अक्सर ऐसा होता है कि हम पुरानी चूड़ियों और कंगन को फेंक देते हैं। हमें यह समझ नहीं आता है कि अलमारी या फिर बक्से में मौजूद चूड़ियों का क्या किया जाए? चूड़ियों और कंगन या तो अलमारी में रखे हुए खराब हो जाती हैं या फिर रखे हुए टूट जाती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि पुरानी चूड़ियों और कंगन से घर के दीवार की सजावट की जा सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
चूड़ी वॉल आर्ट

आप अपनी पुरानी चूड़ियों के साथ अपने घर के लिए दीवार आर्ट बना सकती हैं। आप गोल-गोल चूड़ियों को रंग-बिरंगे धागों, मोतियों या मिरर वर्क से सजाएं। आप आप चूड़ियों के बीच में धागे से फूल या फिर पत्तियों की डिजाइन भी तैयार कर सकती हैं। आप इन चूड़ियों के साथ मिरर या अपनी पसंद का डेकोर पीस भी लगा सकती हैं। आप पीछे से धागा लगाकर दीवार पर भी इसे टांग सकती हैं। इस तरह आप अपने पसंद की पुरानी चूड़ियों के साथ वॉल आर्ट तैयार कर सकती हैं। आप जब इसे तैयार करेंगी,तो देखेंगी कि यह खूबसूरत वॉल डिजाइन जैसा दिखाई पड़ता है।
चूड़ी ड्रीम कैचर

आप चूड़ी के साथ ड्रीम कैचर भी बना सकती हैं, जो कि बाजार के ड्रीम कैचर से अधिक आकर्षित और किफायती बनकर तैयार होगा। इसे बनाने के लिए एक बड़ी चूड़ी को बेस बना लें। इसमें नेट या धागों से ड्रीम कैचर जैसा डिजाइन बनाएं। आप चूड़ी के नीचे रंगीन रिबन, लेस, पंख और मोती को लटका सकती हैं। आप इसे बच्चों के कमरे या फिर बालकनी में टांग सकती हैं। यह आपके कमरे और घर की बालकनी को यूनिक लुक देगा।
चूड़ी की करें फूलों की तरह सजावट

आप 6 से 8 चूड़ियों को गोल फूल की पंखुड़ियों की तरह चिपकाएं। इसके बाद बीच में कोई बटन, कांच या या माला की मोती लगाएं। आप चाहें तो सभी पंखुड़ियों अलग-अलग रंगों की लगा सकती हैं। आप इस तरह वॉल आर्ट की तरह कई बंगल फूल बनाकर सजाया जा सकता है।
चूड़ी फोटो फ्रेम

आप चूड़ी से फोटो फ्रेम भी बना सकती हैं। आप इसके लिए कुछ बड़ी चूड़ियों लें और उनके बीच में किसी फोटो को फिट करें आप इसके लिए बैक साइड में कार्डबोर्ड या फोटो शीट लगाएं। आप इसे टेबल पर रखें या फिर दीवार पर सजा सकती हैं। आप मिनी फ्रेम भी तरह-तरह के लगा सकती हैें। आप इस तरह आप पुरानी चूड़ियों के साथ एक गोल फ्रेम में चिपका सकती हैं और बीच में मिरर लगाएं। चूड़ियों को रंग, बीड्स और कुंदन से भी सजा सकती हैं। यह एक तरह से देसी स्टाइल मिरर आर्ट लगा सकती हैं।
विंड चाइम या वॉल बेल्स

आप चूड़ियों के साथ विंड चाइम भी तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए अपनी चूड़ियों को आपको ऊंचाई से लटकाना है और उनके बीच छोटे बेल्स, कांच की बूंदें या रंगीन माला भी डाल सकती हैं। हवा का जोर पड़ने के साथ हल्की झंकार होगी और आपके कानों को एक प्यारा-सा साउंड भी सुनाई देगा। ध्यान रखें कि चूड़ियों से सजावट का सामान बनाने के लिए रिबन, लेस, मोरी, मिरर पीस, पुरानी बिंदी और रंग-बिरंगे धागे जरूर तैयार रखें। इसके बाद ही अपने लिए चूड़ियों का डेकोरेशन तैयार करें।