img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रहन-सहन / डेकोर

एक्सेंट वॉल से लाएं घर में नयी रौनक

टीम Her Circle |  फ़रवरी 23, 2025

एक्सेंट वॉल आपके कमरे को बड़ा दिखाने में काफी सहायक होता है और घर को काफी खूबसूरत अंदाज भी देता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं। 

क्या होता है एक्सेंट वॉल 

एक्सेंट वॉल को फीचर वॉल के नाम से भी जाना जाता है। एक्सेंट दीवार या फीचर दीवार एक ऐसी दीवार होती है, जिसका डिजाइन अन्य कमरों की अन्य दीवारों से बिल्कुल भिन्न होता है और साथ ही साथ इसका शेड और रंग भी अलग रखा जाता है। इसके डिजाइन भी अलग तरह के होते हैं। एक्सेंट दीवारों की यह भी खूबी होती है कि यह घर को स्टाइलिश लुक देने में कमाल करता है। 

फायदे 

एक्सेंट दीवारों का मुख्य काम यही होता है कि यह दीवारों द्वारा बनाये गए पैटर्न को जोड़ता है और साथ ही साथ आपकी दीवारों को एक ही फ्लैट टोन में दिखाता है। एक्सेंट वॉल को दर्शाने के लिए एक कमरे में वॉलपेपर लगाया जा सकता है और आप एक ऐसी दीवार भी तैयार कर सकती है, जिन पर किसी भी तरह के डेकोरेशन की जरूरत नहीं हो, तो आप इसका भी इस्तेमाल आसानी से घर के अलग दीवारों को तैयार करने में कर सकती हैं। बता दें कि यह आपके घर के एस्थेटिक को दर्शाने में या फिर डेकोरेटिव रूप देने का सबसे अच्छा तरीका होगा। यह एक खूबसूरत फ्रेम की तरह भी नजर आ सकता है। आपके पास अगर कोई बड़ा कमरा है, तब भी आपको एक्सेंट वॉल का इस्तेमाल करना चाहिए, इससे कमरा और बड़ा दिखता है और बेहतर भी नजर आता है। इनकी खूबियां यह भी होती हैं कि इन्हें क्रिएट करने में अधिक मेहनत या पैसे खर्च नहीं होते हैं और इन्हें आसानी से आप किसी रूप में भी दर्शा सकती हैं। 

कैसे चुनें एक्सेंट वॉल के विकल्प 

इस बात का आपको खास ख्याल रखना चाहिए कि एक्सेंट दीवार चुनते समय ऐसा कुछ तय नहीं है कि यही कांसेप्ट चुना जाए कि हमें यही निर्धारित वॉल लेना है, क्योंकि हर कमरा अपने आप में एक अलग कमरा होता है और हर कमरे में प्रवेश पर आपकी नजर जिस पहले वॉल पर पड़ जाती है, वही सबसे अच्छा कमरा होता है। साथ ही जो आप पहली दीवार देखते हैं, उसे आपको अपनी शुरुआत का पॉइंट समझना चाहिए। अब अगर नियम की बात करें, तो इंटीरियर डिजाइनरों के पास आपके कमरे के रंगों को बैलेंस में रखने के कई तरीके होते हैं। वे इस वॉल के नियम को 60-30-10 रूल कहते हैं, जिसके अनुसार आपको अपने कमरे को 100 भागों में विभाजित करना है, फिर 60 भागों में आपका मुख्य रंग आएगा। दूसरे में 30 भाग

और शेष में 10 भाग होंगे। 

कलर थेरेपी 

बोल्ड स्टेटमेंट आजमाने से कतराए नहीं, आपको इन बातों का ख्याल रखना चाहिए कि एक्सेंट वॉल किनके लिए हैं, दरअसल, यह रंगीन एक्सेंट दीवार उन लोगों के लिए बिल्कुल अच्छा है, जो शांत स्वभाव के होते हैं और जिन्हें उदारता पसंद है। साथ ही जिन्हें बोल्ड डिजाइन आजमाने में किसी भी तरह की परेशानी या हिचक नहीं होती है। रेड टोन जैसे सोफा के साथ यह लुक कमाल लगेगा। 

जैसा आप चाहें वैसा आजमाएं

एक्सेंट वॉल का विकल्प चुनते हुए आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आपको पेंट किये हुए वॉल पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है। अगर आप अपने घरों की दीवार पर आर्किटेक्चुअल डिटेल और विजुअल इंट्रीग्यु इसमें जोड़ेंगी या वो टच लेकर आएंगी, तो काफी अच्छा लगेगा। मॉडर्न एज जोड़ना भी इसमें कमाल करता है। यह आपके पूरे लुक में क्लासिक चार्म जोड़ता है। इसमें प्रिंटेड वॉलपेपर भी जोड़ा जा सकता है। आप इस तरह से पर्सनलाइज्ड फील भी दे सकती हैं। 

फ्रेम्ड पर्सनैलिटी आर्ट 

आप बहुत ही आसानी से फेवरेट पेंटिंग, ट्रेवल फोटोग्राफ्स और विंटेज चीजों से एक्सेंट वॉल को क्रिएट कर सकते हैं। यह आपके पैशन और मूड को दर्शाने के लिए एक खास तरीका हो सकता है। 

लार्जर देन लाइफ दिखाने का तरीका 

आप कुछ कॉमिक बुक सीन्स और आइकोनिक कैरेक्टर्स को दीवारों पर लार्जर देन लाइफ दिखाने के लिए एक अच्छे तरीके से दिखाना भी एक्सेंट वॉल की खूबी को दर्शा सकता है। जियोमेट्रिक शेप्स, बोल्ड कलर्स और लग्जीरियस मटेरियल्स का इस्तेमाल करके भी आप अपनी वॉल पर लार्जर देन लाइफ को अच्छे से दर्शा सकते हैं। साथ ही विजुअल एस्थेटिक को भी आपके रूम्स से जोड़ देते हैं। 

पैनल्स 

कई टी-पत्ती पैनल्स भी आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं और अच्छे वाले वॉल पेपर भी बेस्ट साबित होते हैं। साथ ही वुडन स्लेट्स भी एक अलग ही रूप आपके घर को देंगे। इसके साथ ही साथ ब्रीक लुक भी इसमें कमाल लगेंगे। रेड और व्हाइट टाइल्स सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं। 

ग्रीन लाइट 

ग्रीन लाइट भी एक महत्वपूर्ण तरीका है एक्सेंट वॉल को दर्शाने का। तो अपने वॉल पर इस रंग के पेंट का इस्तेमाल करें। इसकी अच्छी बात यह भी होती है कि ग्रीन लाइट को मेंटेन करना भी काफी आसान होता है। गोल्ड टोंड मिरर के साथ ग्रीन कलर कॉम्बिनेशन कमाल लगता है। 

अन्य तरीके

ब्रास भी एक अच्छा तरीका है कि अगर दीवारों को इस रंग से रंगा जाये, तो आपके पास काफी कुछ करने के विकल्प मौजूद रहते हैं, वुड, मार्बल और डार्क रंगों का इस्तेमाल ब्रास के साथ अच्छी तरह से होता है। साथ ही साथ मेटालिक्स और मिरर का भी इसमें जम कर इस्तेमाल करना चाहिए। आप चाहें तो इसमें स्क्वायर पैनल इफेक्ट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इस पैनल को कॉन्ट्रास्ट कलर से पेंट कर सकती हैं और एक टेक्चर फिनिश दे सकती हैं। आजकल फ्लूटेड पैनल्स भी खूब इस्तेमाल किये जा रहे हैं एक्सेंट फीलिंग देने के लिए। पोट्रेट और फैब्रिक का इस्तेमाल भी इसके लिए एक अच्छा तरीका होगा। स्टेंसिल आर्ट भी इसके लिए अच्छा तरीका साबित होगा। टेक्सचर फीलिंग भी दे सकती हैं।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle