img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / रहन-सहन / डेकोर

होली में गार्डन -टेरेस में ऐसे जमाएं डेकोरेशन के रंग

टीम Her Circle |  February 27, 2026

होली में अगर आपने अपने घर में गार्डन या टेरेस पार्टी रखी है, तो आप इस चिंता में मत रहिए कि पूरे माहौल को कैसे खूबसूरत बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं होली डेकोरेशन के कुछ दिलचस्प तरीके। 

फूलों से अच्छा कुछ नहीं 

एक बात आप अच्छी तरह से समझ लें कि फूलों से अच्छा कुछ नहीं होता है कि आप उन्हें खूबसूरत तरीके से सजाएं। इससे आपके घर को एक अलग ही फीलिंग मिलेगी। दरअसल,पारंपरिक पुष्प और कलरफुल स्टाइल अंदाज कमाल लगता है और इसे गेंदा फूल की माला और पीले, नारंगी और गुलाबी रंग के रंगीन वस्त्रों जैसे पारंपरिक भारतीय मटेरियल के साथ तैयार किया जा सकता है और यह काफी अच्छा दिखने लगता है। साथ ही आपको एंट्रेस की तैयारी में मेहमानों के स्वागत के लिए गेंदे के तोरण लटकाएं और पंखुड़ियों और पत्तियों से बनी रंगोली का प्रयोग करना चाहिए, इनके अलावा, पर्दे कुछ अलग अंदाज में सामने रखने की कोशिश करनी चाहिए और सौम्य और उत्सवपूर्ण माहौल के लिए ट्रांसपेरेंट पर्दे या दुपट्टों का उपयोग करना भी अच्छा ही लगता है। 

इंटरैक्टिव फोटो बूथ

आपको यह अंदाज भी होली में अच्छा लगेगा कि आपके घर की पार्टी में अगर गार्डन में कुछ कर रहे हैं, तो एक फोटो के लिए एक विशेष स्थान बना दें, इसे हर कोई काफी एन्जॉय करेंगे और इसमें आपको काफी मजा भी आएगा और साथ ही साथ होली के पारंपरिक प्रतीकों जैसे पिचकारी पानी की बंदूकें, मटके घड़े और अनोखे धूप के चश्मे वाले कार्डबोर्ड कटआउट का उपयोग करें। साथ ही कुछ अच्छे होली कोट्स भी लगा सकती हैं और ये सब आप दूसरों से भी लिखवा सकती हैं, यह एक अलग अंदाज होगा, जो काफी पसंद किया जायेगा। 

DIY और सस्टेनेबल सजावट

इन दिनों हर फेस्टिवल में लोगों की कोशिश यही है कि आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल लुक के लिए ही इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए और कागज से बनी सजावट का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप  अलग-अलग आकार के कई रंगों के कागज के पंखों से इंद्रधनुषी बैकड्रॉप बना सकती हैं और साथ ही साथ 

गुब्बारों के लाल, पीले, हरे और नीले रंग के मेटैलिक गुब्बारों का इस्तेमाल करके भी कुछ नया क्रिएट कर सकती हैं और भी कई चीजों का DIY इस्तेमाल करके कुछ शानदार अंदाज जोड़ा जा सकता है और समारोह की खूबसूरती में चार चांद लगाए जा सकते हैं। कार्डबोर्ड बैनर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

शानदार बैकड्रॉप 

होली में अगर अच्छा बैकड्रॉप भी बन जाये, तो घर खूबसूरत दिखने लगता है, तो इसके लिए भी आप अच्छी क्वालिटी वाले कार्डबोर्ड बैनर इस्तेमाल करें और इन्हें शानदार तरीके से इस्तेमाल करें, आप कपड़े के छातें भी अच्छी तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं और साथ ही कार्निवल शैली की छतरी बनाने के लिए पेड़ों के बीच दुपट्टे या साड़ियों जैसे बहुरंगी पारदर्शी कपड़े लटका सकती हैं और साथ ही बड़े आकार के धूप के चश्मे, मूंछें और कार्डबोर्ड रंगीन गमलों जैसे प्रॉप्स के साथ उत्सवपूर्ण पृष्ठभूमि का कपड़ा लगाकर एक आकर्षक दीवार बना सकती हैं, चाहें तो पेड़ों पर लालटेन भी लगा सकती हैं और आगे भी इनका इस्तेमाल कर सकती हैं दूसरी पार्टियों के लिए। 

गार्डन प्ले भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है 

गार्डन प्ले स्टेशन भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जी हां, अपने बगीचे की सजावट को साफ-सुथरा रखने के लिए, यह एक अच्छा तरीका होगा कि किसी खास जगह को ही इसके लिए तैयार कर दें और पानी का स्टेशन, पानी के गुब्बारों, स्प्रिंकलर और पिचकारी के लिए बाल्टियों के साथ एक अलग क्षेत्र बनाएं। साथ ही पर्यावरण-अनुकूल रंग बार लकड़ी की मेजों पर मिट्टी के कटोरे रखें, जिनमें हर्बल गुलाल और ऑर्गेनिक रंग प्रदर्शित हों, ताकि मेहमान स्वयं रंग चुन सकें।

कुछ ये भी हो सकते हैं तरीके 

आप गार्डन की होली के लिए होली बाजार लाउंज जैसा भी कुछ कर सकती हैं, जिसमें कि चारपाई जो कि पारंपरिक बुनी हुई चारपाई), गलीचे और बड़े आकार के फर्श कुशन जैसे कम ऊंचाई वाले बैठने की व्यवस्था कर सकती हैं, एक लस्सी काउंटर या गुपचुप काउंटर रखा जा सकता है, साथ ही प्राकृतिक और बोहेमियन माहौल के लिए बांस की लालटेन और जूट की चटाइयों से सजावट करें। इनके अलावा, इको-कलर बार भी बना सकती हैं, जिसमें आप मिट्टी के बर्तनों में फूलों से बने प्राकृतिक रंगों से भरा एक विशेष गुलाल स्टेशन तैयार कर सकती हैं। साथ ही आप पेड़ों की शाखाओं पर रंग-बिरंगे कागज के पंखे, पोम-पोम और लटकन लटका सकती हैं। पर्यावरण के अनुकूल रहने के लिए, बीज वाले कागज की मालाएं इस्तेमाल कर सकती हैं और साथ ही साथ बगीचे को पारंपरिक वसंत ऋतु की खुशबू से भरने के लिए रेलिंग और पेड़ों के तनों को गेंदे और चमेली की लंबी मालाओं से लपेटें। और इस दौरान आप चाहती हैं कि कुछ गिफ्ट भी दिया जाये, तो आपको पर्यावरण के अनुकूल उपहार देने के बारे में सोचना चाहिए। होली के उत्सव के बिना उपहार देना अधूरा है। होली के उपहार पर्यावरण के अनुकूल भी हो सकते हैं और सजावटी वस्तुओं के रूप में भी काम आ सकते हैं। कुछ अच्छा होली गिफ्ट हैम्पर भी आप इस्तेमाल कर सकती हैं। 





शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle