img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / रहन-सहन / डेकोर

स्वतंत्रता दिवस 2025 स्पेशल : DIY क्रिएटिविटी के साथ मना लें आजादी का जश्न

टीम Her Circle |  अगस्त 15, 2025

आजादी के मौके पर अगर घर को भी आजादी के रंग से रंगा जाए, तो देशभक्ति का रंग आपके जीवन के साथ घर के हर कोने को खुशनुमा कर देगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घर की सजावट के लिए आप कुछ शानदार और आसान आजादी थीम वाली एक्टिविटी घर पर कर सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं, 5 तरीकों के बारे में।

घर के लिए तिरंगा थीम पर वॉल हैंगिंग पोस्टर

आप तिरंगा की थीम को ध्यान में रखते हुए वॉल हैंगिंग पोस्टर बना सकती हैं। इसके लिए आपको कागज, ग्लू, रंग, क्रेयॉन,स्केच पेन के साथ रिबन को लें। इसके बाद आप अपने घर के बच्चों को या फिर खुद तिरंगा झंडा, भारत माता, लाल किला या जय हिंद जैसे स्लोगन पर पोस्टर बनाने को कहें और फिर आप इस पोस्टर को घर की दीवार पर सजाएं। आप हाथों के प्रिंट का इस्तेमाल करते हुए तिरंगा हैंगिंग भी बना सकती हैं।

आजादी के दिन पतंग तिरंगा

जी हां, आप अपने लिए आजाद पतंग भी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए कोशिश करें कि सफेद रंग की पतंग लें। सफेद रंग की पतंग पर आप आजादी से जुड़ा कोई संदेश या फिर तिरंगा आसानी से बना सकती हैं और सफेद रंग होने के कारण आप पतंग पर जो भी आकृति बनायेंगी, वो साफ तरीके से दिखाई देगा। इसे तैयार करने के लिए पतंग के साथ स्केच पेन, ग्लिटर, तिरंगे के रंगों वाला पेपर लें। आप इस पतंग को तिरंगे के रंगों से सजाएं और उस पर देशभक्ति स्लोगन लिखें। आप आजादी के दिन परिवार के साथ इसे छत पर उड़ाएं। यह एक पारंपरिक और मस्ती भरी एक्टिविटी होगी, जो कि आपके बच्चों के लिए हर साल आजादी वाला ट्रेंड भी बन सकती है।

तिरंगा कैप बनाने का तरीका

बाजार से तिरंगा कैप लेने की बजाय आप घर पर ही आसानी से इसे तैयार कर सकती हैं। इसके लिए एक पेपर कार्ड लें और अपने सिर के नाप से उसे काट लें। इसके बाद आप इसमें तीन लाइन्स बनाएं और तीनों को तीन रंगों के साथ कलर करें। इसके बाद इसके बीच में ब्लू रंग का एक चक्र बना लें। इसके बाद आपको एक चांद शेप का पेपर काटना है और इसमें तिरंगे का रंग भरना है। फिर इसे गोल वाले कार्ड से चिपका दें। इन दोनों को आप एक साथ देखेंगे, तो यह बिल्कुल एक कैप जैसा ही नजर आएगा। 

कैसे बनाएं तिरंगा मोमबत्ती स्टैंड

इसे बनाने के लिए एक छोटा कांच का गिलास लें और फिर ग्लास को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद आपको हरा रंग, सफेद रंग और केसरिया रंग का पेपर स्ट्रिप्स लेना है और गिलास पर नीचे से ऊपर तक एक क्रम में चिपका देना है। इसके बाद बीच वाले सफेद हिस्से पर अशोक चक्र का स्टीकर लगाएं या नीले पेन से बनाएं। अब गिलास के अंदर एक छोटी मोमबत्ती को रखें। जब मोमबत्ती जलायेंगे, तो तिरंगे रंग की रौशनी चमकेगी। 

तिरंगा थीम बैकग्राउंड सेल्फी कॉर्नर 

इसके लिए आपको घर का एक ऐसा खास कोना चयन करना है, जिसका इस्तेमाल अधिक नहीं होता है। इस जगह आप एक सेल्फी कॉर्नर बना सकती हैं। आपको इसके लिए तीन रंगों के वर्टिकल लेयर्स को चिपकाना है। बीच में बड़ा अशोक चक्र लगाएं। साथ ही किनारों पर एलईडी लाइट्स भी लगाएं। इसके बाद कार्डबोर्ड पर जय हिंद लिखकर सेल्फी कॉर्नर में रख सकती हैं। आप इसके लिए एक स्टैंड का भी सहारा ले सकती हैं। आप सफेद, नीले और गुलाबी रंग के गुब्बारों को भी लगा सकती हैं। तिरंगे रंगों के कपड़ों को पहनकर इस सेल्फी पाइंट का हिस्सा बन सकती हैं। 

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle