क्या आपने कभी सोचा है कि आप अपने घर के डेकोरेशन के लिए उन चीजों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, जिसे देखकर आपको लगता है कि अब इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इस फेहरिस्त में सबसे पहले नाम आता है, टूटे हुए मग का। जी हां। टूटे हुए मिट्टी के मग का इस्तेमाल आप कई तरह से क्रिएटिव और उपयोगी तरीकों से कर सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे टूटे हुए मिट्टी के कप और कॉफी मग का इस्तेमाल अपने घर के डेकोरेशन के लिए कर सकती हैं।
बनाएं पौधों के लिए गमला

आप टूटे हुए मग से खुद के पौधों के लिए गमला बना सकती हैं। आपके मग का हैंडल टूट जाए, .या फिर आधा हिस्सा, आप इसका इस्तेमाल छोटे पौधों को लगाने के लिए कर सकती हैं। आप इसके लिए मग पर अपने पसंद के रंग से भी भर सकती हैं या फिर उस पर किसी भी तरह की आकृति जैसे के तितली या फिर पत्तियों की छवि बना सकती हैं। इसके बाद आप इसे अपने बालकनी के गार्डन एरिया में रख सकती हैं। ऑफिस के लिए डेस्क ऑर्गेनाइजर

आप अपने ऑफिस के लिए डेस्क ऑर्गेनाइजर भी बना सकती हैं। टूटे हुए कॅाफी मग से आप अपने डेस्क पर पेंसिल , पेन,ब्रश, और अन्य तरह के स्टेशनरी रखने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें आप छोटे-छोटे फूलों या फिर हरे पौधों को लगाकर अपने घर को सजाने के लिए नया तरीका अपना सकती हैं। आप यहां पर भी अपनी पसंद से इस टूटे हुए मग को कई तरह से सजा सकती हैं।
स्टोरेज कंटेनर

आप अपने टूटे हुए मग को किसी न किसी तरह का स्टोरेज बना सकती हैं। आप इसे मिनी स्टोरेज कंटेनर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इसमें अपने ब्यूटी से जुड़े हुए सामान, जैसे कि रबर बैंड, हेयर क्लिप, नेल पेंट को रखने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके ब्यूटी डेस्क में यूनिक लुक लेकर आएगा। इसके अलावा आप छोटे-छोटे सामान जैसे बटन, सिक्के, हार्डवेयर या अन्य घरेलू सामान रखने के लिए टूटे हुए मग का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बहुत ही सुविधाजनक तरीका है चीजों को संगठित करने के लिए।
टूटे हुए मग में रखें टिशू स्टोरेज

आप अपने टूटे हुए मग में बाथरूम में टिशू स्टोरेज के लिए भी कर सकती हैं। आप इसमें टिशू पेपर रख सकती है। आप यह भी कर सकती हैं कि इस्तेमाल के बाद खराब टिशू पेपर को भी अपने खाने के टेबल पर नीचे रखने की बजाए इस टूटे हुए कप में रख सकती हैं। साथ ही आप किचन में भी सींक में मौजूद कचड़े को रखने के लिए इस टूटे हुए मग का इस्तेमाल कर सकती हैं।
दीपक होल्डर
अगर आपका मग थोड़ा टूटा हुआ है, तो आप उसे एक सुंदर कैंडल होल्डर के रूप में बदल सकते हैं। इसमें एक छोटी मोमबत्ती रखें और उसे सजाने के लिए सजावट कर सकते हैं। यह आपके कमरे में एक शांतिपूर्ण और आकर्षक वातावरण बनाएगा। साथ ही अगर मग का टूटना बहुत ज्यादा नहीं है और वह ठीक से काम करता है, तो इसे एक प्यारे कस्टम गिफ्ट के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे अपनी पसंदीदा तस्वीर या विशेष संदेश से सजाकर किसी दोस्त या रिश्तेदार को गिफ्ट करें।