img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / रहन-सहन / डेकोर

घर के कोने में झलके क्रिएटिविटी

टीम Her Circle |  April 17, 2026

जिनको भी इस बात में दिलचस्पी है कि घर सुंदर दिखे, वे हमेशा ही यही कोशिश करते हैं कि उनका एक ऐसा कोना हो, जहां उन्हें सुकून मिल सके और इसलिए आप भी उन कोनों को खुद से डेकोरेट कर सकती हैं। आइए जानें विस्तार से। 

कॉर्नर जो आपका हो 

हर किसी की चाहत होती है कि कॉर्नर बेहतर लगे और अपना-सा एक कोना घर में बनायें और उस कोने को बनाने के लिए, आप कई तरह के क्रिएटिव आइडिया लगा सकते हैं। जैसे आपको एक काम का कोना बनाना चाहिए और वह आपका पढ़ने का कोना होना चाहिए, साथ ही एक आरामदायक विंग चेयर या चेज़ लाउंज हो ही चाहिए, साथ ही एक छोटी साइड टेबल और एक फ्लोर लैंप, वह बिल्कुल आपके लिए आरामदायक कोना बन जायेगा। वहीं आप इसको अपने एक छोटे से होम ऑफिस में भी तब्दील कर सकती हैं, जिसमें एक छोटी कोने वाली डेस्क या एक फ्लोटिंग L-आकार का वर्कटॉप हो। साथ ही आप एक कोने को एक छोटी पूजा की जगह या ध्यान करने की जगह के लिए एक अलग कोना भी बना सकती हैं। 

वर्टिकल इंट्रेस्ट और स्टोरेज जोड़ें


इसके लिए आपको वर्टिकल इंट्रेस्ट और स्टोरेज का खास ख्याल रखना पड़ता है, साथ ही कोने की शेल्विंग भी बेहद जरूरी है और साथ ही साथ ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने और सजावट की दिखाने के लिए फ्लोटिंग शेल्व या फर्श से छत तक फैली कोने वाली बुककेस भी लगा सकती हैं, यह भी खास लुक देगा। वहीं आकर्षक हरियाली के लिए घर में जान और रंग भरने के लिए, फिडल लीफ, फिग या स्नेक प्लांट जैसा कोई लंबा इनडोर पौधा भी लगाया जा सकता है और किसी सजावटी गमले में इसे लगा कर और सुंदर बनाया जा सकता है। वहीं अगर बात रोशनी की, की जाए, तो एक आकर्षक फ्लोर लैंप या छत से लटकने वाली पेंडेंट लाइट, घर के अंधेरे कोनों को रोशन कर सकती है और वास्तुकला की गहराई बढ़ा सकती है।

कलात्मक चीजों का इस्तेमाल करें

अपने कोनों को सजाने के लिए गैलरी वॉल भी ट्राई कर सकती हैं और फ्रेम वाली फोटो का इस्तेमाल भी कर सकती हैं, साथ ही कलाकृतियों का एक समूह टांगें जो कोने तक फैली हों, ताकि जगह की सीमाएं धुंधली हो जाएं और उसमें एक खास अंदाज आ जाए। वहीं दीवार के सहारे एक बड़ा फ्लोर मिरर टिकाकर रख सकती हैं, ताकि रोशनी रिफ्लेक्ट हों और छोटी-सी जगह भी बड़ी लगने लगे। वहीं अगर बात मूर्तिकला की की जाये तो, किसी अनोखी मूर्ति को दिखाने के लिए एक पेडस्टल का इस्तेमाल करना अच्छा होता है या फिर एक शानदार और हाई-डिजाइन लुक के लिए एक बड़ा फ्लोर वास भी रख सकती हैं।

 एक आरामदायक विंडो सीट कॉर्नर बनाएं 

लिविंग रूम कोने की सजावट के आइडिया में से एक खिड़की वाला कोना भी काफी अच्छा लगता है। अगर आपके लिविंग रूम की खिड़की कमरे के कोने से सटी हुई है, या कम से कम उसके करीब है, तो उसके नीचे एक विंडो सीट बनाने के बारे में सोचें। विंडो सीट उन लग्जरी कोनों में से एक है, जो मन को बहुत शांति और सुकून से भर देता है, इसलिए इसे भी आजमाने की कोशिश करें। यह लिविंग रूम के खाली कोने को कमरे की सबसे खास जगह बनाने का सबसे असरदार तरीका है, और यह एक ऐसी जगह है, जहां आप बार-बार जाना चाहेंगी। 

प्राकृतिक रोशनी वाले कोने

प्राकृतिक रोशनी वाले जो कोने होते हैं, वह आपकी सेहत और कलात्मक सोच दोनों के लिए ही शानदार होते हैं, इसलिए उन्हें भी जरूर अपनाने की कोशिश करें। लिविंग रूम के लिए कोने को सजाने के इस आइडिया की खास बात यह है कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके पास फर्श पर कितनी जगह खाली है। हरियाली आपके घर के किसी भी हिस्से में जान डालने का एक शानदार तरीका है। बैठने वाले कमरे के लिए फूल सबसे आम पसंद होते हैं, इसलिए जब आप फूलों के बजाय हरियाली चुनना अच्छा होता है और तो और उस पर हमेशा लोगों की नजर पड़ती ही है। अगर आप कुछ हटके करना चाहते हैं, तो एक बड़ी-पत्ती वाला पौधा चुनें और उसे बुनी हुई टोकरी में लगाकर कोने में रखें। आप ऑलिव या बे के पेड़ लगा सकती हैं और अगर आपके पास इतनी जगह नहीं है कि कमरा भरा-भरा न लगे, तो एक टेरारियम लटकाने के बारे में सोचें, ताकि आपकी हरियाली छत से नीचे कोने की ओर खूबसूरती को बिखेरती हुई नजर आये। 








शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle