग्राफ एल्बम या डायरी की सजावट में कर सकते हैं। आप बटन को विभिन्न आकारों में सजा कर खूबसूरत पैटर्न बना सकती हैं। आप किसी पुराने कार्ड को लेकर उस पर बटन की कलाकारी करते हुए उसमें डिजाइन भरकर सजावट के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। पुराने बटन से पिक्चर फ्रेम भी बनाया जा सकता है। बटन को किसी पुरानी लकड़ी के फ्रेम पर चिपका कर एक खूबसूरत और क्रिएटिव पिक्चर फ्रेम तैयार किया जा सकता है। यह एक व्यक्तिगत तोहफा या घर की सजावट के लिए बेस्ट होगा।
बटन से टेबल रनर और डोर हैंडल

आप घर के पुराने हैंडल पर बटन जोड़कर या फिर पुराने टेबल के साइड में बटन चिपका कर भी आप अपने टेबल को नया लुक दे सकती हैं। पुराने बटन को कुशन कवर या तकिए के सजावट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। बटन को एक साथ जोड़कर आप एक रंगीन और रचनात्मक डिजाइन बना सकती हैं। आपके पास कई तरह के रंगीन बटन है, तो आप इन्हें दीवार की कला के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इसे फ्रेम पर लगाकर घर की दीवारों पर सजा सकती हैं।
किचन और लैपटॉप कवर की सजावट

आप किचन की वॉल की सजावट के लिए भी बटन का इस्तेमाल कर सकती हैं। यहां तक कि आप अपने किटन और लैपटॉप के कवर की सजावट भी बटन के साथ कर सकती हैं। आप पुराने बटन को अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप के कवर पर भी सजा सकते हैं, जिससे वे एक नया और स्टाइलिश लुक पाते हैं। यहां तक कि आप बटन को छोटे हिस्सों में जोड़कर एक सुंदर मसाले के डिब्बे या फिर किचन ट्रे या बॉक्स बना सकती हैं।