जीरो वेस्ट फ्रेशनर बनाना अब बेहद आसान है और इसके इस्तेमाल से पूर्ण रूप से आपके घर में नयी फ्रेशनेस आएगी। आइए जानें विस्तार से।
पौधों से बने स्प्रे

दरअसल, यह सबसे शानदार तरीके से तैयार किये गए सस्टेनेबल पैकेजिंग में पौधों से बने, इस्तेमाल के लिए तैयार एयर फ्रेशनर उपलब्ध कराता है। पौधों पर आधारित स्प्रे बनाना बहुत आसान है और आप इसे दो मुख्य तरीकों से बना सकते हैं, इसे बनाने के लिए आवश्यक तेलों का उपयोग करके या सीधे ताजे पौधों और पत्तियों और फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक जार में ताजा फूल या जड़ी-बूटियां रखें और फिर रोजमेरी या पुदीना को काट कर भरें, फिर इसे 1-2 हफ्ते ठंडी जगह पर रखें, फिर छान कर हमें तरल पदार्थ को पानी के साथ मिलाकर स्प्रे की तरह उपयोग करें। फिर इन फूलों और पत्तियों को उबालते हुए पानी में 24 घंटे तक भीगो कर रखें। फिर छान कर पानी को स्प्रे बोतल में भर लें।
कपूर क्लेस्टोन

ये फ्रेशनर नैचुरल कपूर का इस्तेमाल करके कारों और अलमारियों के लिए लगातार, हल्की खुशबू देते हैं। कपूर क्लेस्टोन फ्रेशनर को घर पर बनाने के लिए एयर-ड्राई क्ले (Air-dry clay) और कपूर (Camphor) का उपयोग किया जाता है। यह एक टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल तरीका है, जिससे खुशबू धीरे-धीरे हवा में फैलती है। अगर एयर ड्राई केयर की बात करें, तो सफेद या टेराकोटा क्ले का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा होता है और आपको करना बस यह है कि शुद्ध भीमसेनी कपूर को पीसकर या कपूर के तेल का उपयोग किया जा सकता है। फिर इसमें आपकी पसंद के एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करना होता है और जैसे लैवेंडर या लेमन होते हैं और इसको फिर कुकी कटर का इस्तेमाल करना चाहिए और क्ले को एक सही आकार देने के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहिए, साथ ही अगर आप इसे लटकाना चाहती हैं, तो आपको धागा या रिबन का इस्तेमाल करना है।
सोया वैक्स सैशे

सोया वैक्स भी नैचुरल फ्रेशनर में से एक हैं, सोया वैक्स साशे बनाना बहुत आसान है। ये न केवल घर को महकाते हैं, बल्कि दिखने में भी बहुत सुंदर और पूरी तरह से जीरो-वेस्ट होते हैं। इसको बनाना आसान है, इसको बनाने के लिए आपको 2 कप सोया वैक्स फ्लेक्स (पिलर वैक्स का उपयोग करना बेहतर होता है क्योंकि यह सख्त रहता है), एसेंशियल ऑयल अपनी पसंद की खुशबू के लिए (जैसे लैवेंडर, लेमनग्रास या दालचीनी) और सजावट के लिए सूखे फूल, जड़ी-बूटियां, दालचीनी की स्टिक्स और सूखे संतरे के टुकड़े जरूरी होते हैं, इन सबको सिलिकॉन मोल्ड में डाल दिया करें और विभिन्न आकारों के मोल्ड में डालें और सैशे को लटकाने के लिए रिबन लगा दें।
बैम्बू चारकोल बैग
ये बैम्बू चारकोल बैग शानदार होते हैं, जो कि किसी भी तरह की गंध को सोखने के लिए एक्टिवेटेड चारकोल का उपयोग करते हैं। यह काफी शानदार होते हैं और इन्हें खरीदने की कोशिश करनी ही चाहिए। इन बैग को तैयार करने के लिए आपको कपड़े को अपनी पसंद के आकार (जैसे 10x15 सेमी) में काटें। इसे तीन तरफ से सिल लें और ऊपर का हिस्सा खुला छोड़ दें। फिर इस कपड़े के थैले में लगभग 150-200 ग्राम एक्टिवेटेड बैम्बू चारकोल डालें। फिर अगर आप चाहते हैं कि यह दुर्गंध सोखने के साथ हल्की खुशबू भी दे, तो इसमें थोड़ी सूखी लैवेंडर की पत्तियां या लेमनग्रास मिला सकती हैं। वहीं इस बैंक को बंद करें और खुले हुए हिस्से को सिलाई करके या डोरी से कसकर बांधकर पूरी तरह बंद कर दें, ताकि चारकोल बाहर न निकले। साथ ही अब इसमें एक डोरी जोड़ें और इसे कार, जूतों की रैक, अलमारी या फ्रिज में रख दें।
क्या हैं जीरो वेस्ट फ्रेशनर
जीरो-वेस्ट फ्रेशनर, सिंथेटिक एयरोसोल के मुकाबले सस्टेनेबल और टॉक्सिक फ्री विकल्प देते हैं, जिनमें कपूर, सोया वैक्स या खट्टे फलों के छिलके जैसी प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल होता है। लोकप्रिय इको-फ्रेंडली विकल्पों में छोटी जगहों के लिए कपूर वाले क्लेस्टोन, सोया वैक्स के सैशे और पौधों से बने स्प्रे शामिल हैं। ये उत्पाद अक्सर बायोडिग्रेडेबल, कम्पोस्टेबल या दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले होते हैं, जिससे प्लास्टिक का कचरा कम होता है।