img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / रहन-सहन / डेकोर

बिना पर्दे के घर को दें सस्टेनेबल तरीके से क्लासी लुक

टीम Her Circle |  March 06, 2026

अक्सर ऐसा होता है कि घर में मौजूद पर्दे आपके घर के डेकोरेशन को कई बार फीका कर देते हैं। क्या आप जानती हैं कि बिना पर्दे के भी आप अपने घर को क्लासी, स्टाइलिश और सस्टेनेबल लुक दे सकती हैं। आप बिना पर्दे के भी अपने घर को प्राकृतिक तौर पर खूबसूरत बना सकती हैं और आपकी जेब पर भी यह भारी नहीं पड़ता है। आइए जानते हैं विस्तार से।

इंडोर प्लांट्स

 

आप अपने घर में इंडोर प्लांट्स लगा सकती हैं। पर्दों की जगह इंडोर प्लांट्स का इस्तेमाल करना एक बहुत अच्छा और सस्टेनेबल तरीका है। पौधे न केवल घर को खूबसूरत बनाते हैं बल्कि हवा को भी साफ करते हैं। आप इंडोर प्लांट्स लगाने के लिए खिड़कियों के पास छोटे-छोटे पौधे रख सकती हैं। हैंगिंग प्लांटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। बेल वाले पौधे खिड़की के फ्रेम पर चढ़ाकर प्राकृतिक पर्दे जैसा लुक क्रिएट कर सकती हैं। आपको ऐसे कई सारे प्लांट्स मिल जायेंगे, जो आपके घर को प्रकृति के करीब लेक आता है।

लकड़ी के ब्लाइंड 

आप पर्दे की जगह लकड़ी के ब्लाइंड लगा सकती हैं। यह आपके घर को क्रिएटिव लुक देता है। लकड़ी के ब्लाइंड  दिखने में बहुत एलिगेंट लगते हैं और घर को प्रीमियर लुक देते हैं। लकड़ी के ब्लाइंड के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हैं। यह लंबे समय तक चलता है। पर्यावरण के अनुकूल रहता है। सफाई करना आसान होता है। इसके साथ ही कमरे में गर्माहट और क्लासिक फील देता है। खासकर लिविंग रूम और स्टडी रूम में ये बहुत शानदार लगते हैं। इसलिए यह एक बहुत ही अच्छा पर्याय है, जो आप पर्दे के बदले इस्तेमाल कर सकती हैं। 

ग्लास और स्टिकर का इस्तेमाल

अगर खिड़की बाहर की ओर खुलती है और आपको प्राइवेसी चाहिए, तो फ्रॉस्टेड ग्लास या डेकोरेटिव ग्लास फिल्म लगा सकते हैं। इसके भी कई सारे फायदे होते हैं। यह आपके घर को प्राकृतिक रोशनी देता है और इससे रोशनी अंदर आती है। साथ ही बाहर से अंदर की तरफ इससे दिखाई नहीं देता है। आप बहुत ही कम खर्च के साथ अपने घर को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। आप देखेंगे कि कई तरह के पैटर्न वाले ग्लास स्टिकर भी मौजूद हैं, जो कि आपके घर को माॅर्डन टच दे सकते हैं।

घर में इस्तेमाल करें बांस का डेकोरेशन

बांस का डेकोरेशन भी इन दिनों काफी लोकप्रिय हुआ है। बांस एक बेहद सस्टेनेबल और इको-फ्रेंडली मटेरियल है। इससे बने रोल-अप ब्लाइंड या स्क्रीन पर्दों का अच्छा विकल्प हो सकते हैं। बांस के कई तरह के डोकेरोशन भी आपको अपने घर के लिए मिलेंगे। बांस डेकोर के भी कई तरह के फायदे होते हैं। यह आपके घर को प्राकृतिक और ऑर्गेनिक लुक देता है और इसके साथ ही यह हल्का और टिकाऊ भी होता है। यह पर्यावरण के लिए एक बेहतरीन पर्याय भी होता है। यदि आप घर का इंटीरियर बांस के आधार पर रखते हैं, तो यह आपके लिए को किसी की नजर न लगे, वाला लुक देता है। आप आर्टवर्क और वॉल डेकोर भी कर सकती हैं। इसके लिए आप घर में पेंटिंग, फोटो फ्रेम , हैंडमेड आर्ट लगा सकती हैं। 

घर में विंडो सीट बनवाना   

आप घर में विंडो सीट भी बनवा सकती हैं।  इससे खिड़की के पास बैठने की आरामदायक जगह बनती है और कमरे का लुक भी सुंदर हो जाता है। विंडो सीट आपके लिए मी कॉर्नर बन सकती है। आप विंडो सीट के लिए प्लाईवुड या सॉलिड वुड से बनती है। इसके साथ ही नीचे स्टोरेज ड्रॉअर या बॉक्स बनाया जा सकता है। आपको इसके ऊपर कुशन लगाना है। आप अपने खिड़की के साइज के हिसाब से इसे बना सकती हैं। आप बाजार से रेडीमेड बेंच भी खरीद सकती हैं। आप डिजाइन के लिए कई तरीके अपना सकती हैं। इसके लिए नीचे स्टोरेज ड्रॉअर, साइड में बुक शेल्फ,  ऊपर सॉफ्ट कुशन और पिलो के साथ LED लाइट या रीडिंग लाइट को  इस्तेमाल कर आकर्षित घर बना सकती हैं। अगर कमरा छोटा है तो स्टोरेज वाली विंडो सीट बनवाना सबसे अच्छा रहता है।

  छोटी-छोटी शेल्फ लगाकर घर को सजाना

आप घर में छोटी-छोटी शेल्फ भी लगा सकती हैं। लिविंग रूम में फोटो फ्रेम, छोटे पौधे, सजावटी सामान रख सकती हैं। किचन में मसाले के जार या कप रख सकती हैं। बेडरूम में किताबें या घड़ी रखने के लिए शेल्फ बना सकती हैं। चाबी और छोटी चीजों के लिए दरवाजे के पास शेल्फ बना सकती हैं। इन सारे शेल्फ को सजाने के लिए छोटे इनडोर पौधे लगा सकती हैं। फोटो फ्रेम या यादगार चीजें रख सकती हैं। कैंडल या शोपीस रखें और साथ ही छोटी किताबों से भी सजाकर शेल्फ को सजा सकती हैं। कोशिश करें कि हर शेल्फ पर 2–3 चीजें ही रखें, ताकि ज्यादा भरा हुआ न लगे। हल्के रंग की दीवार पर डार्क वुड शेल्फ अच्छी लगती है। शेल्फ के नीचे छोटी LED स्ट्रिप लाइट लगा दें तो लुक और सुंदर हो जाता है।

घर के लिए सजावटी लाइटिंग का इस्तेमाल



घर को सुंदर और आरामदायक बनाने के लिए सजावटी लाइटिंग बहुत प्रभावी तरीका है। सही लाइट लगाने से घर का माहौल गर्मजोशी भरा और स्टाइलिश लगता है। एलईडी लाइटें खास तौर पर लोकप्रिय हैं क्योंकि वे ऊर्जा-बचत करने वाली और लंबे समय तक चलने वाली होती हैं।  आप इस तरह की लाइट्स को दीवार, परदे या खिड़की के आसपास लगाई जा सकती है। बेडरूम, बालकनी और लिविंग रूम में बहुत सुंदर लगती है। आप इनकी सहायता से सजावट भी कर सकती हैं। पौधों के आसपास फेयरी लाइट लपेट दें। शेल्फ या फोटो फ्रेम के पीछे LED स्ट्रिप लगाएं। बालकनी में लटकती लाइट लगाएं। 


शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle